Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

0

आज का राशिफल

23 अप्रैल 2021, शुक्रवार                   


   


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

  

आज का दिन  मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। समाज में आपकी कीर्ति बढ़ेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने जीवन साथी के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। संतान की ओर से आज कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन परेशान ना हो। पिताजी के सहयोग से वह तनाव सायंकाल तक समाप्त हो जाएगा। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति का अनुभव होगा। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को आज रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। सायंकाल के समय आप किसी मांगलिक अवसर में व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में रचनात्मक बदलाव आज आपको प्रेरणा देगा।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों को उपहार व सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र में आज आपका ध्यान नयी योजना पर लगेगा, इसलिए आज पूरा दिन उसी की उधेड़बुन में लगे रहेंगे। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी देवी देवता स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं की  पूर्ति के लिए धन व्यय करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी मित्र की सलाह से व्यापार में लाभ होगा।



मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी आपको अपने सीनियर्स का भरपूर सहयोग मिलेगा और  साथी भी आपकी सलाह से कार्य करेंगे, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। यदि आज कोई निर्णय लेना पड़े, तो थोड़ा सोच समझ कर लें क्योंकि आपकी निर्णय लेने की क्षमता आज प्रबल होगी। आज आप उसी कार्य को करें जिसके पूरे होने की उम्मीद हो। काम के बीच रिलैक्स करने का भी आज मौका मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत में आज कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधान रहें। यदि किसी को धन उधार दिया हुआ है, तो आज वापस मिल सकता है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज  घर में कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। ऑफिस में  आपके विचारों के मुताबिक माहौल बनेगा। भाई बहनों का के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। सायंकाल के समय  किसी मांगलिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। आज खाली समय में  घर पर सभी अधूरे कार्य निपटा सकते हैं और कुछ शॉपिंग भी करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आप की आर्थिक स्थिति संकट में आ सकती हैं। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रहे व्यवधान समाप्त होंगे।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरी में आप के शत्रु भी आपके सामने हितेषी बनेंगे, लेकिन पीछे गड़बड़ कर सकते हैं। आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन व्यस्तता के बीच में  अपने जीवनसाथी के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे जीवन साथी प्रसन्न नजर आएंगे। छात्रों को कोई अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकता है, इसलिए पढ़ाई-लिखाई एकाग्रता के साथ करें। यदि कोई नई संपत्ति खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ व्यक्त करेंगे।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन विशेष फलदायक रहेगा। आपने  व्यापार में जितनी मेहनत की होगी, उतना फल ना मिलने से आप निराश नजर आएंगे, लेकिन आपको अपनी वाणी और व्यवहार दोनों में संयम व सावधानी बरतनी होगी। व्यापार में जब भी धन लाभ की संभावना बनेगी, तभी कुछ ना कुछ व्यवधान उत्पन्न हो जाएंगे, इसलिए किसी को भी उधार देने से बचें। सायंकाल के समय आपके मित्रों के सहयोग से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप अपने आसपास के लोगों से टकराव की नौबत को ना आने दें।



तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन नई ऊर्जा लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज सुलझ सकता है। कार्यक्षेत्र में आज  कुछ नए प्रोजेक्ट्स पर भी कार्य कर सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा। जमीन जायदाद के मामले में किसी जरूरी कागज के कारण आज कुछ परेशानी हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, फिर भी आपको अपने प्रतिद्वंदियों की तुलना में ज्यादा लाभ के अवसर मिलेंगे। संतान को पुण्य कार्य करते देख आज मन में खुशी का भाव रहेगा। जीवनसाथी यदि कोई विवाद चल रहा था, वह भी आज समाप्त हो सकता है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन  उत्तम रहेगा। आज परिवार के सदस्य आपकी टालमटोल वाली नीति से नाराज हो सकते हैं, लेकिन आपको अपने सभी कार्य को पूरा करने के लिए समय निकालना ही होगा। आज के दिन आपके अंदर धार्मिक भावनाओं का उदय होगा, जिससे आप कुछ समय पूजा पाठ में भी व्यतीत करेंगे। यदि नौकरी का व्यापार में कुछ नवीनता ला सके, तो आगे चलकर  इसका लाभ होगा और काम में नई जान आएगी। आज  किसी बाहरी व्यक्ति से नोक झोंक हो सकती हैं, लेकिन आप व्यर्थ के विवादों में ना पड़ें। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि स्वास्थ्य में कोई कमी आ रही थी, तो वह आज बढ़ सकती है, इसलिए तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। कार्यक्षेत्र में भी कार्य करते समय आज सावधानी और सतर्कता बरतें क्योंकि शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे। यदि आप कोई बैंक लोन अथवा उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आप धन कमाने के लिए पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी समय निकाल लेंगे। बिजनेस के मामले में यदि कोई जोखिम उठाना पड़े, तो अपने पिताजी की सलाह ले कर ही उठाएं।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके परिवार में खुशियां लेकर आएगा। यदि आपके भाई व बहन के विवाह में समस्या आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी, जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ेगी। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार कर रहे हैं, तो उसमें आपको भरपूर लाभ होगा। संतान की शिक्षा से संबंधित कोई फैसला आज आपको लेना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज ईमानदारी से कार्य करना होगा और अपने निर्धारित नियमों का ध्यान रखना होगा। रोजमर्रा के घरेलू कार्य को निपटाने का आज आपको अवसर प्राप्त होगा, लेकिन आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन विशेष फलदायक रहेगा। आज आपके स्वास्थ्य में कुछ परेशानी हो सकती है, इसलिए बाहर के खान पान से परहेज रखें क्योंकि पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। आप कार्यक्षेत्र मे जल्दबाजी मे कोई कार्य नहीं करना है अन्यथा कोई भूल हो सकती है, इसलिए सोच समझकर हर काम करें। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार के कारण शांत वातावरण अचानक से खराब हो सकता है। बाहर जाने से पहले अपनी सुरक्षा के पूरे इंतजाम करके जाएं। संतान के विवाह संबंधी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, इसमें जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।




मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभकारी रहेगा। यदि आप अपने व्यापार में कोई जोखिम उठाने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। इसमें आपको अपने भाई बहनों का भी सहयोग मिलेगा। आज आप के खर्चे अधिक होंगे, लेकिन आमदनी थोड़ी कम होगी, फिर भी आप की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आपके परिवार में चल रहे विवाद को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से ठीक किया जा सकता है, इसलिए अपने क्रोध पर काबू रखें। यदि आज कोई बड़ा काम करने का मन हो, तो अपने परिवार के सदस्यों की सलाह अवश्य लें, इसमें आपको भरपूर सफलता मिलेगी


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।
 
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50   

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   
 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।
दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। 
 

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top