Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा बुधवार का दिन

0

आज का राशिफल

21 अप्रैल 2021, बुधवार                     


   

                                   



मेष (Aries)  

आज का दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। व्यापार के क्षेत्र में सुधार होगा। आय के नए अवसर भी मिलेंगे। आज कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो उसमें जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सायंकाल कोई रुका हुआ काम बनने की संभावना है। किसी परिचित से भेट हो सकती है, जिससे आपके बिजनेस को लाभ होगा। संतान पक्ष से कोई आशाजनक समाचार मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र भी बढ़ा हुआ दिख रहा है, आपकी ख्याति चारो ओर फैलेगी।



वृष (Taurus)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। जन समर्थन भी प्राप्त होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। सायंकाल अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से अनावश्यक कष्ट हो सकता है। व्यापार में कोई नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने से पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के जरूरी कार्य किसी बड़े अधिकारी की मदद से पूरे होंगे। माता जी के स्वासथ्य मे गिरावट आ सकती है।


मिथुन (Gemini)

आज का दिन उन्नति भरा रहेगा। कार्य के प्रति लापरवाही ना बरतें, ऐसा होने पर कार्य समय से पूरे नहीं होंगे। छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम जीवन में सुखद अनुभूति होगी और बातचीत के माध्यम से समस्याओं का समाधान मिलेगा। सायंकाल कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा और किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर भी प्राप्त होगा। कोई आरोप लग सकता है, जिससे परिवार में गलतफहमी हो सकती है।



कर्क (Cancer)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज सफलता मिलेगी। नए नए अवसर मिलेंगे। व्यापार में बुद्धि व विवेक से काम लें अन्यथा मामला गंभीर रूप ले सकता है। बड़े बुजुर्गों की बातों को अनदेखा न करें और उनके सभी कार्य सिद्ध होंगे। व्यापार के लिए यात्रा करनी पड़ेगी। सायंकाल किसी प्रिय व्यक्ति के दर्शन व शुभ समाचार मिलेंगे। पिता के मार्गदर्शन में किए गए कार्य सफल होंगे। किसी मित्र की मदद को आगे आएंगे।


सिंह (Leo)

आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज परिजनों की मदद से आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। यदि आप कोई पार्टटाइम जॉब करने की सोच रहे हैं, तो उसमें भी कामयाब रहेंगे। घर का वातावरण मिलाजुला रहेगा। परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपके भाई की मदद से जरूरी कार्य पूरे होंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता के लिए मेहनत की जरूरी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 


कन्या (Virgo)

आज का दिन उत्तम सफलतादायक रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार के लिए आज छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन भविष्य में आपको इसका लाभ होगा। आज रोजमर्रा की सभी जरूरतों को पूरा करने में सफल रहेंगे। जीवन साथी पारिवारिक बिजनेस में हाथ बता सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और बाहर का खानापीना से परहेज रखें।


तुला (Libra)

आज का दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। सेहत में थोड़ी गिरावट आ सकती है, लेकिन सायंकाल उसमें सुधार होगा। घर परिवार में कोई शुभ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिससे परिवार खुशियां बढेंगी। बिजनेस में माता के पिताजी का सहयोग मिलेगा, जिससे तनाव से मुक्ति मिलेगी। आज मित्रों के साथ पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैंं। लंबे समय से लेनदेन की समस्या चली आ रही थी, वह आज हल हो सकती है। कहीं से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है, जिससे आवश्यकता की पूर्ति करेंगे।



वृश्चिक (Scorpio)

आज स्वास्थ्य के लिए दिन कमजोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी अपनी किसी कमजोरी को लेकर चिंतित रहेंगे। आय और व्यय में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो भविष्य में संकट आ सकता है। भाइयों के लिए आज विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। जीवन साथी के साथ भविष्य की योजनाएं बनेंग। यदि आज घरेलू कामों को टालने की कोशिश करेंगे, तो माता जी आपसे नाराज हो सकती हैं। संतान की पढ़ाई की चिंता आज खत्म होगी।



धनु (Sagittarius)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार में वृद्धि तो होगी, लेकिन आर्थिक लाभ ना होने से कार्य प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए नीति बनाकर कार्य करें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के पास यदि उधार दिया हुआ धन है, तो वह वापस मिल सकता है। शासन प्रशासन से भी गठजोड़ का लाभ मिलेगा। सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आज महत्वपूर्ण कार्य के लिए दूसरों के भरोसे ना बैठे, नहीं तो निराशा हाथ लग सकती है। परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे, लेकिन बुजुर्ग आपकी खर्चीली प्रवृत्ति से थोड़ा परेशान रहेंगे।



मकर (Capricorn)

आज का दिन कुछ उलझन लेकर आ सकता है क्योंकि कोई भी कार्य बिना भागदौड़ के पूरा नहीं हो पाएगा। पारिवारिक वातावरण अन्य दिनों की अपेक्षा शांतिपूर्ण रहेगा। माता-पिता जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा और कहीं जाने से पहले अपनी सुरक्षा का पूरा इंतजाम करके जाएं। सायंकाल किसी वाद विवाद में ना पड़ें। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी और आजीविका के क्षेत्र में चल रहे, नए प्रयास फलीभूत होंगे। व्यापार मे जीवनसाथी की सलाह कारगर साबित होगी।



कुंभ (Aquarius)

आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। विदेश में नौकरी कर रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। प्रेम जीवन में एक नई शुरुआत होगी और रिश्ते में मजबूती आएगी। सायंकाल परिवार के साथ देव दर्शन की यात्रा के लिए जा सकते हैं। आज तार्किक शक्ति बढ़ी हुई दिखेगी, लेकिन इसका सही जगह उपयोग करने पर भविष्य में भरपूर लाभ मिलेगा। आज कोई बुरी खबर सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रहेगा।



मीन (Pisces)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दांपत्य जीवन में कई दिनों से चला आ रहा गतिरोध समाप्त होगा। किसी रिश्तेदारी से आज लेनदेन करना पड़े, तो सावधान रहें, नहीं तो भविष्य में संबंध खराब हो सकते हैं। संतान के विवाह के लिए आज कोई प्रस्ताव आने पर उसे स्वीकार कर सकते हैं। व्यापार के लिए भागदौड़ अधिक रहेगी, जिससे थकान हो सकती है। छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। भविष्य के लिए बचत की योजनाओं पर भी निवेश करने में सफल रहेंगे। आज आप बाहर में क्षेत्रों की यात्रा में अपने कार्यों पर भी धन खर्च कर सकते हैं।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। 

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9


शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 


शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी बनेंगे।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top