Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

0


आज का राशिफल

दिनांक : 18 अप्रैल 2021


मेष 

 

आज का दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। छात्रों को कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कुछ नए अधिकार दिए जाएंगे और प्रमोशन भी मिल सकता है। संतान के विवाह संबंधी चिंता आज समाप्त होगी, लेकिन परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। माता जी के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकता है‌। मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


वृष 


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ तनाव हो सकता है, जिसकी वजह से मन कामकाज में नहीं लगेगा। सायंकाल तक तनाव समाप्त हो जाएगा। आज परिवार के सदस्यों से बहसबाजी में ना पड़कर उनकी सलाह को मानना उपयोगी सिद्ध होगा। यदि आज व्यापार में कोई नई डील फाइनल करने जा रहे हैं, तो वह हानिकारक सिद्ध हो सकती है, इसलिए सावधान रहें।


मिथुन 


आज कोई मकान व दुकान खरीदने का मन बना रखा है, तो उसमें सफलता मिलेगी। भविष्य में इसका लाभ भी मिलेगा। लंबे समय से रुका धन आज प्राप्त हो सकता है, जिससे धन कोष में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज किसी भी अनैतिक गतिविधियों से दूर रहना होगा, नहीं तो आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को शत्रु परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए काम जल्दबाजी में ना करे, धैर्य से करें।


कर्क 


आज किसी बुजुर्ग की सलाह से बड़ा लाभ मिल सकता है। विदेशी व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। राजनीतिक संबंध बनेंगे और सामाजिक क्षेत्र में भी दायरा बढ़ेगा। इसलिए पर्यत्न करते रहें। किसी भी गलतफहमी को पैदा ना होने दें। सायंकाल मित्रों के साथ हर्षोल्लास में व्यतीत करेंगे। यदि आपने कोई पार्ट टाइम बिजनेस शुरू किया है, तो उसमें फायदा होगा। घर की जरूरतों के लिए कुछ सामान की खरीदारी कर सकते हैं।


सिंह 


आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आर्थिक बोझ भी कम होगा और मन प्रसन्न होगा। कपड़ा व्यापारियों को आज आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन आनंदमय रहेगा, लेकिन अपनी व परिवार के सदस्यों के सेहत का ध्यान रखना होगा और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में किसी शत्रु को आपकी प्रगति से जलन हो सकती है, इसलिए सभी से अच्छा व्यवहार करें, नहीं तो वह नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।


कन्या 


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा और रिश्ते में मजबूती आएगी। पारिवारिक संपत्ति से संबंधित कोई विवाद आज समाप्त होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज महिला सहकर्मी एवं अधिकारी सहयोग कर सकते हैं। अपने आसपास के माहौल को खुशनुमा बनाए रखने का प्रयास करना होगा। कार्यक्षेत्र में आज कोई नया परिवर्तन हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।


तुला 


आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में जीवन साथी की सलाह मददगार साबित होगी। व्यवहारिक सोच से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लंबे समय से घर के लटके कार्य पूरा करने का आज समय मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में कुछ दिनों से आ रही समस्याए आज समाप्त होगी। आपके अंदर नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। व्यवहार में आपके द्वारा किए गए परिवर्तन उपयोगी सिद्ध होंगे। संतान को अपने भविष्य में आगे बढ़ते देखकर प्रसन्नता होगी।


वृश्चिक 


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में अस्थिरता के कारण मन परेशान हो सकता है। भाइयों तथा मित्रों की मदद के लिए नए अवसर मिलेंगे, जिससे आपका भविष्य मजबूत होगा। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। सायंकाल धार्मिक कार्यों में मन लगा सकते हैं। छात्रों को एकाग्रता के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करनी होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में घर के सभी दायित्वों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे।


धनु 


आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। व्यापार में नई चीज शामिल करने से स्थिति आपके पक्ष में नजर आएंगी। पुरानी देनदारियों से भी मुक्त हो सकते हैं। लव लाइफ में कोई उपहार मिल सकता है, जिसकी वजह से नई ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम जीवन सुखमय होगा। घर के लिए कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी करेंगे, लेकिन उसमें अपनी जेब का ख्याल रखना होगा। कार्य क्षेत्र में नए प्रोजेक्टों पर आपके सुझावों का स्वागत होगा। उसमें नेतृत्व करने को भी कहा जा सकता है। भाई व बहन के विवाह का प्रस्ताव आज प्रबल होगा।


मकर 


आज का दिन आलस्य को त्याग आगे बढ़ने का होगा। कार्य क्षेत्र के लंबित कार्य पूरा करना होगा। अधिकारी भी इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। किसी कानूनी मामले से गुजर रहे हैं, तो स्थितियां आपके पक्ष में नजर आएंगी। अपनी वाणी से सभी को संतुष्ट करने में सफल रहेंगे, लेकिन किसी रिश्तेदार व मित्रों को उधार देने से बचना होगा अन्यथा धन वापस आने की संभावना कम है। घर के किसी सदस्य के विवाह के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी से प्रेम व स्नेह बनाए रखें।


कुंभ


आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए सफलतादायक रहेगा। आज आपके रिश्ते में सम्मान बढ़ेगा। यदि आपके जीवनसाथी ने आपको अपने परिवार वालों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं। पड़ोसियों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और किसी कार्य में उनकी मदद मिलेगी। धार्मिक कार्यों में सहयोग मिलने से ख्याति बढ़ेगी। यदि विदेश में कोई भाई या बहन रहता है, तो उनसे आज मुलाकात हो सकती है। सायंकाल आप अपने भाई बहनों के साथ व्यतीत करेंगे।


मीन 


आज का दिन व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा के लिए हानिकारक हो सकता है। आपकी खोई हुई चीज व धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम है, लेकिन किसी भी तरह का निवेश करने से पहले जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। आज आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो भविष्य में मुश्किल आ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से मार्गदर्शन से आज कोई लाभ हो सकता है। अपने पिताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा और डॉक्टर से सलाह लेते रहें।



आज जन्में जातकों को शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। 

 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27   

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     


शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top