Ex PM Rajeev Gandhi News : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी पुण्यतिथि पर याद किए गए

0

  • श्रद्धांजलि सभा में राजीवजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला
  • गावों एवं अस्पतालों में कोरोना महामारी से बचाव के लिए दवाइयां, आक्सीजन, भोजन, मास्क का वितरण : अजय कुमार लल्लू



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि (शहादत दिवस) पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कालीदास मार्ग स्थित राजीव चौक पर राजीव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भी पूर्व प्रधानमंत्री भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने एवं बताये हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।



प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राजीव गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि राजीव जी युग दृष्टा, युवाओं के प्रणेता व आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे। आधुनिक भारत के निर्माता, भारतीय सूचना क्रांति के जनक, पंचायतीराज सशक्तीकरण के सूत्रधार एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत के रूप में आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है।



उन्होने कहा कि देश के निर्माण में उनका अभूतपूर्व योगदान रहा। मिलनसार, मृदुभाषी व हंसमुख स्वभाव के धनी होने के साथ वह भारत को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने के साथ ही साथ गांवों के समग्र विकास के लिए सत्ता के विकेन्द्रीकरण हेतु पंचायतीराज व्यवस्था, युवाओं को 18वर्ष में मतदान का अधिकार, महिला सशक्तीकरण के लिए पंचायतों व निकायों में महिलाओं को आरक्षण के साथ-साथ सूचना और तकनीकी, शिक्षा व तन्त्र को विकसित करके देश के एक-एक व्यक्ति को राजनैतिक व विकास में भागीदारी सुनिश्चित किया।


उन्होने कहा कि हमारी जनप्रिय नेता सोनिया गांधी के निर्देश पर कोरोना महामारी में मरीजों को दवाइयां, आवश्यक मदद, आक्सीजन, भोजन, मास्क आदि वितरित करने के साथ ही कांग्रेस विधायकों द्वारा अपनी निधि से एक-एक एम्बुलेंस की व्यवस्था कराने का निर्णय  लिया है। उन्होने कहा कि आज के दिन सही मायने में राजीव जी को यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


इस मौके पर पूर्व विधायक सतीश अजमानी एवं पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला ने राजीव गांधी जी की स्मृतियों को याद करते हुए संस्मरण कांग्रेसजनों के समक्ष नम आंखों के साथ रखा।


श्रद्धांजलि कार्यक्रम का संचालन सेवादल के अध्यक्ष डा0 प्रमोद कुमार पाण्डेय ने किया तथा समापन प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने राजीव जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए किया।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी, महामंत्री शिव पाण्डेय, प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, वीरेन्द्र मदान, मनोज तिवारी,  वेद प्रकाश त्रिपाठी, अजय श्रीवास्तव अज्जू, दिलप्रीत सिंह, डा0 जियाराम वर्मा, रमेश मिश्रा, संजय शर्मा,  पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, राजेश सिंह काली, नरेश बाल्मीकि, जावेद अहमद खान, संजय सिंह, प्रभाकर मिश्रा, आचार्य मनोज पाण्डेय, केके शुक्ला, केडी शुक्ला, सुशीला शर्मा, आशुतोष मिश्रा, शिप्रा, सुशील बाल्मीकि, करमवीर आजाद, अयूब सिद्दीकी, संजय श्रीवास्तव, संदीप पोद्दार, प्रणव त्रिपाठी, सुशील मौर्य आदि मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सम्पन्न हुई।


पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष उत्तरी अजय श्रीवास्तव अज्जू एवं शहर अध्यक्ष दक्षिणी दिलप्रीत सिंह डीपी व अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा पार्क रोड के निवासियों को मास्क, बिस्कुट व फल वितरण किया गया।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top