Big news : जितिन प्रसाद ने कांग्रेस से झाड़ा पल्ला, भाजपा का दामन थामा

0
भाजपा में आधिकारिक रूप मे शामिल हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जितिन प्रसाद

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने जितिन प्रसाद को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई


प्रारब्ध न्यूज़,दिल्ली

लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में हासिए पर चल रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जितिन प्रसाद ने आखिरकार भाजपा का दामन थाम ही लिया। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस को राजनैतिक विश्लेषक झटका भी मान रहे हैं। उन्हें कांग्रेस का बड़ा सवर्ण नेता भी माना जाता है।

जितिन प्रसाद को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता रेलमंत्री पीयूष गोयल ने दिलाई। इस मौके पर रेलमंत्री पीयूष गोयल ने जितिन प्रसाद की तारीफ भी की। उनकी कर्मठता की जमकर तारीफ भी करते रहे।

कांग्रेस के बड़े नेता जितेंद्र प्रसाद के बेटे, जितिन प्रसाद उत्तर प्रदेश के ब्राह्मणों के कद्दावर नेता माने जाते हैं। वह शाहजहांपुर रियासत के राजा हैं। इसके अलावा मनमोहन सरकार में मंत्री भी रहे हैं।

यह कयास लगाया जा रहा है कि  जितिन प्रसाद के भाजपा में आने से उत्तर प्रदेश का राजनीतिक समीकरण बदलेगा। भारतीय जनता पार्टी मजबूत होगी और ब्राह्मणों में भाजपा की और ज्यादा मजबूत पैठ होगी क्योंकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत पूरे प्रदेश में जितिन प्रसाद की ब्राह्मणों में खासी पैठ है।

इस मौके पर  जितिन प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने तरक्की की है।देश के प्रधानमंत्री निस्वार्थ रूप से देश की सेवा कर रहे हैं।

जितिन प्रसाद ने कहा कि मैंने बहुत सोच समझ कर यह फैसला लिया है। कोई संस्थागत दल है तो वह बीजेपी ही है।

जितिन प्रसाद के इस कदम से, प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को सवर्ण वोटों को अपनी ओर आकर्षित करने का मौका मिलेगा। कांग्रेस ने ब्राह्मणों का एक और कद्दावर नेता खो दिया है।

जितिन प्रसाद इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top