Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

0

आज का राशिफल 27 अप्रैल 2021, मंगलवार

                  


   


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

  

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पिता के आशीर्वाद से शुरू किए गए कार्यों में सफलता और लाभ मिलेगा। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और उनसे सुखदायक समाचार भी मिलेगा। जोखिम भरे निवेशों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आय के साधनों में वृद्धि भी होगी। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। नए व्यवसाय अथवा व्यवसाय विस्तार के लिए निवेश अत्यंत शुभ रहेगा। घर के सदस्य कामना पूर्ति में विलंब होने पर गुस्सा करेंगे लेकिन पूर्ति होने के बाद उत्साहित भी रहेंगे। कार्य में सफलता प्राप्त हो सकेगी। जीवन साथी व संतान से किसी बात पर बहस हो सकती है। नौकरी से जुड़े जातकों का अधिकारियों से मतभेद हो सकता है, इसलिए बहस में ना पड़ें और अपने कार्य पर फोकस रखें। व्यापार के लिए की गई यात्राएं उत्तम फलदायक रहेंगी। सायंकाल धार्मिक कार्यों में व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्र भी बढ़ा हुआ दिखेगा, जिसमें आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आनंददायक रहेगा। यदि साझेदारी से कोई व्यापार चल रहा है, तो उसमें उत्तम लाभ प्राप्त होगा। सेहत कुछ नरम रह सकती है, जिससे कार्य में मन नहीं लगेगा। प्रेम जीवन में नवीनता व मधुरता आएगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो उससे आज राहत मिलेगी। आज पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। सायंकाल आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।



मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आसपास की व धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने से मन को शांति मिलेगी। व्यापार में यदि कोई डील लंबे समय से रुकी थी वह फाइनल हो सकती है। शॉपिंग भी कर सकते हैं, जैसे नया मोबाइल, नए कपड़े इत्यादि। संतान को अच्छे कार्य करते देख मन में हर्ष होगा। भाई से कुछ अनबन हो सकती है। ससुराल पक्ष से रिश्ते मजबूत होंगे। सायंकाल परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। सुबह से ही आपको लाभ के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आप परिवार के सभी सदस्यों की फरमाइशें भी आसानी से पूरी कर सकेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से भविष्य की चिंता कम होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे प्रस्ताव आएंगे। जीवनसाथी की सेहत में कोई परेशानी हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। सायंकाल परिवार के सदस्यों के साथ किसी अहम मुद्दे पर विचार विमर्श कर सकते हैं।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन फलदायक रहेगा। कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे हैं तो दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का असहयोग देखने को मिल सकता है। रचनात्मक कार्य को पूरा करने के लिए पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा। शत्रु परेशान करने की भरपूर कोशिश करेंगे। आपका कोई पुराना सहयोगी आपसे मदद मांग सकता है। आज जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आप की पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि भरा होगा। आज कुछ ना करने पर भी आपका व्यक्तित्व बढ़ा हुआ रहेगा। धन कोष में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति ने धन उधार लिया होगा, वह आज वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों को भविष्य की रणनीति पर कार्य करने का अवसर मिलेगा। संतान के विवाह में आ रही समस्या आज समाप्त होगी। भाई की मदद के लिए आगे आएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा, उनकी सेवा का अवसर भी मिलेगा।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन कुछ उन्नति भरा रह सकता है। ऑफिस में भी अधिकारी आपकी बात सुनेंगे। सुझावों पर अमल करेंगे, जिसे आपको खुशी होगी। कार्यक्षेत्र व घर के सभी कार्य भी आसानी से बनते चले जाएंगे। कारोबार में पिछले कुछ दिनों से बंद पड़ा माल भी बिकना शुरू हो जाएगा। सायंकाल आप अपने मित्रों व परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के प्रयास सफल होंगे।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन उत्तम सफलता दिलाने वाला रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों पर अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। परिवार का वातावरण आपकी अनदेखी के कारण अशांत हो सकता है। संपत्ति संबंधित कोई कानूनी मामले में आपको सफलता मिल सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन बेहतर रहेगा। संतान की उन्नति से हर्ष होगा। आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आज सुख-सुविधाओं पर भी कुछ धन खर्च करेंगे, लेकिन आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर चलना होगा।


धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टिकोण से लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घर में सुख शांति के लिए वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार में आज कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। धर्म-कर्म के प्रति निष्ठा रहेगी। दान पुण्य के लिए अवसर सुलभ होंगे, उसका लाभ निकट भविष्य में अवश्य प्राप्त होगा। लव लाइफ में मधुरता आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सायंकाल व्यापारी वर्ग के लिए सुखद रहेगा। भविष्य से संबंधित समाचार आज सुनने को मिल सकता है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप जिस कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमें आरंभ में कुछ बाधा आएंगी, लेकिन पूर्ण होगा। कार्यक्षेत्र की गतिविधियां आपकी सोच के विपरीत रहेंगी। सहकर्मी अथवा कर्मचारी आप की अनदेखी का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। अपनी बुद्धि से सभी चुनौतियों को आसानी से पार कर लेंगे। आज कार्यालय में कुछ अधिक काम दिया जा सकता है, लेकिन घबराए नहीं, मेहनत से सभी कार्य पूरे करेंगे, जिससे अधिकारी आपसे खुश नजर आएंगे।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। राजनीति से जुड़े जातकों को उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। राज्यकीय पक्ष से व्यापार कर रहे जातकों को धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सायंकाल आप देव दर्शन में व्यतीत करेंगे। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने के लिए लिस्ट बनाएंगे। कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ था, वह आज पूरा हो सकता है। आज रुके धन को प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे, जिसमें कामयाब भी रहेंगे।



मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। भाई बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिलेगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में यदि कोई जोखिम उठाना पड़े, तो आवश्य उठाएं, इसका भविष्य में लाभ मिलेगा। कोई मकान व दुकान खरीदने का विचार बना रहे हैं तो वह भी आज पूरा हो सकता है। आज परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें करते नजर आएंगे, जिन्हें आप पूरा करेंगे। आय के साधनों में भी आज वृद्धि होगी।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं

 
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है, लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 
 
शुभ दिनांक : 9, 18, 27   
 
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045
 
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top