दिनांक : 6 जून, दिन : रविवार
मेष (Arie)
नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
Eng calander month-March/April
आज का दिन आपके लिए लाभ का दिन है। यदि किसी मामले में निवेश करना चाहते हैं, तो आज दिल खोलकर करें क्योंकि इसका भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप काफी व्यस्त रहेंगे, बिना वजह की भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन सावधानी बरतें क्योंकि पैर में चोट या मोच आने की आशंका है। शाम के समय आप किसी मांगलिक का समारोह में भाग ले सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न होगा।
वृष (Taurus)
नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
Eng calander month-April/May
आज का दिन धन के मामले में थोड़ा कमजोर रहेगा, इसीलिए आपको फालतू खर्चा करने से बचना होगा। यदि आप किसी शारीरिक कष्ट से पीड़ित हैं, तो आज वह आपको ज्यादा पीड़ा दे सकता है। शाम से लेकर रात तक का समय आज आप परिवार जनों के साथ व्यतीत करेंगे। आज दोस्तों से भी आपको सहयोग मिलता दिख रहा है। सामाजिक कार्यक्रम में भी हिस्सा ले सकते हैं। आज आपकी रुचि धर्म और आध्यात्मिक और बढ़ेगी।
मिथुन (Gemini)
नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
Eng calander month-May/June
आज भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा और आपने जो परिश्रम किया है, उसके भी मधुर फल प्राप्त होंगे। आपको ननिहाल पक्ष से आज प्रेम व स्नेह मिलने की संभावना प्रबल दिख रही है। आज अपनी शान शौकत के ऊपर खर्चा करेंगे, खर्चे के मामले में आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा ।आपके शत्रु भी आपको देखकर परेशान रहेंगे। अपनी माता व पिता जी का विशेष ध्यान रखें, उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा और मन प्रसन्न रहेगा। संतान के प्रति भी आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा।
कर्क (Cancer)
नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
Eng calander month-June/July
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज ससुराल पक्ष से भी आपको लाभ मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। आप सभी पुराने गिले-शिकवे भूलकर नए संबंध बनाने के लिए तैयार रहेंगे, लेकिन ध्यान रखें मधुर वाणी का प्रयोग करें, तो काम आसानी से बन जाएंगे। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है, तो उसमें आज सुधार होगा। आज आपको मानसिक अशांति और चिंता के कारण मन में चिड़ सी पैदा हो सकती है, लेकिन माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलती दिख रही है।
सिंह (Leo)
नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
Eng calander month-July/Aug
आज दिन आपके लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा। आपके अंदर साहस और निर्भीकता का भाव भरपूर रहेगा। पत्नी को आज स्वास्थ्य से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है और आपका व्यर्थ व्यय भी हो सकता है। लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ भी समझ सकते हैं, लेकिन व्यापार में भरपूर धन लाभ की स्थिति देख रही है। आपको अपने माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा और वह आपसे संतुष्ट भी रहेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या (Virgo)
नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
Eng calander month-Aug/Sept
आप अपने जीवन में दूसरों के बारे में काफी सोचते हैं और चिंतित भी रहते हैं, जिसकी वजह से कई बार आपके अपने काम पीछे छूट जाते हैं। आज आप अपने गुरुजनों के प्रति पूर्ण भक्ति भाव और निष्ठा रखेंगे। यदि आप किसी व्यवसाय में इन्वेस्ट करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन शुभ रहेगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। सायं काल का समय आज परिवार के साथ व्यतीत करेंगे।
तुला (Libra)
नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
Eng calander month-Sept/Oct
आज किसी कारणवश आपके मन में अशांति और परेशानी हो सकती है और व्यापार में वृद्धि के लिए किए गए प्रयास भी आज निष्फल हो सकते है। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई सरकारी विवाद चल रहा है, तो वह पूरा हो सकता है। दिन के अंत का समय आपके लिए सुखदाई होगा। परिवार जनों का साथ मिलेगा। संतान से भी कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
वृश्चिक (Scorpio)
नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
Eng calander month-Oct/Nov
आज आपके अंदर कहीं से दान पुण्य व परोपकार की भावना विकसित होती दिख रही है और आप धार्मिक कार्यों में भी रुचि लेते नजर आएंगे, जिसमें भाग्य आप को पूर्ण सहयोग प्राप्त करेगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होती दिख रही है, लेकिन शाम से लेकर रात तक आपको किसी कारण पेट में दर्द की समस्या हो सकती है, इसलिए अपने खान-पान का ध्यान रखें। आज आप मित्रों के साथ भी घूमने फिरने जा सकते हैं।
धनु (Sagittarius)
नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे)
Eng calander month-Nov/Dec
आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति का है, लेकिन उसके साथ कुछ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं, जो आप को ना चाहते हुए भी करने ही पड़ेंगे, जिसमें धन का खर्च होगा। ससुराल पक्ष में आज आपको मान सम्मान मिल सकता है। वैसे भी आज आपको लाभ होगा और आपके रुके हुए कार्य भी पूर्ण हो जाएंगे। यदि किसी कार्य में आज निवेश करना पड़े, तो जरूर करें जो भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा।
मकर (Capricorn)
नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)
Eng calander month-Dec/Jan
आज का दिन आपको अपने परिजनों से विश्वासघात होने की आशंका है। आज शाम से लेकर रात्रि तक आप किसी निकटवर्ती स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जो लाभकारी रहेगी। आप आज का दिन बुद्धि और विवेक से नई खोज करने में बिताएंगे। यदि आप आवश्यकता के अनुसार खर्चा करेंगे, तो इसमें ही समझदारी है। परिवार के सदस्य आपका भरपूर साथ देंगे। पत्नी से कुछ वाद विवाद हो सकता है।
कुंभ (Aquarius)
नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)
Eng calander month-Jan/Feb
यदि आपकी संतान से संबंधित कोई विवाद और समस्या चल रहा है, तो वह आज हल हो जाएगी, जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ेगी। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति भी आप से संबंध बनाने की चेष्टा रखेंगे। मान सम्मान मिलने से आप का मनोबल और बढ़ता दिखेगा। रात्रि का समय प्रिय जनों व परिजनों से हास्य विनोद में भी बीतेगा। दिन आपके लिए आज उत्तम लाभकारी रहेगा।
मीन (Pisces)
नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
Eng calander month-Feb/March
आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं।
if you have any doubt,pl let me know