Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 25 मई, दिन :  मंगलवार


   



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन  मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज व्यापार में अकारण व्यवधान आने से धन के मार्ग प्रभावित होंगे। विद्यार्थियों को आज अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी, तभी सफलता मिलती दिख रही है। आज अजनबी लोगों का सहयोग मिल सकता है, जिससे लाभ भी होगा। आज घर या व्यापार में निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी। आज अपने व्यापार के लिए कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका उत्साह भी बढ़ेगा। नौकरी में आज  तरक्की करते देख आपके शत्रु परेशान रहेंगे और वह  नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आज  जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज गलत तरीके से धन नहीं कमाना है यानी किसी के दिल को दुखाकर कोई पैसा नहीं कमाना है। आज  अपने किसी कार्य से अधिक खुश और सफलता पाएंगे, तो इससे सभी कार्य बन सकते हैं। आज आपकी पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी और कोई आवश्यक सूचना भी प्राप्त होगी। सायंकाल का समय आप  भाई से कुछ बातों पर विचार विमर्श कर सकते हैं। संतान को उत्तम कार्य करते देख मन में प्रसन्नता रहेगी।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन कुछ विषम परिस्थितियां पैदा करेगा। पारिवारिक परेशानी आज सिर उठा सकती हैं, जिसके लिए परेशान रहेंगे और कुछ तनाव भी महसूस करेंगे। यदि आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देना पड़े, तो सोच विचार कर दें. क्योंकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है, नही तो रिश्तों में दरार भी पड़ सकती है। परिवार की समस्याओं के संबंध में कोई गलत निर्णय लेना आज कठिन होगा। आपके कार्यकाल में आपके द्वारा किए गए कार्यो का विरोध हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। सामाजिक क्षेत्र में आज  मान सम्मान बढ़ता देख रहा है। यदि आपने लंबे समय से अपने कार्यों को रोका हुआ है, तो  उन्हें पूरा करना पड़ सकता है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन कुछ मिला जुला रहेगा। व्यवहार में संयम और अधिक परिश्रम के बाद भी वांछित लाभ नही होगा जिससे आप परेशान नजर आएंगे। मानसिक परेशानी के चलते कुंठाग्रस्त रहेंगे, तनाव आप पर हावी रहेगा। आपको सुख-दुख को समान समझकर सब कुछ अपने भाग्य पर छोड़ना होगा। आज आपको व्यापार के लिए पास व दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जिसमें आपको सतर्क रहना होगा। आज किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। सायंकाल का समय आज परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


 आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। आज  अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि आज  परिवार के सदस्य कुछ फरमाइशें कर सकते हैं, जिनको सोच समझकर पूरा करें, नहीं तो भविष्य में आपको आर्थिक संकट परेशान कर सकता है। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों के आज विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आज आपके सभी कार्य सहज व समय से पूरे होंगे, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। अपने किसी मित्र की सहायता के लिए भी आज कुछ धन व्यय करेंगे


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन सम्मान प्राप्ति का रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों की ख्याति आज चारों ओर फैलेगी, जिससे उनकी जनसभा में भी बढ़ोतरी होगी। संतान के प्रति आजा थोड़ा चिंतित नजर आएंगे। यदि समझदारी से काम लेंगे, तो सभी समस्याएं समय से समाप्त हो जाएंगी। आज आपके लिए शुभ समाचारों का आना जाना लगा रहेगा, इसलिए आज वही कार्य करें, जिसके बनने की उम्मीद हो और आप अपने रुके हुए कार्यों को भी पूरा कर सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सायंकाल का समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र में आज आप की धाक जमी रहेगी व एक के बाद एक मामले आंसानी से सुलझते चले जाएंगे। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे वरना समय आपको पीछे छोड़ देगा, इसलिए  समय के साथ चलना होगा, तभी आप उन्नति कर पाएंगे। यदि आपको कोई रोग परेशान कर रहा है, तो उसमें आज वृद्धि हो सकती हैं। सायंकाल के समय आज आपका आपके माताजी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा और कभी कभी बड़ों की बात मानना अच्छा होता है, इसलिए उनकी बात सुनें और समझें।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। आज दांपत्य जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। पड़ोसियों के कारण आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपको उनके साथ मधुर व्यवहार रखना होगा। आज  कुछ मानसिक उलझनों के कारण सिरदर्द की समस्या बनी रहेगी, जिससे आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी व्यस्तता के बीच अपने दांपत्य जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। संतान की शिक्षा से संबंधित आज कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसमें आपको सफलता मिलेगी


धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन  कुछ निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आपकी वाहन संबंधित समस्या  परेशान कर सकती हैं, इसलिए यदि आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो उसको कुछ समय के लिए टाल दें। आज आपको पर्याप्त  धन संपदा हाथ में होने के बावजूद भी पारिवारिक अशांति परेशान कर सकती हैं क्योंकि परिवार का माहौल तनावपूर्ण रहेगा और मित्रों को सहयोग भी प्राप्त होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन साहस व पराक्रम से भरा रहेगा। आज आप यदि किसी चल व अचल संपत्ति की खरीद का मन बना रहे हैं, तो उसके वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। आज आप परिवार के तनाव को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। आज व्यापार के लिए सोच समझकर निर्णय लें। सफल होंगे और मित्रों के द्वारा किए जा रहे विरोध में भी कमी आएगी। रोजगार की दिशा में कार्य कर रहे लोगों को आज उत्तम रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने अपने जीवनसाथी को अपने परिवार वालों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं, उसके लिए दिन उत्तम रहेगा


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन कुछ आर्थिक संकट पैदा कर सकता है। आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे। सायंकाल के समय आज घर में किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है, इसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। आज किसी पर व्यर्थ के तर्क-वितर्क से समय व धन की हानि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार होगा। आज आप किसी से कोई धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें. क्योंकि उसका वापस उतार  पाना मुश्किल होगा।


मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन उत्तम लाभदायक रहेगा। आज आप  व्यापार में कुछ नए नए प्रयोगों से धन कमाएंगे और व्यापार में आज  कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसमें अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि स्वास्थ्य संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। जटिलताएं खत्म होंगी और विरोधी भी परास्त होंगे। जीवनसाथी से आर्थिक कारणों से दूर रहेगी, लेकिन प्रेम यथावत बना रहेगा। आज आपका लंबे समय से रूका हुआ धन आपको प्राप्त होगा, जिससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।
 
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top