Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

0


दिनांक : 11 मई, दिन : मंगलवार

आज का राशिफल

मेष

 


आज का दिन उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज सुख शांति की चाह में रहेंगे, लेकिन इसका विपरीत मिलेगा, जिससे आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। आज कुछ नए लोगों से मिलना हो सकता है, जो भविष्य में आपके व्यवसाय के लिए फायदेमंद रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को आज कुछ यात्रा करनी पड़ सकती हैं। व्यापार में उन्नति से मन में हर्ष होगा। दांपत्य जीवन भी आनंदमय रहेगा। सायंकाल अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे, जिसमें कुछ ना कुछ जानकारी भी प्राप्त हो सकती है।



वृष 



आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे परिवार का वातावरण आनंदमय होगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में पहले जैसी अनुकूलता तो नहीं मिलेगी, फिर भी छोटे कार्य में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, सतर्क रहें। कोई परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।


मिथुन 



आज का दिन मिश्रित परिणाम भी लेकर आएगा। पारिवारिक खर्चों में कटौती करना आवश्यक होगा। ऐसा नहीं करने से आर्थिक स्थिति पर संकट आ सकता है। अगर कोई संपत्ति खरीदने जा रहे हैं तो जरूरी दस्तावेज अच्छी तरह जांच लें। ऐसा नहीं करने पर भविष्य में नुकसान हो सकता है। सायंकाल घर के कार्य करने में व्यतीत करेंगे। आज अपने लक्ष्य को प्राप्त कर आगे बढ़ना होगा। रुके हुए कार्यों को पूरा करना होगा। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।



कर्क 



आज का दिन भागदौड़ एवं व्यस्तता भरा रहेगा। कार्य व्यवसाय में धन लाभ के अनेक अवसर मिलेंगे। सुख सुविधाओं को बढ़ाने के लिए आवश्यकता से अधिक धन व्यय करेंगे, जिससे धन संचय नहीं कर पाएंगे। इस वजह से आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन आरामदायक रहेगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, उसके लिए दिन उत्तम है। कार्य क्षेत्र में अधिक कार्यभार मिलने से आपके सहयोगी नाराज हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। किसी मित्र की मदद करने से मन को सुकून मिलेगा। सायंकाल आपको किसी विद्वान से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है।



सिंह 



आज का दिन व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके लाभ एवं हानि बराबर होंगे, जिससे धन लाभ होने में थोड़ा विलंब हो सकता है। अगर आपकी कोई डील लटकी थी, वह आज फाइनल हो सकती है। सायंकाल पुराने मित्रों से मिलने से नई आशा का संचार होगा। घर परिवार का माहौल शातिपूर्ण रहेगा। अपने रुके हुए कार्य को पूरा करना होगा, नहीं तो भविष्य में नुकसान हो सकता है। संतान के संबंधित कोई सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे हर्ष होगा।



कन्या


 

आज का दिन निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी में काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन आप अगर मेहनत से कार्य करेंगे, तो सायंकाल तक सभी कार्य समाप्त कर देंगे। घर का वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है। भाई व बहनों की समस्याएं आसानी से हल हो जाएगी। कार्यक्षेत्र के साथ समय निकालने में कामयाब रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।



तुला


 

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापारी वर्ग दैनिक कार्य के साथ कुछ नए कार्य में भाग्य आजमाएंगे, जिसमें सफलता मिलेगी। अगर कार्यक्षेत्र में कोई फैसला लेना हो, तो जल्दबाजी ना करें, नहीं तो नुकसान दे सकता है। दाम्पत्य जीवन में चल रहा तनाव समाप्त होगा। सायंकाल किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के लिए जा सकते हैं, जिससे मन को शांति मिलेगी। किसी गलतफहमी से परिवार का वातावरण तनावपूर्ण होगा, लेकिन परिवार के बुजुर्गों की मदद से कुछ समय बाद सामान्य भी हो जाएगा।



वृश्चिक 



आज का दिन समाजिक क्षेत्र में उन्नति के नए मार्ग खोलेगा, जिससे कुछ नए मित्र भी बनेंगे। साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी और किसी राजनीतिक मित्र से निकटता व दोस्ती होगी। घर में आवश्यकता पूर्ति करने पर शांति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपने सीनियर्स से समय निकालने में कामयाब रहेंगे। पिताजी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधान रहें। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। सायंकाल अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेल कूद में व्यतीत करेंगे।



धनु 



आज का दिन शांति प्रिय रहेगा। परिवार में कोई विवाद उत्पन्न होगा, जो थोड़ी देर बाद सामान्य हो जाएगा। नौकरी करने वाले जातकों के शत्रु हर संभव परेशान करने का प्रयास करेंगे। इसलिए सतर्क रहें और काम पर ध्यान दें। अगर किसी अधिकारी से कोई अनबन होती है, तो वह भविष्य में नुकसान दे सकती है, इसलिए सतर्क रहें। राजनीतिक क्षेत्र में मन मुताबिक कार्य होंगे। परिवार के सदस्यों को घुमाने लेकर जाएंगे तो उनके दिलों में जो कड़वाहट है, वह आज समाप्त होगी।



मकर 



आज का दिन कुछ विशेष परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन में कोई उपहार व सम्मान प्राप्त हो सकता है, जिससे जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को आज रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। सायंकाल शांति में व्यतीत होगा। सेहत में बदलाव से आप परेशान हो सकते हैं। आज आपको व्यापार में किसी की सलाह की आवश्यकता होगी। यदि कोई सलाह लेनी हो, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से लें। घर में यदि संपत्ति का कोई मामला चल रहा है, तो वह आज आपके पक्ष में होगा। व्यापार में आज किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ हो सकता है।



कुंभ 



आज का दिन कई महीनों में सफलतादायक रहेगा। संतान पक्ष का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा और बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होने से धन कोष में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने जरुरी कार्य के लिए दूसरों से सहयोग लेने में सफल रहेंगे। सायंकाल अपने मित्रों के साथ पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन यात्रा पर जाते समय सावधानी बरतें क्योंकि प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय है।



मीन 



आज का दिन कुछ धीमी गति से शुरू होगा। व्यवसाय में भी कोई डील फाइनल करेंगे, जिसमें भविष्य में भरपूर लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पूरे दिन मिलता रहेगा। सायंकाल आपको कुछ थकान महसूस हो सकती है। माता जी से कुछ वैचारिक मतभेद हो सकता है, इसलिए उनकी बात को सुनें और समझें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अगर साझेदारी में कोई व्यापार चल रहा है, तो उसमें आपको भरपूर लाभ मिलेगा।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्याधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो नहीं होता है। चंद्र के समान स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।


 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना जरूरी होगा। 

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top