Sanjay Yadav appointed Chief Justice of Allahabad High Court : इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने संजय यादव

0

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, प्रयागराज



राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय यादव को इलाहाबाद हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। यह नियुक्ति शपथ ग्रहण एवं कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होगी। इसकी अधिसूचना अपर सचिव विधि एवं न्याय राजिन्दर कश्यप ने जारी की है।


संजय यादव का जन्म 26 जून 1961 को हुआ है। उन्होंने 25 अगस्त 1986 में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृरण कराया था। उसके बाद उन्होंने जबलपुर हाईकोर्ट में सिविल, रेवेन्यू और संवैधानिक मामलों में वकालत शुरू की। संजय यादव मध्य प्रदेश के डिप्टी एडवोकेट जनरल भी रह चुके हैं। दो मार्च 2007 को वह मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के अपर न्यायाधीश नियुक्त किए गए थे। जनवरी 2010 में स्थायी जज बने। वह दो बार मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रहे हैं।


आठ जनवरी 2021 को वह मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर इलाहाबाद हाईकोर्ट अाए और न्यायाधीश बने। यहां 14 अप्रैल से वह कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top