Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक :27 जून, दिन : रविवार


   


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। नौकरी में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। अपने दैनिक व्यापार में मेहनत के बाद पिछले दिनों के नुकसान की भरपाई करने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर जाएं। भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचना होगा।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन निराशाजनक हाे सकता है। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें थोड़ा विलंब होगा, जिससे निराशा हो सकती है। व्यापार में काम धंधा ज्यादा बेहतर नहीं होगा, लेकिन अपने दैनिक खर्चे आसानी से निकालने में कामयाब रहेंगे। आप किसी संपत्ति के विवाद को निपटाने की सोच रहे है, तो उसमें निराशा हाथ लग सकती है। परिवारजनों के साथ बहसबाजी में नहीं उलझें, लेकिन वह कोई राय दे तो उसको सुन लें। वह उपयोगी सिद्ध होगी।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन कुछ परिणाम लेकर आएगा। आपको पूर्व में किए गए किसी कार्य की वजह से समाज में सम्मान प्राप्त हो सकता है, जिससे पद व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भविष्य की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर समझौता करना पड़ सकता है, लेकिन परेशान ना हो, उसमें फायदा ही होगा। आपके पास कुछ पुराने कर्ज हैं, तो आज आपको उनसे निजात मिल सकती है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


 आज का दिन उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। व्यापार कर रहे लोगों को कुछ ऐसे आर्डर मिल सकते हैं या कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है, जिसका भरपूर लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में भी आपको अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। रात्रि का समय परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। कुछ घरेलू बातों को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपके लिए किसी परीक्षा के परिणाम जैसा रहेगा। आज जिस कार्य को करने के लिए मेहनत करेंगे, जिसमें सफलता प्राप्त होगी। अपने व्यापार में किसी को पार्टनर बनाया तो उनकी सलाह मानना लाभदायक होगा। आपको अपने व्यापार व किसी आवश्यक कार्य के लिए यात्रा पर जाना पड़े, तो सोच विचार कर जाएं। अपने जरूरी कागजात चेक करके जाएं।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आपके ऑफिस में यदि किसी वजह से कुछ अड़चन आ रही थी तो अधिकारियों की कृपा से उन से मुक्ति मिलेगी। किसी मित्र या रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। इसलिए वाद विवाद में न पड़ें। अपनी कार्य व्यवस्था को लेकर थोड़ा गंभीर रहेंगे, आपका मन अशांत रहेगा। शाम का समय अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने बिजनेस में यदि आप किसी प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं, तो वह आज पूरा हो सकता है। उससे आपको लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। पारिवारिक बिजनेस में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरा करेंगे, इसमें आपको आलस बिल्कुल नहीं दिखाना है। नहीं तो आपको परेशानी दे सकता है। ससुराल पक्ष से भी आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन खुशहाल रहने वाला है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवन साथी से कुछ प्यार भरी बातें करेंगे, जिससे रिश्ता और भी मजबूत होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भविष्य में व्यापार संबंधी कुछ योजनाओं पर बातचीत कर सकते हैं। शाम का समय मित्रों के साथ हंसी मजाक में व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को अपना काम समय से पहले पूरा करना होगा, तभी शत्रुओं का सिर नीचा होगा।


धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ घरेलू चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं। शाम का समय परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे। आज का दिन व्यापार में कमी लेकर आएगा। आप व्यापार के कुछ नए कामों में रुकावट महसूस करेंगे। शाम के समय अपने व्यापार में बदलाव के लिए अनुमति ले सकते हैं।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन फलदायक रहेगा। रात्रि के समय किसी विवाह या सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यापार में आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। रूटीन के कामों में कुछ तब्दीली आ सकती है। दैनिक व्यापारियों की कमाई में बढ़ोतरी होगी, लेकिन साथ ही खर्चे के बहाने भी मिल जाएंगे। आज व्यापार के लिए कोई यात्रा करनी पड़े तो अवश्य करें। 


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आज किसी नए पद की प्राप्ति भी हो सकती है। व्यापार और कार्यक्षेत्र में अत्यधिक प्रगति होने से आप के विश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में आज किया गया निवेश भविष्य में अच्छा धन लाभ देगा। शाम के समय किसी धार्मिक व मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।


मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपकी सेहत के लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यवसाय में यदि कोई समस्या चल रही है,तो वह किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से समाप्त होगी। इसमें विलंब होने के कारण निराशा भी हो सकती हैं। आपकी कोई प्रिय वस्तु खोई हुई है, वह आज आपको मिल सकती है, जिससे प्रसन्नता होगी। शाम का समय किसी से किए हुए वादों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं।


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक नौ है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है, लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।
 
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
 
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045
 
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top