Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 1 जून, दिन :  मंगलवार


   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन  मिलाजुला रहेगा। आज परेशान हो सकते हैं। पुराने मित्रों का आज सहयोग मिलेगा और मुलाकात भी होगी। जीवनसाथी का अच्छा सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। कार्य व्यवसाय में आज आर्थिक लाभ रुक-रुक कर होने से धन संबंधी परेशानियां काफी हद तक नजर आ रही हैं। यदि आपका आस पड़ोस में कोई विवाद चल रहा है, तो वह भी आज कम हो सकता है। दोपहर के समय आपको कोई पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती है। आज आप माता जी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपका आलस्य से भरा रहेगा, जिसकी वजह से जोड़ों में दर्द व जकड़न की समस्या भी परेशान कर सकती है। आज आप अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। व्यवसाय मे आज अच्छा धन लाभ अर्जित कर पाएंगे। नौकर पेशा जातकों को आकस्मिक लाभ कि स्थिति बनती दिख रही है। कार्य को विलंब से करने पर आज  व्यवसाय की गति धीमी है, जिससे आप की आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। सायंकाल के समय  अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।सायंकाल के समय आज आपको किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। 


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आपके व्यापार में धन लाभ होने की संभावना भी बनती दिख रही है। आपको व्यापारिक खर्चों को नियंत्रण करने की आवश्यकता है और यदि आज धन का लेनदेन करना पड़े, तो भी सावधानी से करें, नहीं तो भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है।आपकी परेशानी बढ़ सकती है।  संतान पक्ष की ओर से आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल का समय अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। 


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि उसमें गिरावट देखने को मिल सकती है, इसलिए बाहर के खाने-पीने से परहेज रखें। आज आपको धन प्राप्ति के योग भी बनते दिख रहे हैं। आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा।  संतान को अच्छे कार्य करते देख आपका उनके प्रति विश्वास और मजबूत होगा। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी, जिसे प्रशंसको की संख्या में भी वृद्धि होगी। व्यापारिक क्षेत्र में सुझाव आने के लिए आज आपको नए अवसरों की प्राप्ति होगी।छात्रों को आज तैयारियों का  परीक्षण करने का मौका मिलेगा, जिसे देखकर सफलता अवश्य मिलेगी।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन उन्नति के नए नए मार्ग खोलेगा। आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे। आज उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, जिससे आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।  गृहस्थ जीवन में आज कुछ तनाव हो सकता है। सायंकाल के समय आज आपको प्रियजनों के साथ आनंद के क्षण बिताने का मौका मिलेगा। आज आपको  भाई से बिगड़ते संबंधों को सुधारने का भी मौका मिलेगा। आपको किसी कार्य को आगे के लिए नहीं टालना है, नहीं तो वह नुकसान का कारण बन सकता है।माता-पिता के सहयोग व आशीर्वाद से आज आपको  सभी कार्य में सफलता मिलती दिख रही है।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आप को प्रत्येक कार्यों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको धन के पीछे भागने की प्रवृत्ति पर आज लगाम लगानी होगी, नहीं तो धन के चक्कर में कहीं बुरी तरह फंस सकते हैं। आज आपकी व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा  हर काम में व्यवधान डालने का प्रयास कर सकती है। आपका परिजनों से किसी मामूली बात पर झगड़ा हो सकता है, उससे सतर्क रहें और अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो इसमें दरार पड़ सकती है। ससुराल पक्ष से भी आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आपको दोपहर तक सभी कार्यों को पूर्ण करना होगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन उत्तम सफलता देनेवाला रहेगा। आज सरकारी काम में सफलता मिलने की उम्मीद है, लेकिन प्रयास करते रहें। दांपत्य जीवन में छोटी मोटी बातों को दिल पर ना लगाएं, नहीं तो जीवन साथी से आपका वाद-विवाद हो सकता है। आज व्यापार में आप के अधिकांश कार्य थोड़े से परीक्षण से ही पूरे हो जाएंगे। अधिकारी वर्ग भी मुश्किल कार्य में आज सहयोग करेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज उनके शत्रु परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन उनसे सतर्क रहना होगा।  आपके पिताजी की सेहत में भी कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन व्यस्तता व भाग-दौड़ भरा रहेगा। व्यापार में धन लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। यदि आज किसी संपत्ति के खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा और साझेदारी में यदि कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आपको भरपूर लाभ देगा, इससे आपको भविष्य की आर्थिक स्थिति के चिंता कम होगी, लेकिन फिर भी अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर रखना होगा, नहीं तो आपको भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यस्थता के बीच आप परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।


धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपकी आशाओं के प्रति परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होती नजर आएंगी, लेकिन बाद में विघ्न आने के कारण उनमें निराशा ही हाथ लगेगी, जिससे आप निराश हो सकते हैं, लेकिन आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।  आज आपको अपने व्यापार में साझेदारी से धन को लेकर भी कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन आप मधुर व्यवहार के कारण इन परेशानियों से बाहर निकल जाएंगे।पिताजी के सहयोग व आशीर्वाद आपकी योजना को गति मिलेगी, जिससे आप की आर्थिक स्थिति मजबूत की और बढ़ेगी।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपका लाभ के अच्छे अवसर तलाशने में व्यतीत होगा, लेकिन परेशान न हो अवसर अवश्य मिलेंगे। आज आप संतान की पढ़ाई को लेकर भी कुछ यात्रा कर सकते हैं, इसमें  सफलता अवश्य मिलेगी। विदेश में रह रहे प्रियजन से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल के समय यदि आपके आस पड़ोस में कोई विवाद होता है, तो आपको इससे बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। परिवार में आपके भाई के विवाह का प्रस्ताव मंजूर हो सकता है, जिससे परिवार के सदस्यों में प्रसन्नता नजर आएगी और किसी मांगलिक  कार्यक्रम पर भी आज चर्चा कर सकते हैं। 


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। व्यवसाय योजनाओं में आपको अचानक से बदलाव करना पड़ सकता है। आपके लंबे समय से कुछ कार्य रूके हुए थे, तो वह आज किसी प्रियजन की मदद से पूरे होंगे, जिससे धन लाभ मिलता दिख रहा है। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से आज आपकी अनबन हो सकती है। यदि आज कहीं पर निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है। आज आप किसी भी कार्य को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे, जिससे आपका नुकसान भी हो सकता है।


मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन अनुकुल रहने वाला है। उत्तम सेहत रहने के कारण आज मन लगाकर कार्य करेंगे, लेकिन यदि किसी का हस्तक्षेप होता है, तो उनमें विघ्न आ सकते हैं। आज आपको अपने आइडिया को किसी दूसरे के सामने प्रस्तुत नहीं करना है, नहीं तो वह लटक सकता हैं। सामाजिक सम्मान मिलने से आज आपका मनोबल भी बढ़ता दिख रहा है। सामाजिक कार्य में सफलता मिलने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे, इससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। राजनैतिक क्षेत्र में भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आप किसी से उधार लेने का मन बना रहे हैं, तो अभी कुछ समय के लिए रुक जाएं।

आज जन्मे जातकों को शुभकामनाए


दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top