Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 20 जून, रविवार


   


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे, जो आपके पक्ष में होंगे, जिससे आपको लाभ होगा। यह देखकर शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको सतर्क रहना होगा। रात्रि का समय किसी चिंता में व्यतीत होगा। सायंकाल के समय जीवनसाथी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है, इसलिए उनको बाहर के खान पान से परहेज रखने के लिए कहें। आज आप दिन का कुछ हिस्सा परोपकार के कार्य में भी व्यतीत करेंगे, जिसमें धन भी व्यय हो सकता है।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन मिश्रित परिणाम  लेकर आएगा। आज परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे, जिससे परिवार के कुछ सदस्यों के बीच चल रही अनबन समाप्त होगी। सायंकाल का समय आप किसी प्रशिक्षित अतिथि के आगमन से हर्ष का अनुभव करेंगे। रात्रि में अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आज  स्वास्थ्य में हल्की फुल्की गिरावट देखने को मिल सकती है, इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। माता पिता के आशीर्वाद तथा उच्च अधिकारियों की कृपा से आज किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, इसके लिए आप परिवार के सदस्यों के लिए छोटी सी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज अच्छे लोगों का साथ मिलने से मन में अच्छे विचार आएंगे और आप के निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। यदि आज किसी यात्रा  पर जाना पड़े, तो बहुत ही स्वच्छ विचार के साथ जाएं क्योकि आपको चोट चपेट आने की संभावना बनती दिख रहे हैं।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


 

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। यदि आपका लंबे समय से धन कहीं फंसा हुआ था, तो वह आज  प्राप्त हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको अपने भविष्य की चिंता कम सताएगी। आज परिवार के लिए यदि कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर ले, नहीं तो बाद में पछताना भी पड़ सकता है इसलिए यदि जरूरी ना हो तो किसी नतीजे पर ना पहुंचे और उसे कुछ समय के लिए टाल दें।

सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। यदि आपका लंबे समय से धन कहीं फंसा हुआ था, तो वह  प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको भविष्य की चिंता कम सताएगी। आज परिवार के लिए यदि कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर ले, नहीं तो बाद में  इसके लिए पछताना भी पड़ सकता है इसलिए यदि  जरूरी ना हो तो किसी नतीजे पर ना पहुंचे और उसे कुछ समय के लिए टाल दें।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन नौकरी या व्यापार के मामले में कुछ खास रहने वाला है। आज आपको आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा, जिससे आप परिवार के सभी सदस्यों की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने में कामयाब रहेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपके पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अधिकतम अवसर प्राप्त होंगे। यदि आपका लंबे समय से धन कहीं पर फंसा हुआ था, तो वह भी आज प्राप्त हो सकता है।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज व्यापार में आय के नए नए स्त्रोत सामने आयेगे, जिनसे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज उनकी वाणी की सौम्यता ही सम्मान दिलवाएगी इसलिए उसमें मधुरता बनाए रखेंगे, तो वह आप के अधिकारियों से आपको मान सम्मान व पदोन्नति दिलवा सकते हैं, नहीं तो आज आपके अधिकारियों से आपकी अनबन भी हो सकती है। मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आज स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इससे सतर्क रहना होगा। भाई बहनों का आज आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए होगा। विद्यार्थियों को भी आज शिक्षा की रफ्तार को तेज करना होगा, तभी आप परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी, जिससे परिवार के सदस्यों में का मन प्रसन्न होगा। ससुराल पक्ष से आज धन लाभ मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी आज हर बात में आपके साथ खड़े नजर आएगा। यदि आज किसी से कोई वाद विवाद होता है, तो उसमें भी जीवन साथी आपके साथ होंगा।


धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन कुछ भागदौड भरा रहेगा। आज आप अपनी संतान के शिक्षा से संबंधित भी कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यदि आज किसी से रुपए पैसे का लेनदेन करने जा रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर करें और अपने आंख और कान दोनों खुले रखें, नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है। आज आपको अपने किसी मामले में कोर्ट व कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं, लेकिन सफलता मिलने में कुछ विलंब होगा। आज का पूरा दिन आप तनाव मे रहेंगे।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन शुभ परिणाम देने वाला साबित होता है। आज  जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, इसलिए उसी कार्य को करे, जो आपको अधिक प्रिय हो। व्यापार में कोई बड़ा परिवर्तन करने का मन बना सकते हैं। आज घर में सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। सायंकाल का समय आज माता पिता के साथ देव दर्शन आदि की यात्रा के लिए जा सकते हैं। 


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन कुछ व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने बिजनेस के लिए कुछ लोगों से मिलना जुलना पड़ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। यदि आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय का मन बना रहे है,तो उसके सभी वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो भविष्य में आपको कोई धोखा हो सकता है। यदि आपकी जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर रहा है, तो आज  उसमें सुधार हो सकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है, तो उसमें आज उनको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।


मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में आनंदमय रहेगा। आज आप बिजनेस के बढ़ते प्रभाव से काफी प्रसन्न होंगे, लेकिन परिवार में ही आपके कुछ भाई बंधु आपकी इस प्रगति को देखकर आपके शत्रु बन सकते हैं, इसलिए  सावधान रहना होगा। यदि किसी जरूरी काम से यात्रा पर जाना पड़े, तो अपना सामान चेक करके जाएं, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज मित्रों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। यहां आपको किसी महत्वपूर्ण काम की जानकारी  मिल सकती हैं।

आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती हैं इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।
 
चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top