Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 5 जून, दिन :  शनिवार


   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। आज शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की भी संभावना है। आज जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। यदि आप किसी बैंक व संस्था से ऋण लेने का मन बना रहे हैं, तो कदापि ना लें क्योंकि उसे वापस चुकाना मुश्किल होगा। आज पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और आपके नए मित्र बनेंगे। आपके परिवार में कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। परिवार के सभी सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन कुछ चुनौतियां लेकर आएगा। आज आपको कार्यों को पूरा करने में  बांधों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उन चुनौतियों को स्वीकार करेंगे और आगे बढ़ेंगे, जिससे सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है चाहे वह संतान व भाई बहनों से जुड़ा हो, लेकिन उसमें आपको पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। सायंकाल के समय आज किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आप काफी व्यस्त रहेंगे, व्यस्तता के भागदौड़ के कारण सायंकाल के समय थकान मेहसूस हो सकती है।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन खर्चे वाला रहेगा। यदि किसी रोग से पीड़ित हैं, तो आज आपको वह रोग कष्ट दे सकता है, जिसमें डॉक्टरी सलाह की आवश्यकता होगी और कुछ धन भी व्यय होगा। सायंकाल के समय कुछ अकस्मात धन लाभ होने से आपकी धर्म व अध्यापन के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष की ओर से आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। विदेश में रह रहे प्रियजनों से आज आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया हुआ है, तो उसमें  सफलता प्राप्त हो सकती है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। यदि किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बना रहे हैं,तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज संतान कोई ऐसा कार्य करेगी जिससे आपको उस पर गर्व होगा। जीवनसाथी से आज आपको प्रेम व स्नेह मिलता दिख रहा है। आज किसी अपने की मदद के लिए आगे आना पड़ सकता है, व कुछ पैसों की मदद भी करनी पड़ सकती है। आज आर्थिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे, जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। आज आपको माता जी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि उनको परेशान कर सकता है।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। यदि कोई संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसमें आज सफलता मिल सकती है, लेकिन उसके चल व अचल सभी पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। पारिवारिक बिजनेस में जीवनसथी की सलाह से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आज आपको आंखों से संबंधित कोई कष्ट परेशान कर सकता है। ससुराल पक्ष में आज किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है, लेकिन जीवन साथी इसमें पूर्ण रुप से आपके साथ खड़े नजर आएंगे। परिवार में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन निश्चित परिणाम देने वाला रहेगा और आपके सभी कार्य पूर्ण होते नजर आ रहे हैं। आज आपके जीवन साथी को किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है, इसके लिए भागदौड अधिक करनी पड़ेगी, जिसमें धन भी व्यय होगा, लेकिन यदि ऐसा हो, तो डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। आज परोपकार के कार्यों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लोग इसका गलत ही मतलब निकालेंगे, लेकिन आपको अपने कार्यों की ओर ध्यान देना होगा। आज आपके अन्दर निर्भीकता का भाव रहेगा और साहस पूर्वक कठिन कार्य को पूरा करने में सफल होंगे।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज अधिकार व आपकी संपत्ति में इजाफा हो सकता है। विद्यार्थियों को अपने गुरु के प्रति सच्ची निष्ठा रखनी होगी, तभी सफलता मिलती दिख रही है। यदि आप किसी नए कार्य में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। आज आप रूठे जीवनसाथी को मनाने का हर संभव प्रयास करेंगे। आज आपका माताजी से कोई वाद विवाद हो सकता है, जिसमें वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नति मिल सकती है। 


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन कुछ परेशान करने वाला हो सकता है। व्यापार में वृद्धि के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। यदि कोई वाद-विवाद लंबित है, तो उसमें आज आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। नौकरी में आज शत्रु आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, लेकिन उच्च अधिकारियों की कृपा से आप उन परेशानियों से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। संतान के भविष्य के लिए आज आप कुछ धन संचय कर सकते हैं। व्यापार के लिए आज आपको भाई की मदद की आवश्यकता होगी।


धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। विद्यार्थियों को आज अपनी विद्या और ज्ञान से किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। सायंकाल के समय आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। अनियंत्रित खान-पान के कारण आपको पेट दर्द की समस्या हो सकती है। आपके अंदर आज दान व पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी, जिसमें धन भी व्यय होगा। आज आपको माता-पिता के व्यवसाय के सहयोग व सानिध्य की प्राप्ति होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि लेकर सहयोग करेंगे, मगर सभी लोगों के साथ उचित दूरी बनाकर रखें। सायंकाल के समय आपको किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्नता होगी।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से आज मान सम्मान मिलता दिख रहा है। व्यापार में नए-नए प्रयास करने से आज लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। यदि कुछ कार्य लंबे समय से रुके हुए थे, तो आज वह भी पूर्ण हो सकते हैं। किसी नए कार्य को करने का यदि मन बना रहे हैं, तो उसमें आपको पूरी लाभ की उम्मीद मिलती दिख रही है। आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के लिए कुछ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी करने पड़ेंगे, जो आप मजबूरी में करेंगे।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन फायदे का सौदा लेकर आएगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में आज वृद्धि होगी। सायंकाल के समय आज किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रोजगार की दिशा में कार्य कर रहे लोगों को आज सफलता प्राप्त होगी। आज सीमित व आवश्यकतानुसार धन व्यय करना होगा। आज कोई अपना आपको धोखा दे सकता है, इसलिए सावधान रहना होगा। आज आप बुद्धि व विवेक से नई-नई खोज करेंगे, जिसमें आप कामयाब रहेंगे और इससे आपको लाभ भी अवश्य होगा। विद्यार्थियों को आज अपनी मेहनत के अनुसार ही फल प्राप्त होगा।


मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आप के पुत्र व पुत्री के विवाह से संबंधित मामला लंबे समय से लटका हुआ है, तो वह आज हल हो सकता है। रात्रि का समय आप परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिसमें परिवार के सहयोग की भावना रहेगी। आज आपके सामाजिक क्षेत्र में विस्तार होगा, जिसमें खुशमिजाज व्यक्ति होने के कारण हर व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की इच्छा रखेगा। आज आपको सामाजिक सम्मान मिलने से भी मनोबल बढ़ा रहेगा और लाभ होगा। आज आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं।

आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं।


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।
 
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top