Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक :25 जून, दिन : शुक्रवार


   


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज थोड़े से ही प्रयास से सभी कार्य समय से निपटाने में सफल रहेंगे, इसीलिए यदि परिवार में कोई विवाद चल रहा है, तो उसे परिवार की मदद से निपटाने की कोशिश करें। सायंकाल के समय घर में अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ खर्चा भी करना पड़ सकता है। आज अपनी आय और व्यय में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आप आर्थिक तंगी से परेशान हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपको निरंतर परिश्रम करने की आवश्यकता है, तभी आप सफलता की सीढ़ी चढेंगे।

वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज व्यवसाय में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, अगर किसी कार्य में हाथ डालेंगे, तो वह आसानी से पूरा नहीं होगा और थोड़े निराश हो सकते हैं, इसलिए अधिक मेहनत करनी होगी। ससुराल पक्ष से भी आज धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो वह आज समाप्त हो सकता है, इसलिए अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाना होगा। कला और साहित्य में भी आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ती दिख रही है। आज माता जी के लिए कोई उपहार खरीद कर ला सकते हैं।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। राजनीतिक दिशा में कार्य कर रहे जातकों के लिए पिछले कुछ समय से जो असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, वह आज समाप्त होगी। संतान पक्ष की ओर से भी आज कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। सभी क्षेत्रों में बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे, जिसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज गुरुजनों के साथ व सलाह की आवश्यकता होगी। दांपत्य जीवन में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


 आज का दिन शुभ फल देने वाला रहेगा। आज काम में आ रही बाधा दूर होने की संभावना है। यदि पुत्र व पुत्री के विवाह में बाधा आ रही थी, तो वह आज परिवार के किसी सदस्य की मदद से समाप्त होगी। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को रोजगार मिल सकता है। आज आप दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। परिवार में छोटे सदस्य आज कुछ फरमाइशें कर सकते हैं और उनको पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि इसमें गिरावट आ सकती है।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज आपको परिवार व व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप अपने व्यापार में सफलता पाने में कामयाब रहेंगे, इसलिए आज वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति मिलती दिख रही है। सायंकाल के समय यदि आपके आसपास में कोई वाद विवाद होता है, तो आपको क्रोध पर काबू में रखना होगा। यदि आज कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय भविष्य में आपको  परेशान कर सकता है।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने के लिए होगा। आज आप राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में अपनी ख्याति से झंडे लहराएंगे, जिससे आपके कुछ नए मित्र भी बनेंगे। विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने की आवश्यकता है, तभी उन्हें सफलता मिलती दिख रही है। प्रेम जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। दांपत्य जीवन में यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। आज जीवनसाथी को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं। सायंकाल का समय माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज व्यापार मे किसी नए कार्य का आरंभ करने की सोच सकते हैं, जिसमें सफलता भी अवश्य मिलेगी। धन संपत्ति अर्जित करने के लिए आज  कुछ ऐसे नए कार्य कर सकते हैं, जिनके लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक संपत्ति से संबंधित यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आज आपको सफलता मिल सकती है। संतान के भविष्य के लिए आज कुछ योजनाओं को बना सकते हैं।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। व्यापार मे आज कुछ नए नए अवसर प्राप्त होंगे। आज पुराने शत्रु नौकरी में फिर से सिर उठा सकते हैं, लेकिन वह आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। आज घर परिवार में यदि कोई पुराना विवाद चल रहा था, तो वह समाप्त होगा और दोस्तों की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में भी परिश्रम से आज आपकी जय जय कार होगी जिससे आपके नए मित्र भी बनेंगे।


धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन कुछ खास उपलब्धियों का दिन रहेगा। आज संतान की ओर से कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। भाई व बहन के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। आज पारिवारिक सदस्यों की जरूरतों के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे। परिवार में छोटे बच्चे भी आज कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज किसी जरूरी कार्य से यात्रा पर जाना पड़ सकता है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज नौकरी में आपके ऊपर कुछ अधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसको आप मेहनत और ईमानदारी से पूर्ण करने में सफल रहेंगे, जिसके कारण आप परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे, इसलिए परिवार के सदस्य आपसे नाराजगी जता सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष प्रगति देखकर आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। राजनीतिक दिशा में कार्यरत लोगों के कुछ अन्य लोगों से संपर्क बन सकते हैं।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आर्थिक स्थिति में सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके व्यय की अधिकता के कारण आज आपको किसी काम के लिए कर्जा लेना पड़ सकता है, लेकिन यदि आज कर्ज लेने का मन बना रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर लें क्योंकि उसे चुकाना मुश्किल होगा। सायंकाल के समय आपके व्यापार की काफी लंबे समय से रुकी हुई डील फाइनल होने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी, जिससे आपका उत्साह भी बढ़ेगा।


मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन उत्तम सफलता दायक रहेगा। आज नौकरी में अपने प्रतिद्वंद्वियों का सरदर्द बने रहेंगे, जिससे वह परेशान हो जाएंगे और आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन इनसे सतर्क रहना होगा। आज आपकी धर्म-कर्म के कार्यों के प्रति आस्था बढी दिखेगी, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। रात्रि का समय आप परिवार के सदस्यों के साथ अपने किसी प्रियजन के घर मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आज विद्यार्थियों को यदि किसी कोर्स में दाखिला लेना है, तो वह आसानी से मिल सकता है

आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top