Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक : 15 मई 2021, दिन : शनिवार     


   



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

  

आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। बड़ी मात्रा में धन हाथ में आने से संतोष का अनुभव करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सायंकाल अपने मित्रों व परिवार के सदस्यों के साथ किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। भाइयों के सहयोग से रुके हुए काम बनते नजर आएंगे। आपके करियर में भी अच्छी तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे आपकी नए लोगों से मुलाकात होगी, जिसका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। यदि कोई व्यक्ति आपके सामने धन कमाने या व्यापार में तरक्की का कोई प्रस्ताव रखें, तो उसे स्वीकार ना करें क्योंकि उससे नुकसान हो सकता है। सेहत के प्रति सचेत रहना होगा और बाहर के खानपान से परहेज रखें। सायंकाल अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें कुछ नए लोगों से मित्रता होगी। आपके व्यक्तित्व में एक अलग निखार आएगा, लेकिन स्वभाव का जिद्दी पन अन्य लोगों व परिजनों पर भारी पड़ सकता है।



मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। जमीन जायदाद व पैसे का निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम है। आर्थिक लाभ की उम्मीद भी कर सकते हैं। कार्य व व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है अन्यथा आज कोई शत्रु आपको क्षति पहुंचाने की कोशिश कर सकता है इसलिए सतर्क रहें। अपने बिजनेस के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना आरंभ करेंगे, जिससे भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा। आज अकस्मात कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। अगर लापरवाही की तो वह हाथ से निकल सकता है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


 अगर आज कोई कार्य करेंगे, तो उसमें आपको भाग्य का भरपूर साथ अवश्य मिलेगा, लेकिन आपको अपने दिमाग से कार्य करना होगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति करेंगे। यदि कोई सरकारी कार्य अटका है, तो उसमें आपको अधिकारियों की कृपा मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपने अतीत को संवारने के लिए कई अवसर प्राप्त होंगे, जिसकी आपको अपने अतीत में तलाश थी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श कर भविष्य की योजनाएं बनाने में समय व्यतीत करेंगे।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन निश्चित फलदायक रहेगा। व्यवसाय में निवेश आज नि:संकोच करें, इससे आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज दांपत्य जीवन में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो जीवन साथी के साथ रिश्तों में दरार आ सकती है। सायंकाल आज किसी आध्यात्म व समागम में व्यतीत होगा। किसी परिजन की ओर से आज कोई उपहार भी मिल सकता है। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। घर के सदस्य अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से पूरा करेंगे।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


 आज का दिन कुछ व्यस्तता लेकर आएगा। परिवार में कोई विवाद पनप सकता है, जिसमें आपका सारा दिन व्यतीत होगा, लेकिन परिवार के बुजुर्गों की मदद से सायंकाल तक समाप्त हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में आज अपने सहयोग से एक परियोजना को पूरा करने में सफल रहेंगे। साथ ही आपके सुझावों को भी सुना जाएगा, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। आपके प्रमोशन की भी संभावना बढ़ जाएगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, उसका भविष्य में बहुत लाभ मिलेगा


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आप जो भी कार्य करने का विचार करेंगे, उसमें कोई ना कोई बिना मांगे अपनी राय दे सकता है। इस वजह से आप कुछ समय के लिए दुविधा में पड़ सकते हैं। किसी परिचित के माध्यम से धन लाभ मिलता दिख रहा है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज अनबन हो सकती है। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। अपने परिवार के सभी सदस्यों की आवश्यकता पूर्ति करने में सफल रहेंगे। यदि माता जी के स्वास्थ्य में परेशानी आ रही थी, तो उसमें सुधार आएगा, लेकिन बाहर के खान पीन से परहेज बनाए रखें।



वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज घर का वातावरण पल-पल बदलेगा, जिससे आपको कुछ परेशानी भी हो सकती है। आज पिता अथवा किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य के ऊपर कुछ खर्चा भी करना पड़ सकता है। अगर कोई परेशानी हो तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य करें। शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप जो कार्य साहस के साथ करेंगे, उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को गुरुजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा और भविष्य के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। सायंकाल परिवार के सदस्यों को देव दर्शन की यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं।



धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके लिए कुछ महीनों में आरामदायक बनने का मार्ग प्रशस्त करेगा, लेकिन आपको बेतुकी बयानबाजी से बचना होगा, नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है। आज व्यस्तता के बीच अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज जीवनसाथी को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं। पारिवारिक वातावरण में प्रसन्नता बनी रहेगी। परिवार के सभी सदस्य एक-दूसरे की परवाह करते हुए नजर आएंगे। अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे। सायंकाल आप परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।



मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन कठिनाई भरा रहेगा। आज घर पर आवश्यक कार्य को पूरा करने के लिए अपने आलस्य को त्यागना होगा, नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है। विदेशों से व्यापार कर रहे जातकों के लिए आज कोई शुभ सूचना आ सकती है। व्यवसाय में आज आप रुचि कम लेंगे, जिस वजह से सीमित आय से संतोष करना पड़ेगा। आपको भविष्य की चिंता हो सकती है। नौकरी कर रहे जातकों को बहकावे में आकर उग्र स्वभाव नहीं रखना है, नहीं तो आपके प्रमोशन को रोक सकता है।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज अपने व्यवहार में आलस्य का अनुभव करेंगे। सभी कार्य में आलस दिखाएंगे और घरेलू कार्य को भी लटकाएंगे। नौकरी में कार्यरत जातकों को कार्य में जल्दबाजी नहीं करनी है, नहीं तो किसी अधिकारी से  आपको सुनने को मिल सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, जिससे रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी। पारिवारिक संपत्ति में वृद्धि होगी। घर बहार साहस का परिचय आज आप केवल बातों में ही देंगे, लेकिन आवश्यकता के समय पर सर्तक भी रहेंगे। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार करने का मन बनाया है, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।



मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अधिक परेशानी वाले कार्य करने से बचने का प्रयास करेंगे, लेकिन किसी कारणवश किसी ना किसी कार्य पर मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्य व व्यवसाय में मेहनत के बाद ही लाभ मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों के मनचाहे क्षेत्र में उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। निजी संबंधों में कुछ मामलों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। संतान के भविष्य से संबंधित कुछ योजना बना सकते हैं।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं

 

दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं हैं।

 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

 

शुभ वर्ष : 2022, 2026

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

 

 कैसा रहेगा यह वर्ष


नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top