Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 21 मई, दिन :  शुक्रवार


   



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन  उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज  गृहस्थ जीवन में सुख व शांति का अनुभव करेंगे। आज  बिजनेस में भी भरपूर लाभ होगा, इससे  आर्थिक स्थिति की चिंता कम होगी। साझेदारी में यदि कोई व्यापार किया हुआ है, तो उससे  लाभ की प्राप्त होगी। सायंकाल के समय आज  परिवार के सदस्यों व दोस्तों के साथ उत्तम स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपके द्वारा शुरू किए गए नए कार्य को करने से आज  सफलता तो मिलेगी, लेकिन आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।

वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन  मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज  लव लाइफ में एक नयापन आएगा और कार्यक्षेत्र में  आपको कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन  सभी समस्याएं समय के साथ समाप्त हो जाएंगी, इसलिए परेशान ना हो। भाइयों के सहयोग से उन्नति होगी और आप  पारिवारिक दायित्व को पूर्ति करेंगे, एक साथ कई सारे काम हाथ में आने से आज  मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन  इससे बचना होगा। आज  पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सायंकाल का समय आज आप  परिवार के सदस्यों के साथ विचार विमर्श में व्यतीत करेंगे।



मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन  सामाजिक क्षेत्र की ख्याति के लिए रहेगा, उसमें चारों ओर आप का विस्तार करने का और  ज्ञान तथा अनुभव से आजाद को सम्मान प्राप्त होता दिख रहा है। व्यस्तता के कारण आज  प्रेम जीवन में कुछ दूरियां आ सकती हैं, लेकिन बातचीत के माध्यम से अपनी समस्याएं हल करने में सफल रहेंगे। आज बहुत लंबे समय बाद आप  व्यक्तिगत जीवन पर सोच विचार करेंगे। आज  अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन  अपनी जरूरी कागजात और आभूषणों का ध्यान रखना होगा क्योंकि इनमें से किसी के चोरी होने का भय बना हुआ है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन  उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा, जिससे  सभी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे और आप खुश नजर आएंगे। नौकरी व व्यवसाय स्थल पर आज परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। यदि आज आप कोई भी कार्य करना पड़े, तो सोच विचार कर करें, उसमें  सफलता मिलेगी। पारिवारिक संपत्ति मिलने की आज प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। आज  परिवार के सदस्यों के साथ साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। यदि आज किसी भी यात्रा पर जाना पड़े, तो सोच विचार कर जाए। जीवन साथी के साथ उत्तम समय व्यतीत होगा। सायंकाल का समय आज  परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत व्यतीत करेंगे।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


 आज का दिन  कुछ चिंता भरा रहेगा।  आपको संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है। आज  भावनाओं में बहकर अपने मन की बात किसी को भी नहीं बतानी है अन्यथा आगे चलकर  परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जिसका असर आपके व्यापार की प्रगति पर भी पड़ेगा। रोजगार के क्षेत्र में आप के पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रक्षा क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से भी  धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आप कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। व्यापार के लिए कुछ पास व दूर की यात्रा भी करनी पड सकती हैं, इसमें  कुछ परेशानी का सामना करना पड़ेगा।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन  उत्तम फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में मनचाही सफलता प्राप्त होगी और उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। यदि  किसी रिश्तेदार को धन उधार देना पड़े, तो सोच विचार कर दें क्योंकि इससे आपके रिश्तों में दरार पड़ सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। परिवार में  कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। व्यापार में  कुछ नया एक्सपेरिमेंट करके देखेंगे, जिसमें परिवार के सभी सदस्य आप का समर्थन करेंगे और सभी परेशानियों से मिलकर निजात पाएंगे।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन  कुछ व्यस्तता भरा रहेगा। मित्रों की मदद से  आपके अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं, लेकिन  धन की आमदनी और खर्च दोनों बराबर होंगे। आज  धार्मिक कार्यों में भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिससे  यश की बढ़ोतरी होगी, लेकिन आपको  स्वास्थ्य को लेकर कुछ जरूरी कदम उठाने आवश्यक है। यदि आज कोई रोग परेशान करें, तो तुरंत डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। विद्यार्थियों को भविष्य के लिए  कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आज  माता पिता से स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। पुराने निवेशकों से आज  उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज आप कुछ मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आपका ध्यान  काम की बातों को छोड़कर मौज मस्ती में लगेगा, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि  इस मौज-मस्ती के चक्कर में कोई आपका नुकसान ना करें, इसलिए अपने व्यापार की ओर भी आपको ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों को भविष्य के अनुरूप आवश्यक कौशल का चुनाव करना पड़ेगा। स्वभाव आज भी  परोपकार के कार्य करने मे ही रहेगा। पहले के किए गए शुभ कार्य से आज  कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। दोपहर के समय आज कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपको  भविष्य की चिंता कम होगी।


धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन  मिलाजुला रहेगा। आज आपको  गृहस्थ जीवन को संवारने के लिए कुछ मेहनत करनी पड़ सकती है क्योंकि आपका जीवन साथी भी आपसे कुछ नाराज है,  उसे मनाने की भरपूर कोशिश करनी होगी। आज  कुछ समय घरेलू तनाव को खत्म करने में भी व्यतीत होगा। समाज में वरिष्ठ व्यक्तियों का अप्रत्याशित सहयोग मिलने से मन उत्साहित रहेगा। आज आपको  आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो भविष्य में  परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन  परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान रखेंगे। कार्यक्षेत्र में आप इस समय  ख्याति और यश बटोर सकते हैं, लेकिन आपको इसके लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। भाई बहनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा और प्रेम जीवन में उपहार की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातक आज कार्य प्रणाली में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। व्यवसाय में आज  आय के नए स्त्रोत मिलेंगे, जिससे  लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी। रोजगार की दिशा में कार्य कर रहे लोगों को उत्तम रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन  आनंददायक रहेगा।  आपके स्वभाव में चंचलता रहेगी और आप सभी से प्यार से पेश आएंगे, जिसका  भरपूर फायदा भी मिलेगा, इससे आपके नौकरी में आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। आपको  क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। यदि कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, तो आज वह आपके पक्ष में आ सकता है, जिससे परिवार के सभी सदस्य भी प्रसन्न नजर आएंगे। आज  ध्यान अनगर्ल बातों पर अधिक रहेगा। दूसरों को सताने में आज आपको आनंद आएगा, लेकिन किसी भी नाराजगी के बाद ही स्थिति से आप अनजान रहेंगे। सायंकाल के समय  परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे।



मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन  निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र पर आज जबरदस्ती खाना पूर्ति के लिए ही कार्य करेंगे, लेकिन आपको अपने इस रवैया को छोड़ना होगा, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार के साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें, नहीं तो भविष्य में कोई बड़ी बीमारी आपको परेशान कर सकती हैं। दोपहर के समय धन की आमदनी अधिक होने से अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में यदि  आप गंभीर होकर कार्य करेंगे, तो उन्नति की उच्च सीमा तक भी जा सकते हैं। यदि आज  कोई नया व्यापार करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल के समय  आप  जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।
 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top