Kanpur ; Manisi Dubey selected for the post of Central Excise Inspector गुदड़ी के लाल : सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर पद पर मानिसी दुबे का चयन

0


प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर


सामान्य वर्ग की श्रीमती अर्चना दुबे की पुत्री मानिसी दुबे ने प्रथम प्रयास में ही सेन्ट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर की परीक्षा में चयनीत हो कर "गुदड़ी के लाल" कहावत को सिद्ध कर दिखाया है। मानिसी ने न केवल अपने परिवार का नाम रौशन किया है बल्कि साधनहीन बालिकाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। उनकी इस सफलता पर उन्हें सम्मानित किया गया है।

मानिसी की इस उपलब्धि पर कानपुर के आनंदपुरी स्थित श्याम बिहारी समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष प्रख्यात विद्वान डाॅ. राजकुमार अवस्थी, सिन्धु सेवा समिति की प्रबंधक श्रीमती पूनम तिवारी, फीजी में भारत की पूर्व राजदूत श्रीमती पद्मजा और महिला कालेज की पूर्व प्राचार्य डा. आशा त्रिपाठी ने मानिसी के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है।


मानिसी की इस उपलब्धि के लिए सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी। साथ ही उसे कीर्तिमान भविष्य का आशीर्वाद भी प्रदान किया। इस अवसर पर मानिसी के परिवार के साथ आनन्द गंगा परिवार के सभी सदस्य और अर्चना मिश्रा, दीपाली, राधा, लक्ष्मी आदि मौजूद रहीं।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top