Delhi Police and Kanpur Police : दिल्ली पुलिस को चकमा देकर फरार लुटेरा कानपुर में दबोचा

0

  • किदवई नगर में अपने मामा के यहां जाने की फिराक में था 
  • लूट का अभियुक्त अशोक नगर में पुलिस अभिरक्षा से भागा था
  • वाट्सअप ग्रुप से दिल्ली पुलिस ने निकाला नजीराबाद का नंबर


प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर

दिल्ली पुलिस की कस्टडी (अभिरक्षा) से फरार लुटेरे को कानपुर और दिल्ली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कानपुर के नजीराबाद में दबोच लिया। शातिर बदमाश पर दिल्ली के अलग-अलग थानों में दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। युवक दिल्ली से भागकर कानपुर में रहने वाले मामा के यहां जाने की फिराक में था। वह अपने मंसूबे में कामयाब होता इससे पहले ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे दबोच लिया।

 शनिवार को नई दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र से एक लूट का अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर अभिरक्षा से फरार हो गया। दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी शातिर रोहित के कानपुर में लोकेशन मिलने की सूचना न्यू अशोक नगर थाना के प्रभारी निरीक्षक को मिली। उन्होंने तत्काल कानपुर के नजीराबाद थाना प्रभारी को सूचना दी।

नजीराबाद पुलिस का नंबर एक वाट्सग्रुप से दिल्ली पुलिस को मिला था। सूचना मिलने पर कानपुर पुलिस सक्रिय हो गई। पता चला कि शातिर रोहित किदवई नगर में रहने वाले अपने मामा के यहां छिप सकता है। पुलिस ने उसे दबोचने के लिए जाल बिछाया और रोहित उसमें फंस गया। 


दरअसल, वह रात होने का इंतजार कर रहा था। इसके लिए वह जेके मंदिर के पीछे नहरिया रोड पर घूम रहा था। तलाश में जुटी नजीराबाद पुलिस को संदिग्ध अवस्था में घूमते युवक को देखकर शक हुआ तो दिल्ली पुलिस द्वारा भेजी फोटो से उसका मिलान कराया गया। शक हकीकत में बदलते ही नजीराबाद और दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार करने वाली दिल्ली की टीम में अशोक नगर थाने के एएसआई अनिल कुमार, प्रमोद व नजीराबाद थाने से प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह, कांस्टेबल शिव नरेश शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top