Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 8 जून, दिन :  मंगलवार


   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आज आलस्य को त्यागकर कार्य करना होगा। आज घर व बाहर दोनों जगह आशा से अधिक सहयोगी वातावरण मिलने से आप के लगभग सभी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे, लेकिन यदि धन उधार लिया हुआ है, तो इस कारण आपको थोड़ी चिंता रह सकती हैं, लेकिन सभी कार्य पूरे होने से लाभ अवश्य होगा। नौकरी से जुड़े जातकों की कार्यकुशलता की आज प्रशंसा होगी, जिससे उनके आत्मसम्मान की वृद्धि होगी, जो विद्यार्थी विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए दिन उत्तम रहेगा।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके अच्छे कार्यों से गौरव बढ़ेगा व आपके खानदान का नाम ऊँचा होगा, जिसे देखकर मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष के अच्छे आचरण और सफलता से आपको हर्ष होगा। सांसारिक सुख के साधनों मे वृद्धि होगी और आपको व्यापार में आज आमदनी के नए नए स्रोत प्राप्त होंगे। सायंकाल के समय आप परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा कर सकते हैं। आजआप के निर्णय लेने की क्षमता से लाभ मिलेगा क्योंकि यदि आज कोई निर्णय लिया हुआ है, तो वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगा।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज निराशा को अपने मन में ना आने दें। कार्यों में अधिक व्यस्तता रहने के कारण सामाजिक क्षेत्र से दूरी बनेगी। सायंकाल का समय मित्रों के साथ गुजारेंगे। धन लाभ के लिए किए गए कार्यों में आज कठिनाई से सफलता प्राप्त होगी। प्रेम प्रसंगों के कारण आज किसी से कोई वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन लाभदायक होगा। यदि आपका कोई मुकदमा चल रहा है, तो उसमें आज फैसला पक्ष में आ सकता है। समय अनुकूल है। व्यवसाय में नए प्रयोग अधिक लाभ दिलवाएंगे। रूके हुए धन की प्राप्ति में थोड़ी बाधा आ सकती है, लेकिन प्रयास करने पर वापसी की उम्मीद अवश्य है। आज व्यापार के लिए सोची हुई योजनाओं में से अधिकांश योजनाएं सफल रहेंगी, जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। संतान को अच्छे कार्य करते देख आपके मन मे प्रसन्नता रहेगी। आज माता पिता को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन कुछ निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके व्यापार के लिए त्वरित निर्णय ना ले पाने के कारण कार्य में बांधा और हानि हो सकती है, इसलिए आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाना होगा। नौकरी करने वाले जातकों के अधिकारियों की कृपा से अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे जातकों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। आज वाणी की वाकपटुता आपके किसी सरकारी अफसर को अपनी ओर खींचने में सफल रहेगी। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा। यदि मित्रों से संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो उससे आपकी पीड़ा में आज बढ़ोत्री हो सकती है।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज व्यापार की योजना को लेकर कुछ दुविधा में रहेंगे, इसलिए ऐसा हो तो पिताजी व अपने भाई से सहयोग व सलाह अवश्य लें। आज व्यापार में किसी भी कार्य की स्थिति स्पष्ट न होने के कारण आपके कार्य प्रमुख व लाभ पैदा हो सकते हैं। आज यदि किसी से उधार लेने का मन बना रहे हैं, तो अभी कुछ समय के लिए टाल दें क्योंकि उसे वापस उतारना मुश्किल होगा। परिवार में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह समाप्त हो सकता है, जिससे तनाव कम होगा। संतान के विवाह संबंधित प्रस्ताव को आज मंजूरी दे सकते हैं।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज के दिन आप सभी कार्यों पूर्ण लगन के साथ करेंगे, जिससे मेहनत रंग लाएगी और व्यापार में लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे भविष्य की चिंता कम होगी और अपने परिवार की सभी सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति करने में कामयाब रहेंगे।आज परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, इसमें पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपको थोड़ी सावधानी से चलना होगा। आज यदि किसी के प्रति इमानदारी दिखाएंगे, तो वह उसका फायदा उठा सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा और अपने काम से मतलब रखना होगा। नौकरी में भी आज शत्रु आपकी चुगली कर सकते हैं, इससे आपके अधिकारियों से आपकी अनबन हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। आज आपके सरकारी कार्य लंबित रहने से समय वं धन दोनों व्यर्थ में खर्च हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी महिला के कारण आपको सफलता मिलती दिख रही है। धर्म के प्रति आज रूचि बढ़ेगी भजन पूजन में मन लगेगा। सायंकाल का समय आज आप भाइयों के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर विचार विमर्श कर सकते हैं।


धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। सामाजिक एवं व्यवसाय क्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। धार्मिक कार्यों में सहभागिता देंगे। आज शारीरिक रूप से थका हुआ महसूस करेंगे, जिसके कारण आप कुछ आलस भी दिखाएंगे, लेकिन आपको आलस्य को त्यागना होगा तभी आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होते नजर आ रहे हैं। सरकारी नौकरी की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। सायंकाल का समय अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। आज आपका ध्यान राजनीति क्षेत्र के कार्यों पर भी जा सकता है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपका गुरु के प्रति निष्ठा एवं भक्ति भाव से पूर्ण रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी ख्याति  चारों ओर फैलेगी जिससे मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा लोगों का यदि प्रमोशन रुका हुआ है, तो वह आज अवश्य होगा। शारीरिक शक्ति एवं उत्साह अधिक रहेगा, लेकिन कुछ ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। साझेदारी में यदि कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह भी भरपूर लाभ दे सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। भावुकता अधिक रहने के कारण छोटी-छोटी बातों को आप दिल पर ले लेंगे, जिससे परिवार के सदस्यों से भी मनमुटाव हो सकता है। आज आपको कुछ व्यापार के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे लाभ अवश्य मिलेगा। विद्यार्थी के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से प्रमोशन मिल सकता है, इसलिए  अपनी वाणी में सौम्यता बनाए रखें, वही आपको मान सम्मान भी दिलवाएगी। ससुराल पक्ष से आज  धन लाभ मिलता दिख रहा है।


मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपको धैर्य से काम लेने का होगा क्योंकि जल्दबाजी में लिए गए निर्णय आप को नुकसान दे सकते हैं, इसलिए यदि आज व्यापार के लिए कोई निर्णय लेना पड़े, तो अपने दिल और दिमाग दोनों को खोल कर लें। आज आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन लग सकता है जिससे आपके मन में हर्ष होगा, लेकिन आज आपको कुछ शारीरिक विकार परेशान कर सकते हैं जैसे पाचन क्रिया मंद व पेट में गैस आदि। संतान की नौकरी एवं विवाह इत्यादि मंगल कार्यों में किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी। सायंकाल के समय शुभ तथा कीर्ति में वृद्धि होगी।

आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं।


दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है।

आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।  

शुभ दिनांक : 8  17, 26 
 
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44 

 शुभ वर्ष : 2024, 2042
 
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता   
 
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी    
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top