Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

0



आज का राशिफल


09 मई 2021, रविवार


मेष 


आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम है। अगर किसी आर्थिक सहायता की जरूरत होगी, तो दोस्त व रिश्तेदार मदद के लिए आगे आएंगे। किसी अपने से अनबन की स्थिति आ सकती है। कार्यक्षेत्र में दिन व्यस्तता भरा रहेगा। हालांकि व्यस्तता के बीच जीवनसाथी के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। अगर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो पिताजी की सलाह अवश्य लें, तभी सफलता मिलेगी। सायंकाल मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


वृष 


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलने का समाचार सुनने को मिलेगा। यदि कोई व्यवसाय करते हैं, तो उसमें अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। प्रेम जीवन में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। आज का दिन नौकरी से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति का समाचार सुनने को मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से यदि कोई मतभेद चल रहा है, तो वह समाप्त होगा।


मिथुन 


आज का दिन उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज दूसरों के इमोशंस को पहचानें और उसके अनुसार चलने से आत्म संतोष होगा। कार्यक्षेत्र में भी आज टीम के जरिए कठिन समस्या का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल परिवार के सदस्यों के साथ भविष्य की योजना बनाने में व्यतीत करेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को अपने अधिकारियों से कोई भी अनबन नहीं करनी है, नहीं तो भविष्य में नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।


कर्क 

 

आज खुद को साबित करने के कई मौके आएंगे, लेकिन उन्हें पहचान कर खरा उतरना आपकी जिम्मेदारी होगी। परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। व्यापार में आने वाली लाभ की योजनाएं पर ध्यान दें, बिना जांचें परखे किसी भी दस्तावेज पर हां कहने से बचें। दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।


सिंह 


आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। हर कार्य में जीवन साथी के सहयोग की आवश्यकता होगी। ससुराल पक्ष से उपहार व मान सम्मान मिल सकता है। किसी वाद विवाद या बहसबाजी में आपको जीत मिल सकती है। भाई बहन अपना सुख-दुख बताएंगे, जिससे आप समस्याओं का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर की सलाह की आवश्यकता होगी। सायंकाल का समय आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


कन्या 


आज का दिन उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का दायित्व आ सकता है। परेशान होने की जगह उन्हें निपटाने की शुरुआत करें, जिससे सायंकाल तक जिम्मेदारियों को पूरा करने में कामयाब रहेंगे। आपके हुनर की तारीफ भी होगी। जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। उनके लिए कुछ उपहार भी खरीद सकते हैं, जिसमें कुछ धन व्यय होगा। सायंकाल अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ किसी अहम मुद्दे पर विचार विमर्श में व्यतीत करेंगे।


तुला 


आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। अपनी पुरानी देनदारी चुकाने में कामयाब रहेंगे, जिससे आप कर्जा मुक्त हो पाएंगे। जरूरी सामान खरीदने के लिए धन भी व्यय करेंगे, लेकिन अपनी जेब का ख्याल रखना होगा। ऐसा नहीं करने पर भविष्य में आप की आर्थिक स्थिति पर संकट मंडरा सकता है। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। संतान के भविष्य के लिए नई योजनाएं बनाएंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। आपकी माता जी की सेहत में गिरावट आ सकती है।


वृश्चिक 


आज का दिन व्यस्तता एवं भागदौड़ भरा रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। आप साझेदारी में कोई व्यापार करते हैं तो आपको अत्यंत लाभ देगा। अगर पैसे का लेनदेन करना पड़े तो सोच समझकर करें। आपके व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जिसका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। भाई व बहन की शादी में कोई बाधा आ रही थी, तो परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह से दूर होगी। सायंकाल परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


धनु 


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्य क्षेत्र यानी ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं, जिसके लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी, तभी वह पूरे होंगे। घरेलू वस्तुओं की खरीदारी में कुछ धन व्यय करेंगे। अगर किसी से संबंध स्थापित करने हैं, तो पहले एक बार विचार अवश्य करें। भविष्य में किसी तरह के विरोध से बच सकें। रुके हुए धन की प्राप्ति के लिए विरोध करेंगे, जिससे आपको अपना रुका हुआ प्राप्त होगा। यदि साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो उसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा।


मकर 


आज का दिन नई ऊर्जा लेकर आएगा। कार्य क्षमता बढ़ी हुई रहेगी, इसके चलते आप अपने कार्यस्थल पर भी बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। अगर दांपत्य जीवन में कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की उम्मीद है। इस दौरान अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा बनते हुए कामों को बिगाड़ कर रख देगा। आपको ही जमीन व मकान खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसकी पूरी जानकारी पहले अवश्य ले, नहीं तो भविष्य में आपके साथ धोखा हो सकता है।


कुंभ 


आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको दोपहर तक व्यापार में छुटपुट लाभ देने की भरपूर संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आपके व्यापार की बात करें, तो आज आपको एक नई तरह की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आज आप व्यापार के लिए अपने कुछ लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सफल हो सकते हैं, लेकिन यदि किसी यात्रा पर जाए, तो ईश्वर का ध्यान करके जाएं, नहीं तो आपकी किसी प्रिय वस्तु के चोरी होने का भय बना हुआ है। परिवार में बातचीत करते समय आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है।


मीन


आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने आप में ही मस्त रहेंगे। किसी की कोई परवाह नहीं करेंगे। आपके शत्रु भी परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों में लाभ हो सकता है। परिवार में यदि किसी व्यक्ति को छोटी से छोटी बीमारी को अनदेखा ना करें। उसकी जांच अवश्य कराएं, ताकि कोई बड़ी समस्या से बच सकें।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक नौ है। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 


शुभ दिनांक : 9, 18, 27   

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     


शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा


शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top