Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा बुद्धवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 9 जून, दिन :  बुद्धवार


   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज अधिकांश समय में चंचलता अधिक रहेगी, जिसके कारण व्यापार के महत्वपूर्ण कार्य व निर्णय लेने में लापरवाही दिखाएंगे, जो आपको नुकसान को दे सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन उत्तम रहेगा। यदि संपत्ति में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। मामा पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। नौकरी कर रहे जातकों को आज उस पद की प्राप्ति हो सकती हैं, इससे मन में प्रसन्नता रहेगी, इसलिए अपने कार्यों के लिए बातचीत करते समय वाणी में मधुरता बनाए रखें, तभी आपको यह सफलता मिल पाएगी।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपके कार्य की स्थिति प्रतिकूल रहेगी। व्यापार में धन संबंधित कार्य को लेकर आज किसी से तकरार हो सकती है, लेकिन आप वाणी में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो वह आपके रिश्ते व धन दोनों बर्बाद हो सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। आज परिजनों के साथ किसी प्रकार की बहस में पड़ने से बचना होगा। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको माताजी के लिए कुछ जरूरी सामानों की खरीदारी कर सकते हैं, इसमें आपका कुछ धन व्यय होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको सहकर्मियों के मनचाहे आचरण के कारण परेशानी होगी, लेकिन फिर भी आपको मौन रहकर कार्य करना होगा, नहीं तो आपके अपने सीनियर से कुछ अनबन हो सकती है।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपके लिए शुभ व सम्मान प्राप्ति का दिन रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी प्रतिस्पर्धा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष के यदि किसी व्यक्ति को आज धन उधार देना पडे, तो बहुत ही सोच विचार कर दें, क्योंकि वह आपके रिश्ते को खराब कर सकती है। नौकरी और व्यवसाय मे साझेदारी में साथियों का सहयोग पर्याप्त मात्रा में प्राप्त होगा। पारिवारिक सदस्यों से आपका तनाव बढ़ सकता है, इसलिए आपको परेशानी हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप कला व संगीत का आनंद भी ले सकते हैं।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपको लापरवाह रहने की आवश्यकता नहीं है। यह आपको परेशान कर सकता है। आज आप यदि अपने कार्य क्षेत्र में लापरवाह रहेंगे, तो आपके शत्रु इस लापरवाही का फायदा उठा सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने करने लेकर जा सकते हैं। आज आपको काम की पढ़ाई से संबंधित कुछ यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसमें आपको अच्छा खासा ध्यान रखना होगा और अपनी जरूरी वस्तुओं का ध्यान रखें क्योंकि उसके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी। आज आपको कार्यों की पूर्ति के लिए अपने आलस्य को त्यागना होगा। आलस्य आपको नुकसान पहुंचा सकता है। यदि आप लंबे समय से किसी कार्य को करने का इंतजार कर रहे हैं, तो आप उसे पूरा कर सकते हैं। घर परिवार में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें आपको परिवार के बुजुर्ग सदस्य की सलाह की आवश्यकता होगी। आज आपको कोई कस्ट हो सकता है, इसलिए आपको अपने खान पान में परहेज रखना होगा। आज आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको फायदा भी मिलेगा।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज व्यापार में आपको अकस्मात धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इससे आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं, यदि आज आप किसी से धन उधार लेने का मन बना रहे हैं, तो उसमें कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके सरकारी कार्य लेट लतीफी के कारण अधूरे रह सकते हैं, इसलिए यदि कोई ऐसा कार्य हो, तो उसे समय पर पूरा करें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपके संबंधों में दरार पड़ सकती है, इसलिए आपको किसी से सोच वचार कर बोलना होगा।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, जिससे वह अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे और मन में प्रसन्नता रहेगी। परिवार में आज किसी के विवाह पर चर्चा हो सकती है। आज आपके परिवार के बुजुर्ग सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं, इसलिए आपको उनसे सावधानी बरतनी होगी और प्यार से बातचीत करनी होगी, कभी-कभी बुजुर्गों की सलाह मानना लाभदायक होता है। आज आप पिताजी से अपनी किसी परेशानी को साझा करेंगे, जिससे वह आपकी मदद कर सकेंगे।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको किसी परिचित के सहयोग से लाभ हो सकता है। परिवार के सदस्य आज आपसे नई-नई फरमाइशें करेंगे। आप जिन को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे और उसमें आपका काफी धन व्यय होगा, लेकिन आपको एकबार अपनी जेब की ओर ख्याल रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। सायंकाल का समय आज आध्यात्म के प्रति रुचि भी बढ़ सकती हैं।


धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप पुराने कार्यों को करने के लिए मन बनाएंगे, जिसमे बहुत परेशानी नही होगी। आज आप परिवार के सदस्यों के प्रति सभी जिम्मेदारियों को पूर्ण रूप से निभाएंगे, जिसमें परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। सायंकाल का समय परिवार के छोटे बच्चे के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आपको लंबे समय से रुके हुए कार्यों की प्राप्ति के लिए अपने जीवन साथी से सलाह लेने की आवश्यकता होगी। 


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपको व्यापार व नौकरी में परिश्रम के अनुकूल फल ना मिलने से मन में पीड़ा उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन संतान की ओर से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन में हर्ष होगा। आज आप कुछ नई खरीददारी कर सकते हैं। व्यापार में नए निवेश करने से बचना होगा। सामाजिक क्षेत्र में आज लाभ के नये अवसर बनाएंगे। आपके जन समर्थन में भी लोग बढ़ेंगे। आज आपके परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती हैं, इसके लिए सायंकाल के समय परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके लिए व्यापार के  नए-नए मार्ग खोलेगा, लेकिन आज आपको नौकरी व अपने घर दोनों में अपने क्रोध पर काबू रखना होगा और वाणी में मधुरता को कायम रखना होगा, नहीं तो वह आपके हाथ में आए हुए लाभ को हानी में बदल सकता है। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी और धार्मिक कार्यों में आज आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। आज आप परिवार के बुजुर्ग सदस्यों से कोई सलाह ले सकते हैं, जो आपके लिए भविष्य में बहुत काम आएगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। यदि किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हैं, तो उसमें भी सफलता प्राप्त हो सकती है।


मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपके लिए व्यापार नियमों के विपरीत परिणाम लेकर आएगा, जिससे आप परेशान हो सकते हैं। आज आपका आय की अपेक्षा धन अधिक व्यय होगा, जिससे आप निराश होंगे, लेकिन परेशान ना हो। आपके किसी परिवार के सदस्य के सहयोग से आपके बिजनेस को नई जान मिलेगी, जिससे आप सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे। आज किसी कार्य को करने के लिए आप किसी से धन उधार ले सकते हैं। राजनीति में बढ़ते जन समर्थन का लाभ उठाएंगे। यदि किसी संपत्ति या व्यवसाय में निवेश करना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर करें क्योंकि वह आपको हानि पहुंचा सकता है। परिवार से आज आपको नए स्रोत प्राप्त होंगे।

आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं।


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं।

मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27
 
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045
 
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top