Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा बुद्धवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 16 जून, दिन :  बुद्धवार


   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको आपके द्वारा किए गए कार्य  कुछ विलंब से हो सकते हैं और आपको उसकी चिंता भी सता सकती है, लेकिन वह अवश्य प्राप्त होंगे। आज आपको लम्बे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। आप  स्वास्थ्य को लेकर  एकदम संतुष्ट और मानसिक रूप से भी खुश नजर आएंगे। जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। भाई बहनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। संतान पक्ष की ओर से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आजीविका के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा, भरपूर अवसर प्राप्त होंगे। आज मित्रों और सहयोगियों की से पूरा लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है। यदि कोई ऐसा कार्य करेंगे, जिसमें आपको परिवार के लोगों के साथ की आवश्यकता होगी, तो वह भरपूर सहयोग करते नजर आएंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति मिल सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। सायंकाल का समय किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपके लिए उन्नति के शुभ योग लेकर आएगा, जिससे कार्यक्षेत्र के वातावरण में भी सुधार होगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा। यदि आप अपने व्यापार की प्रगति के मार्ग में आ रही बाधा से परेशान हैं, तो वह समाप्त होगी। आज आप दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे और अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। यदि आज आप किसी जरूरी कार्य में निवेश करना चाहते हैं, तो बेफिक्र होकर करें। क्योंकि भविष्य मे आपको इसका भरपूर लाभ मिलने वाला है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


 आज का दिन उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज व्यवसाय में कुछ नया मोड़ आ सकता है जिससे आपको लाभ अवश्य होगा। आज के दिन कुछ समय आप माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। भाई बहनों के साथ भी आपके संबंधों मे सुधार होगा। सायंकाल का समय आज मित्रों के साथ किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं,  जो आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों की आज वेतन वृद्धि हो सकती हैं।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज यदि आपको व्यापार में किसी प्रकार का रिस्क लेना पड़े, तो अवश्य लें। यह आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। महिलाओं और छात्रों को भी अपने प्रोजेक्ट में आज सफलता मिल सकती है। यदि आप कहीं पर कोई इन्वेस्टमेंट करना और जमीन जायदाद आदि का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके दस्तावेजों को सावधानी से जांच लें, नहीं तो आप किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने गुरुजनों की सेवा में व्यतीत करेंगे।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपकी कहीं छुट्टी लेकर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जिससे बच्चे व जीवनसाथी प्रसन्न नजर आएंगे और आपको थकान भी कम महसूस होगी। आज लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं, जिनको आप मित्रों के सहयोग से पूरे करेंगे। आज आप  आवश्यकता की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं और अपने ऊपर भी कुछ धन व्यय करने की सोचेंगे, लेकिन आय को ध्यान में रखते हुए पीछे हो जाएंगे।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन परिवार की खुशियों के मामले में भाग्यशाली रहेगा। आज परिवार के कुछ सदस्यों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे परिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा और सायंकाल के समय छोटी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह पर मुहर लग सकती है, जो लंबे समय से रुका हुआ था। संतान की ओर से आपको थोड़ी सी चिता सता सकती है, इसलिए संतान की ओर से सावधान रहने की आवश्यकता है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन और दिनों से बेहतर परिणाम लेकर आएगा। यदि आज व्यापार में कोई नया आइडिया को लेकर कार्य करेंगे, तो वह आज आपको भरपूर लाभ देगा, लेकिन आज आपकी किसी सहयोगी से अनबन हो सकती है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा और अपने क्रोध पर काबू करना होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। किसी के द्वारा लिया गया निर्णय आज आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर जाए। आपको चोट चपेट लगने की संभावना बनती दिख रही है।


धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज जो भी कार्य करेंगे, वह खुशी-खुशी करेंगे, जिसमें सफलता भी अवश्य मिलेगी। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है और किसी विवाह योग के सदस्य के रिश्ते की बात चल सकती है, जिस पर आज मुहर लग सकती है। आज आप कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। आज आपको साफ सफाई का ध्यान रखना होगा, नहीं तो आपकी सेहत मे कमी आ सकती है। आजीविका के क्षेत्र में प्रयास कर रहे लोगों को आज सफलता मिल सकती है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन भाग्य के अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप परिवार के सदस्यों की आवश्यकता की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज  परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे, जिससे आपका मानसिक तनाव कम होगा। आज व्यापार के लिए जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी। यदि किसी संपत्ति की खरीदने का सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आप काफी मस्ती के मूड में खड़े रहेंगे। आज आप जीवन साथी के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, इससे जीवन साथी भी प्रसन्न नजर आएंगे। संतान के भविष्य की थोड़ी चिंता सता सकती है, इसलिए सतर्क रहें और अपनी आंख व कान खुली रखें। परिवार में यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। विदेश में रह रहे परिजनों से आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। आज धर्म कर्म के कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे।


मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताओं भरा रह सकता है। यदि आप किसी पर भी भरोसा करो तो उसको बहुत ही सोच विचार कर करें क्योंकि वह आज आपको धोखा दे सकते है। व्यापार के लिए यदि आज कोई डील फाइनल करनी पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर करें क्योंकि वह आपको नुकसान भी दे सकती है। आज आपको अपनी आय की तुलना में व्यय को कम करना होगा, नहीं तो वह आपकी आर्थिक स्थिति को परेशान कर सकती हैं। सायंकाल का समय आज परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं।


दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।
 
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top