Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा सोमवार का दिन

0

आज का राशिफल

26 अप्रैल 2021, सोमवार

                  


   


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

  

आज का दिन उत्तम सफलता दायक रहेगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशहाल रहेगा, सायंकाल के समय आज घर में अतिथि आगमन हो सकता है । यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो सोच समझ कर जाएं क्योंकि यात्रा कष्टदायक हो सकती है। यदि ससुराल पक्ष से कोई विवाद चल रहा था, तो संबंधों में सुधार आएगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा और कुछ समय के लिए नए कार्य पर रोक लगाने पर चर्चा हो सकती है।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आनंददायक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा और भाइयों के साथ पारिवारिक बिजनेस को बढ़ाने पर भी चर्चा हो सकती है। यदि  किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो जरूरी सामान अवश्य चेक करके जाएं, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 



मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अपने पड़ोसियों व मित्रों के साथ मेल मिलाप मे व्यतीत करेंगे, जिसमें आनंददायक समय व्यतीत होगा। यदि संपत्ति संबंधित कोई मामला चल रहा था, तो वह  आज  फिर से खड़ा हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें पुराने किए गए निवेश से आपको लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज व्यापार संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा कर सकते हैं।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज अपने घर के सभी कार्यों को जल्दी से खत्म करने की कोशिश करेंगे, जिससे अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत कर सकें। सरकारी योजनाओं का आपको लाभ उठाने का भरपूर मौका मिलेगा। व्यापार कर रहे जातकों को आज भरपूर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन संतान के स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती है, जिसमे भागदौड़ रहेगी। होगा।

सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन उन्नति भरा रहेगा। सामाजिक कार्यों में ख्याति चारों ओर फैलेगी, जिससे आपकी मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। यदि आपकी बहन के विवाह की चिंता सता रही थी, तो वह आज समाप्त हो सकती है। व्यापार के लिए कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। आज आपकी आस-पड़ोस के लोगों से तकरार की आशंका बन रही है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो मामला कानूनी हो सकता है। विद्यार्थियों के आज उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन उत्तम सफलता दायक रहेगा। आज आप घर की मरम्मत व उसके डेकोरेशन पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे जीवन साथी आपसे प्रसन्न नजर आएंगे। राजनीति से जुड़े जातकों को आज नए-नए अवसर मिलेंगे। सायंकाल का समय अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों के ऊपर आज कार्य का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन अपनी मेहनत से आप शाम तक सभी कार्य को समाप्त कर देंगे।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। व्यापार में उन्नति होने से आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा, इससे मित्रों की संख्या में भी बढोत्तरी होगी, लेकिन आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं, जो  नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे, इसलिए सावधान रहें। विद्यार्थियों की शिक्षा मे आ रही बाधा समाप्त होगी। चल संपत्ति के विवाद से गुजर रहे हैं, तो परिस्थितियां आपके पक्ष में नजर आएंगी। दोपहर के समय मित्रों के साथ किसी पार्टी करने का मन भी बना सकते हैं। संतान के विवाह के लिए आज आप प्रस्ताव स्वीकार कर सकते हैं।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। पारिवारिक सदस्य आपकी बातों से प्रभावित होंगे। अपने पारिवारिक बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए अपने पिताजी से सलाह ले सकते हैं, उनकी सलाह बिजनेस के लिए कारगर साबित होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आज धन देना पड़े, तो सोच समझ कर दें क्योंकि इससे आपको रिश्तों में दरार पड़ सकती है। आज आप जीवनसाथी को कहीं बाहर खाना खिलाने लेकर जा सकते हैं।


धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन उन्नति भरा रहेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से आप पूरा दिन आनंद मनाएंगे। यदि जीवन साथी के साथ कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त हो सकता है। माता पिता के साथ अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखें। यदि कहीं निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। सायं काल का समय धार्मिक क्रियाकलापों में व्यतीत करेंगे। यदि को कोई रोग परेशान कर रहा है, तो डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें, नहीं तो बाद में ज्यादा कष्टदायक हो सकता है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को कार्यालय मे एक्स्ट्रा कार्य करने को मिल सकता है, जिससे परिवार के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे, इससे परिजन आपसे नाराज भी हो सकते हैं। आज आपको वाहन से दूरी बनाकर रखनी होगी, नहीं तो आपको चोट लग सकती है। सायंकाल का कुछ समय आप मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। विद्यार्थियों को आज यदि किसी नए कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने किसी मित्र की सहायता करने के लिए ही आगे आ सकते हैं।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन एक नई ऊर्जा लेकर आएगा। सभी पुराने व रुके हुए कार्यों को निपटाने के लिए सुबह से ही तत्पर रहेंगे। यदि किसी नए प्रोजेक्ट पर भी काम करने की सोचेंगे, तो वह भी पूरा होगा। ससुराल पक्ष से आज धन लाभ हो सकता है। यदि आपका कुछ धन रुका हुआ था, तो वह भी आपको प्राप्त हो सकता है, जिससे मन में खुशी की लहर दौड़ेगी और अपने परिवार के सदस्यों की सभी जरूरतों को पूरा करने की भी भरपूर कोशिश करेंगे।



मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज अपने भाई बहनों के लिए भी सहायक बनेंगे। इससे रिश्ता और मजबूत होगा। आज आपको व्यापार में किसी भी मित्र के बहकावे में नहीं आना है, नहीं तो आपको भविष्य में नुकसान हो सकता है। यदि परिवार में कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज फिर से पनप सकता है। इससे आपको थोड़ा तनाव हो सकता है। आज आपको पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि यदि उन्हें कोई रोग परेशान कर रहा है, तो वह आज फिर से पनप सकता है। जीवनसाथी को लिए आज आप कोई उपहार खरीद सकते हैं।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


26 को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।  
 
शुभ दिनांक : 8, 17, 26 
 
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44 

शुभ वर्ष :2024, 2042
 
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता   

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी    
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top