Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

0


दिनांक : 07 मई 2021, दिन : शुक्रवार

आज का राशिफल


मेष 


आज का दिन महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए रहेगा। व्यवसाय में धन लाभ में विलंब होने की चिंता ना करें। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। परिवार का माहौल छोटी सी बात पर वह बिगड़ सकता है, लेकिन सायंकाल तक सब ठीक हो जाएगा। संतान की मनमानी के कारण चिंता सता सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में गुरुजनों के साथ से सफलता मिलेगी। कोई नया व्यवसाय करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल मित्रों के साथ किसी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।


वृष 


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। विकास के क्षेत्र में आपके अनुभव दूसरे लोगों को भाने लगे हैं, कुछ दिन बाद नए अवसर मिल सकते हैं। भाई बंधुओं से तालमेल की कमी रहेगी। आपके विचारों से उल्ट कार्य करने पर बहसबाजी हो सकती है। आपकी सेहत व गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे। आर्थिक स्थिति कड़ी मेहनत करने के बाद बेहतर होगी और आमदनी भी बढ़ेगी। व्यापार के लिए की गई यात्राएं लाभदायक रहेगी। भाई के विवाह की चिंता सता सकती है।


मिथुन 


आज का दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। व्यस्तता के बीच लव लाइफ के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र के वातावरण में आपके अनुसार सुधार आएगा और सहकर्मियों का सहयोग मिलने से समय पर प्रोजेक्ट पूरा होगा। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कुछ धन व्यय कर सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा। इसलिए सोच समझकर धन व्यय करें।


कर्क 


आज का दिन आप की सोच से विपरीत रहेगा। आप सोचेंगे कुछ और होगा कुछ और। व्यवसाय में आज कोई निर्णय लेंगे, वह उत्तम रहेगा। दैनिक कारोबारियों को आज नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोग अगर करियर से संबंधित किसी प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं, तो सभी पहलुओं पर विचार कर लें। भाई बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा एवं रिश्ते में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन में प्यार व सम्मान प्राप्त हो सकता है। कार्य व्यवसाय में अपनी पुरानी योजनाओं से ही लाभ मिलेगा।


सिंह 


आज का दिन उत्तम सफलता दिलाने वाला रहेगा, लेकिन वाणी एवं व्यवहार में संतुलन रखना होगा। आज व्यापार में कोई जोखिम लेना पड़े, तो अवश्य लें क्योंकि इसमें भरपूर लाभ होगा। ऑफिस में अधिकारियों से संबंधों में सुधार आएगा। राजकीय पक्ष से संबंधित जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। अपनी आय और व्यय में संतुलन बना कर रखना होगा। ऐसा नहीं करने पर आर्थिक स्थिति की चिंता सता सकती है।


कन्या 


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। भाई बंधुओं से सीमित व्यवहार रखना बेहतर रहेगा। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा, लेकिन पल भर में खुशी एवं पल भर में उदासी बनी रहेगी। सेहत कुछ नरम गरम रह सकती हैं। ऑफिस में आपके पास अधूरे कार्य पड़े हैं, तो समय निकालकर उनको पूरा अवश्य करें। अपनी माताजी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। साझेदारी में कोई व्यापार चल रहा है, तो उसमें उत्तम लाभ प्राप्त होगा।


तुला 


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। संतान को अच्छे कार्य करते देख प्रसन्नता होगी। कार्य क्षेत्र में निवेश करने से स्थितियां नियंत्रण में आ सकती हैं और बेहतर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कई दिनों से चली आ रही आर्थिक तंगी में कमी आएगी, लेकिन धन लाभ आंशिक होगा। संतान की शिक्षा के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है। आज कोई नई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम नहीं है। अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए धन व्यय करेंगे। रूठे जीवनसाथी को मनाने का प्रयास करेंगे।


वृश्चिक 


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यवसाय में पूर्व में लिए गए निर्णय आज सार्थक होंगे, जिससे लाभ की परिस्थितियों का विकास होगा। साझेदारी में कोई व्यापार चल रहा है, उसमें उत्तम लाभ प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। परोपकार के कार्यों में आज धन व समय व्यतीत करेंगे। आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ा हुआ दिखेगा। आज भाई बंधु आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे, लेकिन आपके द्वारा दी गई आर्थिक अथवा अन्य प्रकार की सहायता का दुरुपयोग हो सकता है। सायंकाल का समय संतान के विवाह से संबंधित चर्चा पर व्यतीत करेंगे।


धनु 


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होने के योग बन रहे हैं, जिसमें सभी सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए रिश्ते की बात भी हो सकती है। जीवनसाथी से भेट व उपहार मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में नए उत्साह व उमंग का अनुभव करेंगे। आपको कोई रोग परेशान कर रहा था, तो उस कष्ट में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने को व्यापार में नए-नए बदलाव लाएंगे।


मकर 


आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। काफी समय से मित्र के साथ तनाव चल रहा था, वह आज समाप्त होगा। भाई के सहयोग से पारिवारिक बिजनेस में चली आ रही समस्याएं समाप्त होगी। आर्थिक पक्ष उत्तम बना हुआ है। दैनिक व्यापारियों को लाभ होगा। शत्रु पक्ष को आज कमजोर ना समझें अन्यथा परेशानी उठानी पड़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपके सामाजिक क्षेत्र की ख्याति चारों ओर फैलेगी, जिससे कुछ नए मित्र भी बनेंगे। सायंकाल परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन के लिए जा सकते हैं।


कुंभ


आज का दिन विजय दिलवाने वाला रहेगा, लेकिन इसके लिए समय का सदुपयोग करना होगा। ससुराल पक्ष से संबंध मधुर होंगे और सहयोग भी मिलेगा। राजकीय पक्ष से नए सौदों के अवसर प्राप्त होंगे। पिता के मार्गदर्शन से कार्य क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज अच्छा जनसमर्थन प्राप्त होगा। नौकरी में भी अपने काम से काम रखना होगा, नहीं तो शत्रु आप की चुगली कर सकते हैं। अधिकारी आप से नाराज हो सकते हैं। सायंकाल परिवार के सदस्यों की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।


मीन 


आज का दिन निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। दिन में किसी कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे, वह चलते चलते दोपहर बाद ही पूर्ण हो सकेगा। व्यापार से संबंधित किसी कार्य में आज तुरंत निर्णय लें अन्यथा लाभ के अवसर नहीं मिल पाएगा। पिताजी के स्वास्थ्य के लिए कुछ परेशान रह सकते हैं, उनको बाहर के खानपान से परहेज रखें। कोई कार्य लंबे समय से रुका था, वह आज मित्र की सहायता से पूरा हो सकता है। सायंकाल के आपके घर मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन व्यय होगा।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।  



शुभ दिनांक : 7, 16, 25 

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 


 शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु  

 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून    

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। प्रत्येक कार्य में जुटने से ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top