Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

0

आज का राशिफल

25 अप्रैल 2021, रविवार

                  


   


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

  

आज का दिन उत्तम सफलता दायक रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्चा करेंगे। आपके कार्य में भी वृद्धि होगी। परिवार के सदस्य मदद के लिए आगे आएंगे। व्यापार में विकास के अच्छे योग दिख रहे हैं। शाम को किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज व्यापार में कोई खास डील फाइनल हो सकती है।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कहीं तीर्थ स्थान की यात्रा पर जाने का भी मन बना सकते हैं, जिससे सुकून और शांति मिलेगी। कानूनी विवाद में सफलता प्राप्ति के योग बनते दिख रहे हैं। आज स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। परिवार में  मंगलमय वातावरण से मन प्रसन्न रहेगा। संतान की ओर से तनाव हो सकता है। कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।



मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन उन्नति भरा रह सकता है। आज वही कार्य करने की सोचे, जिसके पूरे होने की उम्मीद हो। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को आज सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलने से अधूरे कार्य को भी पूरा करते नजर आएंगे। व्यापार कर रहे लोगों के दिमाग में नई नई योजनाएं आएंगी। नौकरी कर रहे जातकों की कार्यालय में काम की तारीफ होगी। पारिवारिक बिजनेस के लिए जीवनसाथी के सलाह कारगर रहेगी। माताजी से आज कुछ वाद विवाद हो सकता है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन बेहतरीन परिणाम लेकर आएगा। व्यापार के जिस काम को लगन से करेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होगी। रात्रि के समय आप किसी शादी विवाह में भी जा सकते हैं। मित्रों के साथ खुल कर मजे करेंगे, जिससे तनाव कम होगा और मन हल्का होगा। अधूरे कार्यों को निपटा कर कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में भी भाग लेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। विद्यार्थियों को मेहनत का उत्तम परिणाम प्राप्त होगा।

सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन भागदौड़ व व्यस्तता भरा रहने वाला है, लेकिन धर्म व अध्यात्म के मामलों और पढ़ाई लिखाई के लिए थोड़ा समय निकालने में कामयाब रहेंगे। परिवार के सदस्यों से किसी बात के लिए सलाह मशविरा कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में कुछ अधिकारी आपके कार्य में बांधा बन सकते हैं, इसलिए पूरा ध्यान देकर कार्य करना होगा। व्यापार कर रहे लोगों को उत्तम लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार खरीद कर ला सकते हैं।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपसी बातचीत व व्यवहार में संयम और सावधानी से काम लेने की जरूरत होगी, तभी कार्य बनते नजर आएंगे। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपकी सलाह की आवश्यकता होगी। अपने आसपास के लोगों से टकराव की नौबत आ सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। आज विश्वास के साथ कोई कार्य करेंगे, तो उसमें सफलता मिलेगी। अगर किसी संपत्ति में निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी समय उत्तम है।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन नए-नए लाभ के अवसर लेकर आएगा। दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कोई डील अटकी हुई थी, वह आज फाइनल हो सकती है और नए प्रोजेक्टों पर भी काम शुरू हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले में परिवार और आसपास के लोग परेशानी पैदा कर सकते हैं। कुछ मामले में कोई  बड़ा फैसला लेना पडे, तो जीवनसाथी से सलाह अवश्य लें। कुछ कार्य लंबे समय से अटके थे, तो वह पूरे हो सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आजीविका के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा लोगों को आज अच्छा इंक्रीमेंट मिलने की उम्मीद है। व्यापार में नवीनता लाने पर आगे चलकर लाभ मिलेगा। पेट दर्द व अपच से परेशान हो सकते हैं, इसलिए खान-पान पर ध्यान रखने की जरूरत है। परिवार में सुख शांति व स्थिरता का आनंद उठाएंगे। भाई-बहनों के साथ मौज मस्ती करेंगे, जिससे रिश्ता भी मजबूत होगा।


धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकता है। सावधानी और सतर्कता रखने की आवश्यकता है। बिजनेस में यदि थोड़ा जोखिम उठाएंगे तो भरपूर लाभ होगा। आज किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। संतान के शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता स्थापित होगी। साझेदारी में किए गये कार्य में सफलता मिलेगी। यदि पार्टटाइ कार्य करने का मन बना रहे हैं तो उसके लिए समय निकाल सकते हैं। रोजमर्रा के कार्यों के लिए खरीदारी कर सकते हैं। संतान के भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। फैसला सब की रजामंदी से लें। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यापकता बढ़ सकती है। व्यापार में लाभ बढ़ सकता है।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। व्यापार के मामले में दिन उत्तम रहेगा। रिश्तेदारी में कोई व्यापार करने का मन बनाया है तो उसके लिए दिन उत्तम है। पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना है। उन्हें बाहर के खाने पीने से परहेज कराएं। नौकरी कर रहे जातक अपने कार्य ध्यान देकर करें, क्योंकि जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है। इसलिए हर कार्य सोच समझकर करें। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाई व बहन के विवाह में आ रही बाधा आज दूर होगी।




मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। व्यापार के मामले में दिन उत्तम रहेगा। रिश्तेदारी में कोई व्यापार करने का मन बनाया है तो उसके लिए दिन उत्तम है। पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना है। उन्हें बाहर के खाने पीने से परहेज कराएं। नौकरी कर रहे जातक अपने कार्य ध्यान देकर करें, क्योंकि जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है। इसलिए हर कार्य सोच समझकर करें। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाई व बहन के विवाह में आ रही बाधा आज दूर होगी।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। 
 
शुभ दिनांक : 7, 16, 25 
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 

शुभ वर्ष : 2023
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु  

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून    
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top