Sad News For Lucknow : साहू ग्रुप के निदेशक विजय साहू का निधन, समाज में दुख की लहर

0

दिवंगत विजय साहू की फाइल फोटाे।

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ


साहू ग्रुप के निदेशक विजय साहू का निधन मंगलवार को हो गया। उनके निधन से समाज में दुख की लहर है। अखिल भारतीय तेली महासभा की प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने शोध जताया है। इस संकट की घड़ी में परिवारीजनों को ढाढस भी बंधाया है। इस दुख से परिवारीजनों को उबरने के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की है।


साहू इन्वेस्टमेंट कम्पनी एवं साहू थियेटर के संस्थापक स्व. शिव नरायन साहू जी के ज्येष्ठ पुत्र विजय साहू का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। विजय साहू साहू ग्रुप के निदेशक एवं हजरतगंज की शान थे।


उनके आकस्मिक निधन पर अखिल भारतीय तेली महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप साहू ने दुख जताया है। उनका कहना है कि विजय साहू के आकस्मिक निधन समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने हुए कहा कि विजय साहू हजरतगंज के शान ही नहीं समस्त साहू तेली समाज की शान थे। उनके निधन से समस्त तेली समाज को आघात पहुंचा है। जिसकी निकट भविष्य में भरपाई संभव नहीं है। ईश्वर इनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान वं सद्गति प्रदान करे। ऐसी दुखद घड़ी में विजय साहू के परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। समाज के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। 

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top