Uttar Pradesh Big Sad News : उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन

0

  • मुजफ्फरनगर के चरथावल विधानसभा क्षेत्र से थे विधायक
  • गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मंगलवार रात थम गईं सांसें


विजय कश्यप की फाइल फोटो।

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ


उत्तर प्रदेश के राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन हो गया। उन्होंने मंगलवार रात सवा दस बजे हरियाणा के गुरुग्राम के मेदांता हाॅस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।




कोरोना के शुरुआती लक्षण उभरने पर उन्होंने जांच कराई थी। पाजिटिव रिपोर्ट आने पर वह सहारनपुर के ननौता स्थित अपने आवास पर होम आइसोलेशन पर थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार रात उनका निधन हो गया।


राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप चरथावल विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक थे। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने सपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी को पराजित किया था। वह शुरू से ही आरएसएस से जुड़े रहे। बौद्धिक प्रकोष्ठ के जिला प्रमुख भी रहे। शांत स्वभाव के विजय कश्यप मूल रूप से सहारनपुर के ननौता के रहने वाले थे। मुजफ्फरनगर शहर की शांतिनगर कालोनी में किराए के मकान में रह रहे थे।


पिछले दिनों कराया था वैक्सीनेशन


राज्यमंत्री विजय कश्यप ने पिछले दिनों जिला अस्पताल पहुंचकर कोरोना की वैक्सीन लगवाई थी।



बेहद मिलनसार थे विजय कश्यप


राज्यमंत्री विजय कश्यप की सादगीपूर्ण जीवनशैली के उनके सहयोगी एवं कार्यकर्ता सभी मुरीद थे। जब भी कोई उनसे मिलने जाता, वह गर्मजोशी से उसका स्वागत करते थे। यही वजह रही कि पार्टी के भीतर और बाहर राज्यमंत्री के खिलाफ कोई विरोधी नहीं था।


संघ की पसंद थे विजय


सहारनपुर के नानौता के रहने वाले विजय कश्यप की कर्मभूमि मुजफ्फरनगर की चरथावल रही। 2017 में मोदी लहर में चरथावल सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने विजय कश्यप को 2007 और 2012 के विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था। बावजूद इसके चरथावल सीट के लिए विजय कश्यप संघ की पहली पसंद बने रहे। दो बार की हार की सहानुभूति और मोदी लहर के चलते विधायक, फिर योगी सरकार में राज्यमंत्री बने।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top