Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा आपका दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक : 02 अप्रैल 2021 दिन : शुक्रवार



मेष(Arie) 

नाम अक्षर- (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)

Eng calander month-March/April 

  

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं, जिसमें धन भी अधिक व्यय होगा। कुछ तनाव भी रहेगा। आज धार्मिक व सामाजिक कार्य में भी सहयोग करेंगे। भाई की सलाह आपके व्यापार के लिए उन्नति का कारण बनेगी। प्रेम जीवन में कुछ तनाव आ सकता है, इसलिए अपनी वाणी और व्यवहार दोनों पर संयम रखने और अपने रूठे जीवन साथी को मनाने की कोशिश करें। आपके भाई की सलाह व्यापार की उन्नति का कारण बनेगी, इससे आपका भाई के साथ रिश्ता भी मजबूत होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय आज उत्तम है।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर-(ई,ऊ,ए,ओ,वा,वी,वू,वे,वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। माता जी के साथ आज कुछ वैचारिक मतभेद हो सकता है, जिसकी वजह से आपको तकलीफ हो सकती है। छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के मार्ग में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में रोजमर्रा के खर्च पर कुछ धन व्यय कर सकते हैं, जो आपको परेशानी में डाल सकता है। यदि कोई परेशानी चल रही है, तो शाम के समय उसको खत्म करने के लिए आपको पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। संतान को आज धार्मिक कार्य में जुटे देख मन में प्रसन्नता रहेगी।



मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर- (क,की,कू,घ,ङ,छ,के,को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन उत्तम लाभदायक रहेगा। यदि आप किसी नए कार्य में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो वह आपके लिए सफलता दायक रहेगी। परिवार में किसी बात को लेकर आज सदस्यों में मनमुटाव हो सकता है। जीवन में आनंद समय व्यतीत होगा। संतान के भविष्य की चिंता आपको सता सकती है। भाई बहन की शादी का प्रसंग प्रबल होगा। माता पिता की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। सायंकाल का समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे।



कर्क (Cancer)

नाम अक्षर- (ही,हू,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन नई उन्नति की किरण लेकर आएगा। आज अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए समय निकालना होगा और आलस्य को त्यागना होगा, जो लोग भी विदेश से संबंधित व्यापार करते हैं,  आज उनके कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में अधिकारी आप के कार्य से प्रभावित होंगे, बुद्धि व विवेक से किए गए कार्य में आपको सफलता मिलेगी। परिवार के  छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अचानक से आज कहीं से आपको धन लाभ हो सकता है।



सिंह (Leo)


नाम अक्षर- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विदेश में रहने वाले के परिवार से शुभ समाचार मिलेगा।विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आप गरीबों की सहायता के लिए कुछ खर्च करेंगे, जिससे मन को शांति मिलेगी। इस कार्य में जीवनसाथी आपका भरपूर साथ देंगे। आपको सफलता प्राप्त होगी। सायंकाल के समय आपके रुचि धर्म व अध्यात्म के प्रति बढ़ेगी। आज आप कार्यकुशलता से दूसरे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों को कुछ धन की आवश्यकता हो सकती है।



कन्या (Virgo)

नाम अक्षर- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज के दिन आपको कुछ ऐसे खर्चे करने पड़ेंगे, जो नहीं करना चाहते, लेकिन फिर भी आप की आर्थिक स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ेगा, इसलिए चिंतित ना हो। मित्रों की सहायता करने का आज अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में प्रभाव में आज वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा वाद विवाद की आशंका बन रही है। प्रेम जीवन में सुखद अनुभूति होगी। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे अंकों की प्राप्ति होगी। संतान के भविष्य की चिंता आज समाप्त होगी।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर-(रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज आपको पारिवारिक सदस्यों का व्यापार में सहयोग मिलने से कठिनाइयां कम होगी। अधिक परिश्रम करने के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। अगर नौकरी करते हैं, तो आपके अधिकारों में वृद्धि होगी और आत्मबल बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रोजेक्ट सफल होने से सभी लोग आपके साहस और पराक्रम की प्रशंसा करते नजर आएंगे। विद्यार्थियों को आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी।सायंकाल के समय किसी जोखिम भरे कार्यों को करने से बचे, नहीं तो निराशा हाथ लग सकती है।



वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर- (लो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन भागदौड़ के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा और अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा पेट से संबंधित रोग होने की आशंका बन रही है। आपके व्यापार मे कुछ योजना बनेगी, जिससे भविष्य में लाभ होगा। व्यापार में कुछ नए-नए बदलाव करेंगे, जिनका भविष्य में आपको उत्तम लाभ होगा। आज आपके भाई बहन के विवाह का प्रस्ताव प्रबंध हो सकता है। संतान से संबंधित कोई शुभ सूचना आज आपको प्राप्त हो सकती है।



धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर -(ये,यो,य,मी,मू,धा,फा,ढा,मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपकी प्रोन्नति का होगा और अधिकारी वर्ग पूरा सहयोग करेंगे और आप के पद व गरिमा में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा और दांपत्य जीवन में रिश्ता और मजबूत होगा। यदि आप व्यापार में अपने मन की बात दूसरों से ज्यादा ना करें, तो आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों को गुरुजनों सहयोग मिलेगा और प्रतियोगिता परीक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज शाम का समय आप रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए होगा,लेकिन यह तभी होगा जब आप आलस्य को दूर रखेंगे।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर-(मो,जा,जी,ख,खू,खे,खो,गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य आज पूर्ण होते ही नजर आएंगे और धार्मिक कार्य में भी आपका सहयोग बढ़ेगा। अपने कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के चलते  प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। पारिवारिक संपत्ति से संबंधित यदि कोई मामला चल रहा है, तो वह आज किसी बड़ी अधिकारी की मदद से सुलझता हुआ नजर आ रहा है। निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ होगा। शाम के समय किसकी धार्मिक कार्यों में आपका सहयोग होगा और आपकी ख्याति का विस्तार होगा। प्रॉपर्टी में निवेश की सोच रहे हैं, तो उत्तम रहेगा।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर-(गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन भविष्य की नई योजनाओं के लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। यदि आज  किसी कार्य को करने जा रहे हैं, तो उसमें माता पिता के आशीर्वाद से सफलता प्राप्त होगी। अच्छे कर्मों से आपके खानदान का नाम ऊंचा होगा।  जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार में आज किसी मुद्दे पर चर्चा हो सकती हैं, इसमें आपको परिवार की सलाह की आवश्यकता होगी, अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।



मीन (Pisces)


नाम अक्षर-(दी,दू,थ,झ,ञ,दे,दो,चा,ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन उत्तम लाभदायक रहेगा। संतान व जीवन साथी के प्रति प्रेम की भावना बढ़ेगी। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज प्रमोशन होने की भरपूर संभावना है। कार्यक्षेत्र में आज किसी अन्य व्यक्ति की वजह से अकस्मात चिंता हो सकती है, लेकिन अपनी वाकपटुता से शीघ्र ही दूर कर लेंगे। आज के दिन पिताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज जनसमर्थन की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की आशा है। नौकरी में जुड़े जातकों के ऊपर आज कार्य का बोझ बढ़ सकता है।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
 
 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष :  2031, 2040, 2060    
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top