Big Breaking for PCS Exam : यूपी पीसीएस की 14 परीक्षाओं की तिथि घोषित

0

  • उत्तर प्रदेश की पीसीएस 2021 की प्रारंभिक परीक्षा 24 अक्टूबर को
  • उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, प्रयागराज


उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसमें कुल 14 परीक्षाओं की तारीखें जारी की गई हैं। पीसीएस 2021 की प्रारंभिक परीक्षा 24 अक्टूबर को होगी। परीक्षाएं 25 अगस्त से शुरू होकर 10 अप्रैल 2022 तक कराई जाएंगी। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में आयोग ने पीसीएस सहित कई परीक्षाएं स्थगित कर दिया था, इसलिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी करना पड़ा है। यूपी लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र ने गुरुवार को संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। 25 जुलाई 2021 से लेकर 10 अप्रैल 2022 तक होने वाली 14 भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया है।


इस प्रकार है संशोधित परीक्षा कार्यक्रम



  • यूनानी चिकित्सा अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 2018 : 25 जुलाई।
  • सम्मिलित राज्य कृषि सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 : एक अगस्त को होगी
  • प्रवक्ता पुरुष-महिला राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा 2020 : 19 सितंबर को होगी
  • स्टाफ नर्स पुरुष महिला परीक्षा 2021 : 3 अक्टूबर को होगी।
  • पीसीएस-2021 प्री परीक्षा : 24 अक्तूबर को होगी।
  • सहायक वन संरक्षक व क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2021 : 24 अक्टूबर को होगी।
  • संभागीय निरीक्षक प्राविधिक परीक्षा 2020 : 21 नवंबर को होगी।
  • सम्मिलित राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा 2020 : 26 नवंबर से होगी।
  • समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी सामान्य चयन/विशेष चयन प्रारंभिक परीक्षा 2021 : 5 दिसंबर को होगी।
  • प्रवक्ता पुरुष महिला राजकीय इंटर कॉलेज मुख्य परीक्षा 2020 :19 दिसंबर को होगी।
  • प्रधानाचार्य श्रेणी दो, उप प्रधानाचार्य, सहायक निदेशक स्क्रीनिंग परीक्षा 2019 : 09 जनवरी 2022 को होगी।
  • पीसीएस 2021 मेंस परीक्षा : 28 जनवरी 2022 को होगी।
  • सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी मेंस परीक्षा 2021 : 7 मार्च 2022 को होगी।
  • प्रवक्ता राजकीय डिग्री कॉलेज स्क्रीनिंग परीक्षा 2020 : 03 अप्रैल 2022 को होगी।
  • समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी सामान्य चयन/विशेष चयन मेंस परीक्षा 2021 : 10 अप्रैल 2022 को होगी।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top