Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा बुद्धवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 2 जून, दिन :  बुद्धवार


   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आज आपको सम्मान मिलता दिख रहा है, जिससे ख्याति चारों ओर फैलेगी और आपके कुछ नये मित्र भी बनेंगे, जिससे भविष्य चमकेगा। मित्रों के साथ आप लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, लेकिन सावधानीपूर्वक जाए क्योंकि आपकी किसी प्रिय वस्तु के चोरी या खोने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। नौकरी में आज आपके बड़े अधिकारियों से अनबन हो सकती हैं, इससे आपका नुकसान भी हो सकता है।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन कुछ कठिनाई भरा रह सकता है। आज आपके घर परिवार के किसी सदस्य के विवाह की बात चल सकती है। आज आप परिवार की नई योजनाओं की ओर ध्यान देंगे, जिसमें  धन भी व्यय होगा। यदि आप कोई व्यापारी है, तो आज अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है, जो आपके लिए व्यर्थ रहेगा। सरकारी नौकरी में आज वरिष्ठ अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। आज आपको संतान के मामले में भी कोई गंभीर फैसला लेना पड़ सकता है, जिसमें जीवन साथी की सलाह की आवश्यकता होगी। यदि आज आप किसी संस्था या व्यक्ति से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपको विशेष प्रकार से लाभ देने वाला नजर आ रहा है। नौकरी व व्यवसाय से जुड़े मुद्दे आज हल होंगे। यदि कोई समस्या चल रही है, तो वह आज सुलझ सकती है। सायंकाल का समय आज आप मित्रों व परिवारजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। यदि आपके परिवार में कोई तनाव चल रहा है, तो वह भी आज फिर से पनप सकता है, जिसकी चिंता भी सता सकती है। आज माता जी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है, लेकिन सतर्क रहें। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। रोजगार से जुड़े जातकों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आप व्यापार की योजनाओं को गति देने में काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आज आपका  जीवनसाथी से विवाद हो सकता है, लेकिन यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। संतान को सामाजिक कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता रहेगी। आज आपको दोस्तों व रिश्तेदारों की मदद भी करनी पड़ सकती है। यदि आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देना पड़े, तो सोच विचार कर दें क्योंकि इससे आपके रिश्तो में दरार पड़ सकती है। सायंकाल का समय आज किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें कोई अहम जानकारी भी मिल सकती है।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपको ऑफिस व अपने व्यवसाय दोनों में अपने शत्रुओं से बचने का प्रयास करना होगा क्योंकि वह आपकी तरक्की देख कर आज नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आज किसी अनजान व्यक्ति से धन का लेनदेन करना पड़े, तो सोच विचार कर करें। व्यापार में आज आपकी कोई डील फाइनल हो सकती है और उसमें अपने आंख और कान दोनों खोलकर निर्णय लेना होगा तभी सफलता मिलती दिख रहे है।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन अनुकूलता भरा रहेगा। विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने पर आज आपको क्रोध पर काबू रखना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए काम बिगाड़ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सदस्य बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे। सायंकाल के समय यदि आज आपके पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो उस से दूरी बनाकर रखें। यदि आपका कानून से संबंधित कोई विवाद चल रहा है,तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन उलझनों भरा रहेगा। आज आप पूरा दिन किसी प्रकार की उधेड़बुन में ही व्यतीत करेंगे, जिससे व्यापार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, इसमें आज नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर के सदस्यों में आज किसी बात को लेकर आपस में तनाव हो सकता है, जिसे आप अपने पिताजी की सलाह से दूर करने की कोशिश करेंगे। सायंकाल के समय व्यापार की समस्याओं का समाधान मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विभाग के प्रस्ताव आएंगे। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को आज गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपका किसी विशेष योजना की प्लानिंग करने में बीतेगा। आज आप घर व ऑफिस के कामों को निपटाने में पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों की आज अधिकारी वर्ग से अच्छी ट्यूनिग में रहने वाली है, जिससे शत्रुओं को निराशा हाथ लगेगी। किसी संरकारी संस्था से भी आज आपको लाभ मिलता दिख रहा है। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपने अपने कार्य के लिए जो योजनाएं बनाई हैं, आज आप उनको गति देंगे। जीवन साथी से आज कोई वाद विवाद हो सकता है।


धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके सितारे बुलंदियों पर होंगे। आज आपको व्यापार में अचानक से भरपूर धन लाभ होने के योग बन रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती होगी और आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आप व्यापार के लिए किसी रिसर्च से जुड़े हैं, तो आज उसमें आपको कुछ बड़ा लाभ हाथ लग सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। आपने व्यापार में जो मेहनत की थी, वह भरपूर लाभ देगी। ससुराल पक्ष से आज मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप माता-पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन निश्चित परिणाम देने वाला रहेगा। आज दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी।  आज संतान के भविष्य की योजनाओं पर भी आज कुछ चर्चा कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आज वरिष्ठ अधिकारियों से आपकी अनबन हो सकती हैं, लेकिन आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा तभी आपका प्रमोशन मिल सकता है। आज आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। सायंकाल का समय आज आप परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में बताएंगे, जिसमें आपके परिवार के छोटे बच्चे मस्ती करते नजर आएंगे।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। दिन के उत्तरार्ध में धन वृद्धि होने से आज आपके मन में हर्ष की भावना रहेगी। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद कर ला सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच प्यार में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता से यदि कोई विवाद चल रहा था, तो आज उनसे आपके संबंधों में भी मधुर होंगे। यदि आप कोई वाहन, भूमि खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने शत्रुओं के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें और अपने अधिकारियों से मधुर व्यवहार बनाए रखें।


मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का पूरा दिन आपके लिए व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप दूसरों के काम के लिए दौड़ने भागने में भी समय निकाल देंगे। आज आपको समस्याओं को हल करने मे काफी मशक्कत करनी पड़ेगी और अपने पिताजी से सलाह लेनी पड़ेगी तभी वह सफलता मिलती दिख रही है। व्यस्तता अधिक रहने के कारण आज आपके ऊपर मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, जिससे आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। विद्यार्थियों ने यदि आज किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है, तो उनको आज सफलता मिल सकती है।

आज जन्मे जातकों को शुभकामनाए


दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं। 
 
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव 
 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top