Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 15 जून, दिन :  मंगलवार


   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। आज माता-पिता के आशीर्वाद से सभी कार्य सफल होंगे। आज व्यापार के लिए ही कोई यात्रा करनी पड़े, तो अवश्य करें, क्योंकि इससे लाभ हो सकता है। सायंकाल के समय आज माताजी को कोई परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। जमीन जायदाद से संबंधित क्षेत्रों में आज आपको लाभ होगा। बिजनेस कर रहे लोग की कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में लाभ अवश्य होगा।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में मधुरता आएगी, जिससे दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और आप प्रेम जीवन में भी एक नई ऊर्जा का संचार करेंगे। आज कुछ शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन फिर अपने आप ही वह शांत हो जाएंगे और कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में भी आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी, जिससे आपके जनसमर्थन में भी लोग आएंगे। सायंकाल का समय आज आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपको पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आज व्यापार व आपके घर में आपकी बात किसी को बुरी लग सकती है, इसलिए आज बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आप किसी के भी साथ औपचारिकता में बिल्कुल ना उलझें, इस बात का ध्यान अपने व्यवहार के साथ खानपान में भी रखें। यदि आपके लंबे समय से कहीं धन रुका हुआ था, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


 आज का दिन आपके लिए उन्नति के मार्ग खोलेगा। आज भौतिक सुख संसाधनों पर भी कुछ खर्चा कर सकते हैं। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण दूसरे लोग भी आज आपसे संबंध बनाने की चाहत रखेंगे। आप स्वभाव के प्रति गंभीर रहें।  आपको कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। व्यापार में भी आज उन्नति के मार्ग खुलेंगे। विद्यार्थियों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। रोजगार के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज रोजगार प्राप्त हो सकता है।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपके अंदर परोपकार एवं दान पुण्य की भावना बढ़ने लगेगी। व्यापार के लिए नई योजनाओं पर भी कुछ कार्य शुरू कर सकते हैं, जो आपको भविष्य में लाभ अवश्य देंगे। पारिवारिक बिजनेस को गति देने के लिए आपको भाइयों की सलाह व साथ की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में यदि कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त हो सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। व्यापार में आज आपको नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि पिछले दिनों से शरीर में कोई कष्ट चला रहा है, तो आज उसमें सुधार होगा। संतान की ओर से  कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति ने यदि धन उधार दिया हुआ है, तो आज उस विषय में आपकी ससुराल के किसी व्यक्ति से बहसबाजी हो सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। जीवन साथी आपके साथ खड़े नजर आएंगे। सायंकाल के समय आज परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श हो सकता है।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि आप एक विद्यार्थी हैं, तो आपके शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन हो सकता है। शिक्षा की ओर आज आपकी रूचि बढ़ेगी। पिताजी के साथ जाकर आप किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों के ऊपर आज कार्यभार बढ़ सकता है, जिसे आप सायंकाल तक अधिक मेहनत से खुशी-खुशी पूरा करेंगे और अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे। माता पिता व गुरु के प्रति निष्ठा, भक्ति प्रतिष्ठा वृद्धि में सहायक होगा। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो सावधानी से जाएं क्योंकि आज आपको चोट लगने की संभावना बनती दिख रही है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य भरा रह सकता है। आज आप अपने व्यापार के कार्यों को आगे के लिए टाल सकते हैं, जिससे आपको नुकसान हो सकता है। संतान द्वारा श्रेष्ठ कार्य से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में आज का दिन सुखद रहेगा। आज आप माताजी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं। यदि आज आपके आस पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो उससे दूर रहें, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।


धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आपके कठिन प्रयासों से इच्छा की पूर्ति होगी। शासन द्वारा आज आप को सम्मानित किया जा सकता है। यदि कोई सरकारी कार्य आपका लंबे समय से लटका हुआ है, तो आज आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करें, नहीं तो वह और लंबा लटक सकता है। सायंकाल के समय आज आप माता पिता को किसी देव दर्शन की यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर ही रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपको पूर्वजों का धन मिलने की पूरी संभावना दिखा रही है, जिसमें आपका भाइयों से कुछ वैचारिक मतभेद भी हो सकता है, लेकिन परेशान ना हो। धन भरपूर मात्रा में अवश्य प्राप्त होगा। रात्रि के समय आप दान पुण्य के कार्य पर भी कुछ समय व्यतीत करेंगे। यदि कोई पुराना विवाद चल रहा है, तो वह आज सुलझ सकता है। आज आपको अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करना पड़ सकता है। आज आप घर को भी रंगाई पुताई के लिए मिस्त्री लगवा सकते हैं।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आमदनी की बढ़ोतरी के लिए किए गए प्रयासों में आपको शत-प्रतिशत सफलता मिलेगी। यदि किसी संपत्ति को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो भाग्य के दृष्टिकोण से आज वह आपको प्राप्त हो सकती है। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। करियर में भी आज मित्रों के सहयोग से लाभ मिलता दिख रहा है। ससुराल पक्ष में आज आपको धन लाभ हो सकता है। सायंकाल के समय संतान के स्वास्थ्य में कमी आ सकती है, इसलिए सावधान रहें और बाहर के खाने पीने से परहेज रखें।


मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपको मान सम्मान प्राप्ति का दिन रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र में मान सम्मान मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। साझेदारी में यदि कोई व्यापार किया हुआ है, तो आज आपको उसमें लाभ हो सकता है। आज संतान की भविष्य की योजनाओं को जीवनसाथी के साथ साझा करेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आज आपकी पिताजी से कोई बहस बाजी हो सकती है। आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी कि क्योंकि बड़ों की बात सुनना गलत नहीं है।

आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं।


दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।

6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24
 
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

 शुभ वर्ष : 2022, 2026
 
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
 
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top