Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा बुधवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक :23 जून, दिन : बुधवार


   


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आयेगा, इसके साथ ही आज का दिन व्यवसाय में किसी विशेष व्यवस्था या बदलाव को करने में बीतेगा, जिससे आपको लाभ अवश्य मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आज सावधानी पूर्वक कोई भी निर्णय लेना होगा, नहीं तो भविष्य में यह आपको परेशानी दे सकता है। सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदला-बदला रह सकता है, जिससे आपको थोड़ी परेशानी तो होगी, लेकिन बाद में आप सब कुछ समझ जाएंगे।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आज नए राजदार मिलेंगे, जिनसे आपको लाभ भी अवश्य होगा। यदि आज आप किसी से उधार लेने का सोच रहे हैं, वह आसानी से मिल जाएगा। संतान के उत्तम भविष्य के लिए आप कुछ योजनाओं में धन संचय कर सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको लाभ होगा। व्यापार में आज आप पुरानी चल रही योजनाओं में कुछ बदलाव कर सकते हैं, इस सब मे व्यापार को एक नई गति मिलेगी।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन कुछ विशेष करने में व्यतीत होगा। आज घर परिवार मे तनाव के कारण आपको कुछ चिंता सता सकती है, जिसका असर व्यवसाय पर भी पड़ेगा, लेकिन इसका ध्यान देना होगा, नहीं तो आपके शत्रु आपका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। सायंकाल के समय आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य को आज पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे लाभ होगा। आज रात्रि के समय घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


 आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप घर गृहस्थी की कोई वस्तु खरीद सकते हैं, जिसमें आपको अपने जीवन साथी के साथ की आवश्यकता होगी। संतान पक्ष की ओर से भी कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन में प्रसंशा बनी रहेगी। आज लंबे समय से फैले हुए कार्यभार को समेटने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपके सहयोगी भी मदद करते नजर आएंगे। सायंकाल के समय पिताजी के स्वास्थ्य में कोई रोग परेशान कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन  मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज सभी कार्यों को भाग्य के भरोसे छोड़ने की बजाय निपटाने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो यह सब बाद में आपका सिरदर्द बन सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से आज पदोन्नति मिलती दिख रही है। यदि अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया हुआ है, तो वह आपको वापस मिल सकता है।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके घर मित्र या रिश्तेदार कुछ दिन रुकने के लिए आ सकते हैं, जिससे  कुछ धन भी व्यय होगा, लेकिन परिवार के सदस्य बढ़-चढ़कर उनकी आवभगत में लगे नजर आएंगे। व्यवसाय में किसी भी व्यक्ति से बहस बाजी नहीं करनी है, नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में भी आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन उत्तम रहेगा। आज व्यापार व कार्य क्षेत्र में होने वाले लाभ से संतुष्ट नजर आएंगे क्योंकि आपने जितनी मेहनत की होगी उसका पूरा फल अवश्य मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे अपने भविष्य की चिंता कम होगी। आज व्यवसाय या फिर संतान के लिए कहीं यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज व्यवसाय में अलग सा निखार रहेगा और लोग उससे प्रभावित रहेंगे। आज किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आपके बिगड़े हुए काम ठीक हो सकते हैं।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। आज व्यापार और कार्यक्षेत्र में जो भी नया प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी और यदि आपके घर परिवार में लंबे समय से कोई तनाव चल रहा था, तो आज वह भी समाप्त हो सकता है, जिससे आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। आज आपको ऑफिस में काम काज को सुधारने की जरूरत है, जो बेहतर परिणाम दिलाएंगी। यदि व्यवसाय के लिए किसी बुजुर्ग या विशेषज्ञ की सलाह लेते हैं, तो वह आगे चलकर आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी।


धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन उत्तम रहेगा। आज व्यापार और कार्यक्षेत्र में अकस्मात धन लाभ होने के संकेत दिख रहे हैं, जिससे आप प्रसन्न होंगे और अपने परिवार के सदस्यों के लिए कोई छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। संतान की ओर से आज निराशा हो सकती है। आप अपने बलबूते पर ही अपने व्यापार की समस्याओं का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आपको किसी मित्र की सहायता के लिए आगे आना पड़ सकता है, इसके लिए कुछ धन भी खर्च करना पड़ेगा। सायंकाल का समय आज जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन पारिवारिक सदस्यों के साथ बिता सकते हैं, लेकिन इसमें आपको काम को प्राथमिकता देनी होगी, नहीं तो वहां आपके शत्रुओं  नुकसान कर सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। राजनीति की दिशा में प्रयास कर रहे जातकों की आज जन समर्थन में वृद्धि होगी, जिससे उनको लाभ भी होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आज गुरुजनो के आशीर्वाद की आवश्यकता होगी। सायंकाल का समय आज आप माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे सभी कार्य आसानी से पूरे करने में सफल रहेंगे। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह उत्तम लाभ देगा। भाई बहनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। यदि आपका किसी रिश्तेदार से कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी आज सुधर जाएगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।


मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपके कार्यों की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आप कार्य क्षेत्र से संबंधित सभी कार्य को आसानी से पूरा कर सकेंगे और  कार्य क्षेत्र के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। घर परिवार में आज किसी धार्मिक व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। रात्रि का समय आज आप परिवार के सदस्यों के साथ बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों के साथ आज घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं।

आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं।


23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।
 
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top