Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 22 मई, दिन :  शनिवार


   



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन  उत्तम फलदायक रहेगा। आज  कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जिससे आपको लाभ होगा। ननिहाल पक्ष से भी  आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। करियर में भी  आपकी अच्छी तरक्की के योग हैं। सायंकाल का समय आप  परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। नौकरी में आज आप के मुताबिक माहौल बनेगा, जिससे  कार्य करना आसान होगा। यदि आप ऐसी प्रॉपर्टी की निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसमें आपके भाई के माध्यम से सफलता मिल सकती है। 


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन  शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि वह आपको परेशान करने का हर संभव प्रयास करेंगे। आज  धन हानि के योग बन रहे हैं, फिर चाहे वह किसी भी रुप में क्यों ना हो, इसलिए सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में भी  स्थितियां नुकसानदायक हो सकती हैं। दूसरों के भरोसे आज  कोई भी कार्य नहीं छोड़ना है क्योंकि उसके पूरे होने की संभावना कम है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार में यदि आज कोई तनाव होता है, तो आपको  क्रोध से बचना होगा और  वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो रिश्ते में दरार पड़ सकती है


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन  मिलाजुला रहेगा। आज  व्यवसाय के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिसका आपको भरपूर लाभ भी होगा। धन संबंधी मामले मे  अधिक बेचैन होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आज धन लाभ आपको भरपूर मात्रा में होगा। आज  किसी की भी बात में आकर अपने कार्यों को रोकना नहीं है, नहीं तो आपकी प्रगति रोक जाएगी। किसी परिचित के माध्यम से व्यापारिक लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी। संतान को अच्छा कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी। सायंकाल का समय आप  माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन  मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के अवसर आएंगे। समाज सेवा से जुड़े जातकों को कई मौके मिलेंगे, जिससे फायदा और उन्नति दोनों होगी। पारिवारिक बिजनेस में प्रगति के लिए पिता के मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी।  पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। व्यापारी वर्ग नए उत्पादो को व्यापार में शामिल कर सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता होगी। ससुराल पक्ष के यदि किसी व्यक्ति को आज दिन उधार देना पड़े, तो सोच विचार कर दें क्योंकि उसके वापस मिलने की संभावना कम है।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


 आज का दिन  उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। व्यापार में आपके प्रयास रंग लाएंगे, जिससे  आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यस्तता के बीच कार्य तथा परिवार के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा, नहीं तो परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं। भाई बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और उनकी चिंताओं के समाधान के लिए आप आगे आएंगे। कला वर्ग के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होगे। नौकरी में आज आपके सहयोगी के प्रति आपका व्यवहार उदारता पूर्ण होगा और गलतियों के बाद भी आप हमें माफ करने में कामयाब रहेगे।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन  मिलाजुला रहेगा। आज आपके आलस्य के कारण आपका व्यवसाय भगवान भरोसे ही रहेगा। लाभ के नजदीक पहुंचकर भी  निराश होना पड़ सकता है। आज  मित्रों व परिजनों की खातिर कुछ ज्यादा ही चिंतित नजर आएंगे। अपना काम छोड़ कर  दूसरों के फालतू समय में शरीक होंगे और अपना कीमती वक्त बर्बाद करेंगे।  आपको अपने व्यापार में दैनिक खर्चा चलाने लायक ही धन लाभ हो पाएगा। सायंकाल का समय आप  मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन  कुछ व्यस्तता के साथ भागदौड़ भरा रहेगा। आज  व्यवसाय मे दूसरों के भरोसे नहीं रहना है। अपनी शर्तों को रखकर कार्य करना है, तभी सफलता मिलती देख रही है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आंख अथवा कमर से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। अपने अनुभवों की मदद से पारिवारिक समस्या का समाधान निकालने मे आप सफल होगे साथ ही समय पर काम की शुरुआत करने से आप की व्यापकता और तनाव दोनों बढ़ जाएंगे। सायंकाल का समय  अपने परिवार के सदस्यों को देव दर्शन के लिए लेकर जा सकते हैं।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आप अन्य दिनों की तुलना मे अधिक आलस्य दिखाएंगे, जिससे  दिनचर्या भी धीमी रहेगी और आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य  आपके सिर पर आ सकते हैं, जिनको  मजबूरी में पूरा करना ही पडेगा। आज आप कार्य क्षेत्र पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे, जिससे  आपको धन की आमदनी अधिक नहीं होगी और आप की आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ जाएगी। माताजी की सेहत में आज कुछ कमी आ सकती है, इसलिए सावधान रहें। संतान के विवाह के प्रस्ताव को आज आप मंजूर कर सकते हैं।


धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन  मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। काफी समय बाद आज  कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज  लंबे समय से रुका हुआ धन आपको प्राप्त कर सकता है। सायंकाल का समय  आप मनोरंजन के कार्य में व्यतीत करेंगे।  घर में किसी से बहस ना पड़े अन्यथा आपके रिश्तों में दरार पड़ सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।  आय की तुलना में आपका धन अधिक व्यय होगा, लेकिन वह आप खुशी से खर्च करेंगे। आज आप  किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन  मिलाजुला रहेगा। राजनीति से संबंधित जातकों के प्रभाव व विकास के क्षेत्र में आज वृद्धि होगी। आज आपको जीवनसाथी को कोई उपहार या वस्तु देने की जल्दबाजी रहेगी।  यदि आपको कोई रोग परेशान कर रहा है, तो आपकी सेहत में सुधार होगा, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने से आसपास के लोगों को परेशानी हो सकती है, इसके साथ ही  कई तरह कई तरह के तनावों से ग्रस्त रहेंगे। आज  व्यापार में आ रही समस्याएं दूर होंगी, जिससे  आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और यदि  कोई पुराना कर्ज है, तो आज  उससे मुक्त हो सकते हैं।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन  कष्ट भरा रह सकता है। किसी सदस्य से आज  कहासुनी हो सकते हैं, इसलिए आपको  वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज  परिवार की सुख समृद्धि के लिए भी थोड़ा धन व्यय करेंगे। व्यापार में सकारात्मक बदलाव से आज लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी। प्रेम जीवन के सम्मान में वृद्धि होगी। साझेदारी में किए जा रहे व्यापार में निवेश के लिए दिन उत्तम है। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।



मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन  उत्तम फलदायक रहेगा। आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से कानूनी कार्य पूरे होंगे। आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का हर क्षेत्र में सहयोग बना रहेगा, लेकिन उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सायंकाल का समय  परिवार के सभी सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। धार्मिक कार्यों से जुड़े जातकों की ख्याति का विस्तार चारो और फैलेगा और रोजगार के क्षेत्र में आ रही सभी समस्याओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

 शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top