दिनांक :26 जून, दिन : शनिवार
मेष (Arie)
नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
Eng calander month-March/April
आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। यदि लंबे समय से कोई बीमारी है, तो आज उसमें राहत मिल सकती है। आपके आलस्य के कारण आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। कार्य व्यवसाय में अधूरे कार्य को पूरा करने पर भी ध्यान लगाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत के बाद ही सफलता मिल पाएगी। आज व्यापार में बड़ी मात्रा में धन हाथ में आने से प्रसन्न रहेंगे। कार्य पूरा करने के लिए कुछ धन व्यय करेंगे।
वृष (Taurus)
नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
Eng calander month-April/May
आज यदि धन संपत्ति से संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो वह आपको लाभ दे सकता है। आज आप किसी बैंक व संस्था से अपने व्यापार के लिए धन लेने का मन बना रहे है, तो वह भी आपको आसानी से प्राप्त होगा, जो लोग रोजगार की दिशा में कार्यरत हैं, उनको उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी से जुड़े जातकों के शत्रु उनकी चुगली कर सकते हैं, जिससे उनकी अधिकारियों से कहासुनी हो सकती है। सायंकाल आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन आदि की यात्रा के लिए जा सकते हैं।
मिथुन (Gemini)
नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
Eng calander month-May/June
आज का दिन शांतिप्रिय रहेगा। आपकी धर्म के प्रति आस्था बढ़ी दिखेगी। आज परोपकार के कार्य पर विशेष ध्यान देंगे। अपने व्यापार में एक महत्वपूर्ण परियोजना आरंभ कर सकते हैं। आज आप कोई घर, मकान व दुकान आदि खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दे क्योंकि वह नुकसान का सौदा हो सकता है। सायंकाल आपकी कुछ मित्रों से मुलाकात होगी, जो आपके फायदे का सौदा लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप संतान के भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे।
कर्क (Cancer)
नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
Eng calander month-June/July
आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण अवश्य बनाना होगा, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। यदि किसी योजना में निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन अति उत्तम रहेगा। अपनी माता जी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं, जिसके लिए आपको किसी की मदद की भी आवश्यकता होगी और कुछ धन भी व्यय होगा। सायंकाल आपको थकान का अनुभव होगा।
सिंह (Leo)
नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
Eng calander month-July/Aug
आज कुछ विशेष कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। यदि साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आपको फायदा दे सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। यदि किसी कार्य में निवेश करने का मन बनाया है, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अपने भाइयों से मदद ले सकते हैं। सायंकाल तक मानसिक शांति मिलेगी।
कन्या (Virgo)
नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
Eng calander month-Aug/Sept
आज का दिन विजय दिलाने वाला रहेगा। आप जिस चीज की कामना करेंगे, वह आपको आसानी से मिल जाएगी। इसलिए आज आप वही कार्य करने की सोचें जो आपको अधिक प्रिय हों। आज आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो जायेंगे, लेकिन वे आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। नौकरी कर रहे लोग आज बैठकर अपने लोगों के क्रियाकलापों का आनंद लेंगे। आप अपने मौज व शॉपिंग पर भी कुछ खर्चा कर सकते हैं। अपने व्यापार के लिए कई योजनाएं बनाएंगे, लेकिन आप उन्हे आगे बढ़ाने में नाकामयाब रहेंगे।
तुला (Libra)
नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
Eng calander month-Sept/Oct
आज धन लाभ के लिए अधिक परिश्रम करेंगे, लाभ तो होगा, लेकिन खर्चे भी अधिक बने रहेंगे। ऐसे में आप धन की बचत करने में नाकामयाब रहेंगे। कार्य व्यवसाय में आपकी कोई बनी हुई योजना लटक सकती है। अपनी आवश्यकताओं की वस्तुओं पर भी कुछ धन खर्चा करेंगे, जिससे भविष्य में परेशानी भी हो सकती है। घर में किसी की इच्छा पूर्ति ना होने पर नाराजगी रहेगी। सायंकाल आप अपने भाइयों के साथ किसी जरूरी योजना पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे।
वृश्चिक (Scorpio)
नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
Eng calander month-Oct/Nov
आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको एक के बाद एक लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। दैनिक आवश्यकताओं की जरूरतों की पूर्ति आसानी से कर सकेंगे। जीवनसाथी और संतान से सामान्य संबंध रहेंगे। किसी बड़े व्यक्ति की सलाह से पारिवारिक विवाद का समाधान होगा। सायंकाल अपने मित्रों के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे। नौकरी में सहयोगियों की मदद से जरूरी कार्य करने में सफल रहेंगे।
धनु (Sagittarius)
नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे)
Eng calander month-Nov/Dec
आज अपनी कार्यकुशलता से घर व नौकरी दोनों में लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, जिससे आपकी जीत के पर्चे लहरेंगे। व्यवसाय में लाभ होते होते निरस्त होने से कुछ निराशा हो सकती है। फिर भी कुछ धन हाथ आने से मन प्रसन्न रहेगा। आज कोई मित्र या रिश्तेदार आपके मन की बात जानने की कोशिश करेगा, लेकिन मन की बात किसी को नहीं बतानी है। ऐसा करने से व्यवसाय में चल रही गति पर रोग लग सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है।
मकर (Capricorn)
नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)
Eng calander month-Dec/Jan
आज कुछ मानसिक उलझन परेशान कर सकती है, जिसके कारण किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को कुछ अधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है। जिससे शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे, आपको सतर्क रहना होगा। पूर्व में की गई किसी गलती के कारण घर में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए अपने क्रोध पर काबू रखना होगा, नहीं तो रिश्तो में दरार पड़ सकती है। आज कोई ऐसा कार्य करना पड़ सकता है, जो आपको पसंद नहीं होगा।
कुंभ (Aquarius)
नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)
Eng calander month-Jan/Feb
आज आशा के अनुकूल परिणाम ना मिलने से निराशा हो सकती है। आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें लापरवाही के कारण निराशा हाथ लग सकती है। इसलिए नौकरी व व्यवसाय में निर्णय लेते समय दिल और दिमाग दोनों को खोल कर रखना होगा, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज धन लाभ किसी न किसी रूप में अवश्य होगा। आशा के अनुकूल ना मिलने से थोड़ा निराश हो सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति आज रूचि बढ़ेगी, जिसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे।
मीन (Pisces)
नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
Eng calander month-Feb/March
आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं।
26 को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप अद्भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।
शुभ दिनांक : 8, 17, 26
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44
शुभ वर्ष : 2024, 2042
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी
कैसा रहेगा यह वर्ष
व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।
if you have any doubt,pl let me know