Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 13 जून, दिन :  रविवार


   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज अपने व्यवसाय में अधिक परिश्रम करना होगा  तभी आपको सफलता मिलेगी। आज आपको संतान को कुछ परेशानी सकती है। आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन में उत्साह बढ़ेगा। यदि परिवार में लंबे समय से कोई विवाद चल रहा है, तो आज वह भी समाप्त हो सकता है, लेकिन आज भावनाओ को नियन्त्रण करें अन्यथा अन्य लोगों के कार्यों में कमी निकालेंगे, जिससे वाद विवाद उत्पन्न हो सकता है।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा उत्तम रहेगा। आज सेहत ठीक-ठाक रहेगी, लेकिन गृह क्लेश के कारण कुछ तनाव हो सकता है।आज व्यवहार  संतुलित रखें अन्यथा लोग आपकी सही बातों को भी गलत मान कर विवाद खड़ा कर सकते हैं। अपने व्यापार में यदि कोई लेनदेन करना चाहते हैं, तो उसकी स्पष्टता को बनाए रखें, नहीं तो वह आपकी भूल हो सकती है। नौकरी में आज शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। अपने अधिकारियों से मधुरता बनाए रखें।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज धार्मिक व सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करेंगे, जिससे मान सम्मान बढ़ेगा। सायंकाल के समय आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना होगा। व्यापार में  कुछ नए परिवर्तन करेंगे, जिससे भविष्य में आपको भरपूर लाभ होगा। यदि कोई सरकारी कार्य अटका हुआ है, तो उसमें ढील ना दें अन्यथा बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज परिवार के सदस्यों  के बीच मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। 


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन सामान्य रहेगा। आज सतर्क रहने की जरूरत है ना चाहकर भी किसी झगड़ों में पड सकते हैं, जो कानूनी भी हो सकते हैं। ऑफिस के कार्यों को भी जिम्मेदारी से करें नहीं तो अधिकारी नाराज हो सकते हैं। व्यापार में अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर अथवा रिश्तेदारों में पूजा पाठ के आयोजन में भाग ले सकते हैं। संतान के भविष्य के लिए आज कुछ नई योजनाओं में धन व्यय कर सकते हैं, जिसका लाभ अवश्य मिलेगा। आय की तुलना में व्यय भी अधिक होगा, इसलिए आपको आय और व्यय दोनों को संतुलित रखना होगा।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आर्थिक रूप से उत्तम रहेगा।आपकी आर्थिक स्थिति को पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। आज किसी नए कार्य अथवा अनुबंध की शुरुआत कर सकते हैं, जो शुभ रहेगा। आज भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने की सोचेंगे, साथ ही अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। गृहस्थ जीवन में कुछ ना कुछ कारणों से बावजूद आज भागदौड़ लगी रहेगी। सरकारी कार्यों में आप की उलझने बढ़ सकती हैं। सायंकाल के समय धर्म कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। अपने व्यापार में, नौकरी में आज अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी और घरेलू कार्यों के लिए भी आज आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सायंकाल के समय कुछ ऐसे अनावश्यक खर्चे आएंगे, जो आप को ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पडे़ंगे। आज आप माता पिता को कहीं तीर्थ स्थान पर ले कर जाने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों के साथ की आवश्यकता होगी।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन धन-धान्य में वृद्धि का रहेगा। आप स्वतंत्र विचारों से मन की बात आसानी से जान लेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आज कोई भी बात आसानी से अपने परिवार के सदस्य से मनवाने में कामयाब रहेंगे। आप परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी  कुछ धन व्यय करेंगे। आज माता जी से कोई बहस हो सकती है, लेकिन उसमें अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। निवेश के कारणों से आपको  फल अवश्य मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के अधिकारों में आज वृद्धि हो सकती है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आशा से अधिक फायदेमंद रहेगा। अपने व्यापार में आपको उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। आज जीवनसाथी को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसके लिए आपको परेशानी का सामना करना पड सकता है। कार्यक्षेत्र मे आरंभ में थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन बाद में स्थिति अनुकूल होने लगेगी। संतान को अच्छे कार्य करते देख मन में हर्ष की भावना रहेगी। भाई व बहन के विवाह का प्रस्ताव आज मंजूर हो सकता है।


धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आज जो भी कार्य को करने का प्रयास करेंगे,उसमें सफलता कुछ विलंब के साथ मिलेगी, जिससे कुछ निराशा भी हो सकती हैं, लेकिन प्रयासों के बाद आपको सफलता अवश्य मिलेगी। घर के बुजुर्गों का व्यवहार भी निराश करने वाला रहेगा। यदि आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो बिल्कुल नहीं करें क्योंकि आपको नुकसान ही होगा। सायंकाल के समय आज आप  जीवनसाथी व अपनी संतान के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे मानसिक तनाव भी थोड़ा कम होगा।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन भाग्य के अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा। कार्या में निश्चित समय बाद धन लाभ हो सकेगा। आपके जीवन में खुशियां बढ़ेगी। आपके सुख साधनों में पर आप कुछ खर्चा करेंगे। पारिवारिक जीवन में आज परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। सामाजिक जीवन में आज धनी व्यक्ति से पहचान बनेगी। आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और बाहर के खानपान से परहेज रखना होगा, नहीं तो आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। व्यापारी रुके हुए कार्य सहायता मिलने से पूरे कर सकेंगे। राजनीति के दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को जनसमर्थन का पूरा सहयोग मिलेगा।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन सुबह से ही शुभ समाचार मिलने का योग रहेगा। किसी शुभ समाचार के मिलने से संतान व पत्नी के प्रति आपके प्रेम की भावना बढ़ेगी। यदि आज आपके मन में व्यापार के लिए कोई आइडिया आता है, तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं, नहीं तो आप लाभ से वंचित रह सकते हैं। बुजुर्गों के आशीर्वाद से आज कार्यों में सफलता मिलेगी।सायंकाल का समय आज मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति मिल सकती है। आज अचानक धन लाभ होने से मन में प्रसन्नता रहेगी।


मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप घर व्यापार के सभी महत्वपूर्ण कार्यों को सरलता से पूर्ण करने में सफल रहेंगे। यदि आज किसी बैंक व संस्था से लोन लेना चाहते हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आज आप लंबे समय में रुके हुए कार्यों को पूरा करने की योजना बनाएंगे, जिसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज धर्म-कर्म के कार्यों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज घर के बुजुर्ग एवं नौकरी में अपने अधिकारियों से सावधान रहना चाहिए। योजनाए  शीघ्र फलीभूत होंगी।

आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं।


दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top