State Govenment Employee : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी बोले- राज्य में लगातार तीसरी बार एस्मा लगाने पर ऐतराज

0

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर


राज्य सरकार कोरोना महामारी के दौरान वर्ष 2020 में दो बार एस्मा लगाकर कर्मचारियों एवं शिक्षकों की हड़ताल पर रोक लगा चुकी है। अब तीसरी बार लगातार एस्मा लगाने का आदेश जारी कर दिया है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने इस निर्णय पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा है कि कोरोना काल में सबसे ज्यादा कार्य करने वाले कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी करते हुए सरकार उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।


श्री अवस्थी ने कहा इसलिए लगातार अठारह महीने तक एस्मा लगान रही है, जो लोकतंत्र के विरुद्ध है। परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि जब से कोरोना वायरस महामारी विश्व में फैली है। तब से किसी भी कर्मचारी संगठन ने किसी भी प्रकार का आंदोलन एवं हड़ताल की नोटिस तक नहीं दी है। कर्मचारी-शिक्षक निरंतर अपनी जान जोखिम में डालकर हर प्रकार से अनवरत् सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। बावजूद इसके एक भी समस्या का समाधान सरकार ने नहीं किया है। सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले भत्ते भी काट दिए गए हैं, डीए भी बहाल नहीं किया है।


समस्याओं का किया जाए निराकरण


राजा भरत अवस्थी ने कहा है कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण यथाशीघ्र कराए, ताकि उन्हें हड़ताल व आंदोलन पर न उतरना पड़े। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के हरीश श्रीवास्तव, अविनाश दीक्षित, संतोष तिवारी, मंजूरानी कुशवाहा, राजेश पाल, प्रत्यूष द्विवेदी, धर्मेन्द्र अवस्थी, साहब सरताज, सुखेन्द्र यादव, आशीष मिश्रा, परवेज आलम, अब्दुल लईक खाँ, एसएम जेड नकवी, अनूप त्रिपाठी, गोविन्द शुक्ला, प्रेम शुक्ला, एएन द्विवेदी, जसकरन शाक्य, राम स्वरूप, आनंद बाजपेयी, प्रमोद शुक्ला, अमित श्रीवास्तव, श्याम करन यादव, रज्जन प्रसाद विश्वकर्मा, पवन गुप्ता, अजीत निगम, पारस नाथ, अनिल प्रताप सिंह, पीके सिंह, विकास अस्थाना, अटल बिहारी सिंह, सुरेश चंद्र यादव, भानु प्रताप सिंह, मनोज झा, राजीव शुक्ला, कृष्ण पाल, संदीप द्विवेदी, अजय द्विवेदी, कोमल सिंह, राज पाल, कमलेश यादव, सुरेन्द्र सिंह गौर, श्याम नरायन सिंह, विष्णु कुमार पाल, रमेश सचान, राकेश सोनकर, विनोद, अविनाश, जितेन्द्र मिश्रा, अजय सिंह, पीके मिश्रा, नरेन्द्र तिवारी, दिनेश निगम, मनीष मिश्रा, अभय मिश्रा, राम कुमार त्रिपाठी, मयंक त्रिपाठी, संध्याकांत सक्सेना, गोविन्द कुमार,अजीत चौहान, रणधीर सिंह, विवेक कुशवाहा, सत्येन्द्र सिंह, राकेश तिवारी, दिलीप सैनी, योगेन्द्र कुमार सिंह, विजय शर्मा, संदीप वर्मा, संजय तिवारी आदि ने एस्मा लगाने को लोकतांत्रिक तरीके से किए जाने वाले आंदोलन के विरुद्ध हनन करार दिया है।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top