Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा गुरूवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 3 जून, दिन :  गुरूवार


   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। परिवार में आज अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे। सायंकाल का समय आज परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज लोगों से भावनात्मक संबंध बनाएंगे, लेकिन आवश्यकता पड़ने के समय कोई आगे नहीं आएगा, जिससे आप को मायूसी हाथ लगेगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अपने माता-पिता के आशीर्वाद की आवश्यकता होगी। आज परिवार में किसी की गलती का विरोध करना तनाव का कारण बन सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का साथ न मिलने से आज आपको कार्य में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन उत्साह व उमंग भरा रहेगा। आज आपके सामने कुछ असमंजस की स्थिति तो उत्पन्न होगी, लेकिन फिर भी उसमें मुनाफे के रास्ते खुले रहेंगे। ननिहाल पक्ष से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ नए परिवर्तनों से सकारात्मक माहौल बनेंगे और प्रयत्न करने पर आपको कुछ कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। सायंकाल का समय आज परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आज आपको माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। यदि जरूरी लगे तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उन्नति भरा रहेगा। फिर भी आपको ध्यान देना होगा क्योंकि आपके व्यवहार का रूखापन लाभ को हानि में बदलने के साथ-साथ सामाजिक संबंधों में भी खटास उत्पन्न कर सकता है, इसलिए आपको व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी। आज आपको व्यापार में  अकस्मात धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे प्रसन्न होंगे। सायंकाल का समय किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिल सकता है। आज आप किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे, जिससे आपको को सुकून मिलेगा। 


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपको किसी भी कार्य को लेकर ज्यादा भाग दौड़ करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आज सभी कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। आज व्यापार क्षेत्र में भी अनेकों लाभ मिलेंगे व राजनीतिक क्षेत्र में भी अपना झंडा लहराएंगे। आज किसी पुरानी घटना को याद करके दुखी हो सकते हैं। आपके पारिवारिक खर्चों में वृद्धि के कारण बजट गड़बड़ा सकता है, इसलिए आपको आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा। सायंकाल का समय अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने की जा सकते हैं।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उन्नति भरा रहेगा। आपके धर्म संबंधित मामले काफी हद तक सुलझते नजर आएंगे, लेकिन आज कोई पारिवारिक विवाद आपको परेशान कर सकता है। यदि आज कोई संपत्ति खरीदने का मन बना रहे है,  तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिश्रम के बाद दोपहर के समय आमदनी बढ़ेगी। मितव्ययी रहने के कारण खर्चे भी कम होंगे। आज आपके धन कोष में भी वृद्धि होगी। नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी बहस में नहीं पड़ना है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन प्रतिकूल फल देने वाला रहेगा। आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, आज उसमें पूर्ण रूप से सफलता प्राप्त होगी। आज आपको व्यापार के लिए कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं, जिससे लाभ अवश्य होगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत की आवश्यकता है, तभी परीक्षा में सफलता प्राप्त होती दिख रही है। आज अपने आलस्य को त्यागना होगा, नहीं तो वह कार्यों में विघ्न का कारण बन सकता है। आज माताजी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है, इसलिए आप उनकी बात को समझें और उनसे बहस में ना पड़ें।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन धन एवं सम्मान दोनों की प्राप्ति कराएगा। आज जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको कुछ भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है, लेकिन अंतिम परिणाम प्रसन्नतादायक रहेंगे। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आज आप अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आपकी आध्यात्म के प्रति निष्ठा रहेगी। व्यस्तता के कारण आप परिवार के सदस्यों को अधिक समय नहीं दे पाएंगे, जिससे जीवनसाथी आपसे नाराजगी जता सकता है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपको प्रत्येक कार्य में सफलता देने वाला रहेगा, लेकिन इसके लिए परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। बेरोजगार व्यक्ति आज थोड़े से प्रयास के बाद ही किसी रोजगार से जुड़ सकते हैं, जिससे वह भविष्य की योजनाओं को मजबूती दे पाएंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत हो पाएगी। आज आप परिवार के सदस्यो की आवश्यकताओ की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति के लिए परेशान होना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आप मित्रों को कुछ जरूरी काम सौंपेंगे। आपके भाई व बहन के विवाह का प्रस्ताव आज मंजूर हो सकता है।


धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके मधुर व्यवहार के कारण मित्रों की संख्या बढ़ेगी।  पारिवारिक जीवन में पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताने से मन में प्रसन्नता रहेगी। यदि आपका लंबे समय से कोई पारिवारिक तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। यदि आज कोई संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उतम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। विद्यार्थियों को यदि किसी प्रतियोगिता का आवेदन करना है,तो वह आज कर सकते हैं।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक कारणों के कारण भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपका ध्यान अध्यात्म की ओर आकर्षित रहेगा। यदि नौकरी पेशा है, तो आज आपको क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी कार्य बिना किसी के सहयोग से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज धर्म कर्म के कार्य पर भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं। आज आपको पिताजी के सहयोग व आशीर्वाद की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी से भी आज कुछ प्यार भरी बातें करेंगे, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज आपको पूरे दिन अकस्मात होने वाली घटनाओं से सतर्क रहना होगा, इसलिए आज यदि यात्रा पर जाना पड़े, तो उसे स्थगित कर दें। आपकी घरेलू दिनचर्या आज सामान्य ही रहेगी, लेकिन आज किसी अतिथि आगमन से धन व्यय हो सकता है। आज आपको व्यापार में भी आशा के अनुकूल ही परिणाम प्राप्त होंगे, जिससे मन में प्रशन्नता रहेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों के वेतन में आज वृद्धि हो सकती है। आज लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए भी मन बना सकते हैं। आज आपको संतान की गतिविधि पर नजर रखनी होगी, नहीं तो वह किसी गलत राह पर जा सकते हैं।


मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपके अधिकांश कार्य थोड़े से परिश्रम के बाद ही पूर्ण हो जाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी आज का दिन उत्तम रहेगा और संतोषजनक स्थिति बनेगी। ऑफिस में आज किसी महिला सहकर्मी से लाभ होता दिख रहा है। व्यापार में विस्तार की योजना को आज प्रगति मिलेगी। यदि आप किसी कार्य में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज सामाजिक क्षेत्र हो या पारिवारिक सभी जगह आपकी जय होगी क्योंकि आज सामाजिक क्षेत्र में भी आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। प्रेम जीवन में आज नई ऊर्जा का संचार होगा।

आज जन्मे जातकों को शुभकामनाए


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top