Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा गुरूवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 17 जून, दिन :  गुरूवार


   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज ऑफिस में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रह सकते हैं, जिससे आप परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे और माता जी आपसे नाराज हो सकती हैं। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ हो सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में प्रयास कर रहे जातकों को आज उत्तम सफलता मिलेगी। व्यापार के कई जटिल मामलों को आज आप बुद्धि और सूझबूझ से निपटाने में कामयाब रहेंगे। आज आपको परिवार में किसी भी सदस्य से उम्मीद से ज्यादा अपेक्षा नहीं रखनी है, नहीं तो इसमें आपको दुख ही होगा।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रह सकता है। व्यवसाय और कारोबार में कुछ निवेश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में भरपूर लाभ भी अवश्य उठाएंगे। नौकरी में आज किसी भी वाद-विवाद की स्थिति से बचना होगा, नहीं तो वह आपकी पदोन्नति में बाधा बन सकती है। बिजनेस में अगर आप साझेदारी का मन बना रहे हैं, तो यह समय उत्तम रहेगा। आज आप संतान के भविष्य की योजनाओं पर भी कुछ निवेश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आज गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा, इससे उनकी शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन कुछ मामलों में निराशा हाथ लग सकती हैं। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो वह लंबे समय के लिए लटक सकता है, जिससे आप निराश हो सकते हैं, लेकिन परेशान ना हो। परिवार के सदस्यों में आज वैचारिक मतभेद हो सकता है। आज आप किसी भी कार्य धन को लेकर दोस्तों से मदद ले सकते हैं और वह आपकी मदद के लिए आगे भी आएंगे। सायंकाल का समय आज आप भाइयों के साथ किसी विशेष मुद्दे पर विचार-विमर्श में व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में  आज  प्रतिस्पर्धा बढ़ती हुई दिख रही है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


 आज अपने अंदर एक नई ऊर्जा को महसूस करेंगे, जिससे हर कार्य को करने के लिए उत्साहित रहेंगे और आपके कार्य समय से पूरे होंगे। यदि आपके कुछ कार्य लंबे समय से रुके हुए थे, तो आज उन्हें भी पूरा कर सकते हैं। व्यापार में आज अकस्मात धन की प्राप्ति हो सकती है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगी। आज आप परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में भी कामयाब रहेंगे, लेकिन आज आपको मित्रों से सजग रहने की जरूरत है क्योंकि वह आपकी उदारता का फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। सायंकाल के समय कुछ थकान का अनुभव हो सकता है।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन दांपत्य जीवन के लिए खुशहाली लेकर आएगा। आज अपने जीवनसाथी एवं परिवार को पूरा समय दे पाएंगे, जिससे वह प्रसन्न रहेंगे और जीवन साथी के साथ आपका प्रेम भी प्रगाढ़ होगा। आज आय के नए स्त्रोत मिलने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगी। ऑफिस में आज अपने काम को ईमानदारी से निभाएंगे, इसके लिए आपको अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती है। जीवनसाथी या संतान आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकती हैं, जिनको समय रहते पूरा करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अपने जीवनसाथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन कार्य क्षेत्र में योग्यता विकसित करने से लाभ होगा। आज आपको आय के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे और आप चतुर बुद्धि के कारण अपने व्यापार की सभी रुकावटों को समय से दूर करेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। व्यवसाय या नौकरी में यदि आपको अपने किसी सहयोगी की बात बुरी लगी है, तो उसे जाहिर ना करें और अपने मन में ही रखें क्योंकि ऐसा करने से आप का काम प्रभावित हो सकता है। आज आपको फैसले लेते समय अपने दिल व दिमाग दोनों की सुननी होगी, तभी सफलता मिल सकती है। 


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन मेहनत भरा रहेगा। आज आपको हर कार्य को करने में अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। यदि आपने आलस्य दिखाया, तो वह आपका कार्य बिगाड़ सकता है। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति की परेशानी का हल निकलेगा, जिससे आप तनाव रहित महसूस करेंगे। रचनात्मक कार्य करने का मौका मिलेगा। यदि आप लंबे समय से बुरे दौर से गुजर रहे हैं, तो समझ लीजिए कि वह आपका आखिरी समय है। अब समाप्त हो गया है। संतान के विवाह से संबंधित प्रस्ताव को आज मंजूरी दे सकते हैं। विद्यार्थियों को आज विदेश जाकर पढ़ने का मौका मिल सकता है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज पदोन्नति मिल सकती है।  व्यवसाय कर रहे लोगों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ हो सकता है। आज आप लंबे समय से रुके हुए धन को प्राप्त करने का यदि प्रयास करेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएंगे। आज आमदनी से ज्यादा खर्चा कर सकते हैं इसलिए यदि कुछ खरीदारी कर रहे हैं, तो सोच-समझकर करें। व्यवसाय में जटिल समस्याएं किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह से समाप्त होंगी।


धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके लिए कुछ खुशी के पलों का आनंद लेकर आएगा। प्रेम संबंधों में आज आपको कोई वादा करने से बचना होगा क्योंकि यदि आप उसे पूरा नहीं कर पाए, तो वह आपके आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है। दैनिक व्यापारियों को नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का समय कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। परिवार में आज आपके भाई बहन के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी, जिससे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ेगे। सायंकाल का समय आज आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए मध्यम  सा फलदायक रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमें भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। आपको अपने मन को एकाग्र कर आगे बढ़ना होगा ताकि उस कार्य में सफलता प्राप्त कर सके। प्रेम जीवन में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। व्यापार या कार्यक्षेत्र में पुरानी बातों पर ध्यान ना देकर आज आपको कुछ नया करने के बारे में सोचना होगा। आज आप व्यापार के लिए अपने किसी मित्र से मदद ले सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप मित्रों के साथ किसी पार्टी में आयोजित हो सकते हैं।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन  मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। नौकरी कर रहे जातक को अपने कार्यालय में आज कुछ अहम जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसके लिए सतर्क रहना होगा क्योंकि आपके विरोधी परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन अपनी मेहनत से आप कार्य को सफल करने में कामयाब होंगे। आज आपको भविष्य को अच्छा बनाने के लिए उसकी चिंता को छोड़कर वर्तमान में जो काम कर रहे हैं, उस पर मेहनत करनी चाहिए ताकि आपका भविष्य अपने आप संवर जाए। परिवार में आज आपको माता-पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होगा।


मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने को होगा, इसके लिए आपका मन मानसिक रूप से विचलित रह सकता है। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल सकता है, जिसमें उनको भरपूर सफलता मिलेगी। आज आप अपने बिजनेस के लिए ऐसे लोगों से सलाह ले सकते हैं, जिन्हें बिजनेस का अनुभव हो, तभी आप अपनी किसी डील का भरपूर फायदा उठा सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। सायं काल का समय आज जीवन साथी के साथ घूमने जा सकते हैं।

आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं।


दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।
 
शुभ दिनांक : 8, 17, 26
 
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042
 
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top