Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

0

 आज का राशिफल


दिनांक : 18 मई 2021, दिन : मंगलवार   


   



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

  

आज का दिन कुछ कठिनाई भरा हो सकता है। सायंकाल आपका कोई रुका हुआ काम बनने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके बाद मन कार्यों में नहीं लगेगा। आपके चारों ओर निगेटिविटी फैली हुई मिल सकती है, जिससे मन भी व्याकुल हो सकता है। बेहतर यही होगा कि आप अपने काम में मन लगाएं और दूसरों से दूरी बनाकर रखें, नहीं तो शत्रु आपके इस समय का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। रात्रि का समय आप अपने परिजनों के साथ गुजारेंगे।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन कुछ संतोष व शांति प्रिय रहेगा। संतान के भविष्य की चिंता कम होगी। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी और आपके मन को शांति मिलेगी। आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। कुछ नए अनुबंधों के प्राप्त होने से आप के पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि का समय कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से आपको कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। आज अगर आपका कोई जमीन जायदाद से संबंधित सरकारी कार्य अटका हुआ है, तो उसमें आपको सफलता दिलवा सकता है।



मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको व्यापार के सिलसिले में कुछ यात्राएं करनी पड सकती हैं, लेकिन यात्रा पर जाते समय सावधानीपूर्वक जाएं क्योंकि मूल्यवान वस्तु के चोरी होने का भय बना है। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए गुरुजनों के सहयोग की आवश्यकता होगी। रात्रि के समय आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे मन को शांति मिलेगी। संतान को शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने से हर्ष होगा।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


 आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। अगर आप कोई संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। व्यापार में कुछ नए-नए तकनीकों का प्रयोग करेंगे, जिससे भविष्य में आपको सफलता प्राप्त होगी। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। आज राज्य मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से भी धन लाभ मिलता दिख रहा है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज संभल कर रहना होगा।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार में भी आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर कोई विवाद हो सकता है, लेकिन भाइयों की सलाह से सायंकाल तक सब समाप्त हो जाएगा। व्यापार में यदि आपकी कोई डील लंबे समय से लटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है, जिससे धन लाभ भी होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज किसी दूसरी जगह से ऑफर आ सकता है। यदि आपके शरीर में कोई रोग है, तो वह आज आपके कष्टो में वृद्धि कर सकता है।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


 आज का दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। किसी अच्छे कार्य में धन खर्च हो सकता है और आपकी कीर्ति में भी वृद्धि होगी। रोजगार के क्षेत्र में आज आपको अकल्पित सफलता प्राप्त होगी। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद व मुकदमे में जीत मिलने की भरपूर संभावना है, जिससे मनोबल बढ़ेगा। आज आप दान पुण्य के कार्यों पर भी धन व्यय करेंगे। सायंकाल अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन कुछ व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपके चारों का वातावरण सुखमय रहेगा और घर परिवार के सभी सदस्यों के बीच खुशियां भी बढ़ेंगी, जिसमें भाग्य भी साथ देगा। यदि आज आप कोई लोन लेने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। बिजनेस के लिए भाई की सलाह की आवश्यकता होगी। सायंकाल आपकी माता जी से कोई वाद विवाद हो सकता है, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आपको पास व दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें धन व्यय करेंगे।




वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन संभल कर रहने का होगा, क्योंकि आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए सेहत के प्रति सचेत रहें। यदि ऐसा हो, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। आपको अपने व्यवसाय की और भी ध्यान लगाना होगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है। व्यस्तता के बीच आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, इससे जीवन साथी प्रसन्न नजर आएंगे। जीवन साथी के लिए आज आप कुछ उपहार भी खरीद सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आज उधार देना पड़े, तो सोच विचार कर दें क्योंकि उसके आने की संभावना बहुत कम है।


धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज आप का दिन सुखमय रहेगा। विरोधी भी आज आप की प्रशंसा करते नजर आएंगे, इसलिए आपको कुछ समय के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपका कोई लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है, जिसके लिए आप परिवार के सदस्य के लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। ससुराल पक्ष आज आपको पर्याप्त मात्रा में धन मिलता दिख रहा है। इस धन को आप कहीं निवेश करके सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सायंकाल आप अपने जीवन साथी को कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन बहुत खास रहने वाला है। आपको पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। आजीविका के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे, जिससे प्रसन्न नजर आएंगे। ऑफिस में आपको हर प्रकार के सहयोग से लाभ प्राप्त होगा। रात्रि के समय किसी प्रिय व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने से प्रसन्नता रहेगी। सायंकाल का समय माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। अपने भाई के साथ कोई पार्ट टाइम व्यापार करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन उन्नति के नये-नये मार्ग खोलेगा। किसी मित्र की सलाह से आपके व्यापार में चार चांद लगेंगे और आप अपने व्यापार को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में कामयाब रहेंगे। साझेदारी में कोई व्यापार चल रहा है, तो उसमें आपको भरपूर सफलता मिल सकती है। संतान के भविष्य के लिए भी आज कुछ परेशान नजर आएंगे। पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, उनके हाथ पैरों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है।



मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन कुछ चिंता में व्यतीत होगा। संतान के परीक्षा से संबंधित कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है, जिसमें आपको अपने जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी। धार्मिक क्षेत्रों की यात्राओं पर कुछ खर्च हो सकता है। यदि आज किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो सावधान रहें क्योंकि इसमें आपकी किसी मूल्यवान वस्तु के चोरी होने की आशंका है। अगर बहनोई व साले में से आज किसी को उधार देना पड़े, तो सोच समझ कर दें, इससे आपके संबंधों में दरार पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में यदि कई दिनों से कोई अवरोध चल रहा था, तो वह समाप्त होगा।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक नौ है। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्व क्षमता पाई जाती है, लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।


शुभ दिनांक : 9, 18, 27


शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72


शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top