Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 19 जून, दिन : शनिवार


   


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज अपने व्यापार के लिए मृदुभाषी रहना होगा, तभी आपको कुछ नए आर्डर प्राप्त हो सकते हैं क्योंकि आज आप को ना चाहते हुए भी किसी कड़वे व्यक्ति की प्रशंसा करनी पड़ सकती है, जिससे आपको लाभ होगा। संतान पक्ष की ओर से आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल के समय आज कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण हो जाने से आपकी बांछें खिल उठेंगी, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न नजर आएंगे।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन संतोष और शांतिपूर्ण रहेगा। राजनीति की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। नए अनुबंधों के द्वारा आज आपकी पद व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। रात्रि के समय कुछ अप्रिय व्यक्तियों से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिनसे आपका कुछ वाद विवाद भी हो सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी को मधुर  बनाए रखना होगा, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शासन व सत्ता की ओर से भी आज कोई लाभ मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन कुछ निराशाजनक रह सकता है। आज किसी प्रिय व मूल्यवान वस्तु के चोरी होने के भय बना हुआ है। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम भी हो सकता है, जिसमें आपको अपने परिजनों से सतर्क रहना होगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आप जीवन साथी के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


 आज का दिन उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के संकेत दे रहा है। आज आपकी पारिवारिक संपत्ति का यदि कोई विवाद चल रहा है, तो वह समाप्त हो सकता है। यदि आज कोई मकान व दुकान खरीदने की सोच रहे हैं, तो उसमें भी आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। राज्य व मान सम्मान मे भी  वृद्धि होगी। संतान के दायित्वों की पूर्ति हो सकती है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सायंकाल के समय आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। व्यापार में आज आमदनी के नए नए स्त्रोत प्राप्त होंगे जिनको पाकर आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वाणी की सौम्यता आज आपको सम्मान दिलाएगी। यदि इसे बनाए रखेंगे तो आज आपको अधिकारियों की कृपा से बहुत कुछ मिल सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने कार्यालय में किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज कुछ शत्रु सिर तो उठाएंगे लेकिन वे आपस में एक दूसरे से लड़ कर ही समाप्त हो जाएंगे और आप का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन कुछ मेहनत भरा रह सकता है। आज यदि किसी कार्य को करने के लिए अधिक मेहनत करेंगे, तभी आपको सफलता प्राप्त होगी, नहीं तो आपका महत्वपूर्ण काम लंबे समय बाद ही पूरा होगा। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। जिसके लिए आप व्यापार की किसी विल को फाइनल कर अपने परिवार में पूजा पाठ इत्यादि कर सकते हैं और उस पर धन भी खर्च कर सकते हैं जिससे आपकी कीर्ति में भी वृद्धि होगी। यदि कोई कानूनी विवाद या मुकदमा चल रहा है तो उसमें आज आपको सफलता भी मिल सकती है।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण ऊर्जावान रहेगा। आज एक नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे, जिससे आप अपने घर परिवार के सभी सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। कई दिनों से चली आ रही लेनदेन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। विरोधी परास्त होंगे। यदि आज कोई यात्रा करने का मन बना रहे थे, तो वह किसी कारण स्थगित हो जाएगी। आज व्यापार में धन लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लटका हुआ है, तो आज उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज किसी संपत्ति को खरीदने के लिए मन बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें क्योंकि अभी यह आपके लिए नुकसान का सौदा हो सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज अपने गुरुजनों के साथ की आवश्यकता होगी। भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को कुछ धन उधार देना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। आज आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें आपको महारत हासिल होगी, इसलिए आज आप वही कार्य करें, जो आपको अधिक प्रिय है। आज आप लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने का मन बना सकते हैं, जिनके लिए आप मेहनत भी करेंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होंगा। ससुराल पक्ष से सहयोग और लाभ आपको हो सकता है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता लेकर आएगा, जिससे आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। आजीविका के क्षेत्र में कार्य कर रहे जातकों को आज उत्तम सफलता प्राप्त हो सकती है। सायंकाल के समय आस पड़ोस में किसी से कोई वाद-विवाद बना सकता है, इसलिए आपको सावधान रखना होगा, नहीं तो वह कानूनी भी हो सकता है। सहकर्मी के सहयोगी से आज आपके अन्दर सहयोग की भावना पर्याप्त मात्रा में होगी। सायंकाल के समय आज माता जी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपका स्वास्थ हल्का फुल्का रह सकता है, इसलिए आपको अपने खान-पान की ओर ध्यान देना होगा, नहीं तो कई लोग परेशान कर सकते हैं। यदि आज नौकरी व व्यवसाय में यदि वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है, तो आपको धैर्य से काम लेना होगा, नहीं तो आपके विरोधी परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। पारिवारिक जीवन में आज तालमेल और प्रेम दोनों  बने रहेंगे। किसी विपरीत समाचार के कारण आज अकस्मात यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान को आज उत्तम कार्य करते देख मन में प्रसन्नता का भाव बना रहेगा।


मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। यदि आपके दांपत्य जीवन में लंबे समय से कोई अवरोध चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा, उसमें आज राहत की सांस लेंगे। आज धार्मिक क्षेत्र की यात्रा और पुण्य कार्य पर भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं, लेकिन आपको आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है। आज सायंकाल के समय आपकी किसी प्रिय व मूल्यवान वस्तु के चोरी व खोने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें।

आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं।


दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।
 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top