Prarabdh Astro : आएं जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

0


आज का राशिफल

दिनांक : 11 अप्रैल 2021, रविवार


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

  

आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आपके शत्रु भी आपकी तरक्की से जल सकते हैं, लेकिन उनके ऊपर ध्यान नहीं देना है‌। अपने कार्य पर फोकस करके काम में लगे रहना है क्योंकि इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। आज का दिन दूसरों की सेवा में व्यतीत करेंगे, जिससे सुकून मिलेगा। नौकरी में आज आपके ऊपर कुछ भार हो सकता है। सायंकाल के समय जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। इस वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। विद्यार्थी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ खुशी के माहौल में समय व्यतीत करेंगे। आज दोपहर के समय कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, लेकिन फिर भी अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। समाज में आज मान सम्मान बढ़ेगा। मन में संतोष की भावना रहेगी। आज आपकी किसी ऐसे प्रिय व्यक्ति से भेंट हो सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।




मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका दिन आज हंसी खुशी में बीतेगा। नौकरी में उच्च अधिकारियों की कृपा से प्रमोशन मिलने की संभावना दिख रही है। आज बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन सायं काल के समय आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि चोट लगने की आशंका है। जीवनसाथी से भी सहयोग और लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आज का दिन व्यवसाय के कार्यों में व्यस्तता व भागदौड़ में व्यतीत होगा।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार करने की सोच रहे हैं, तो उसके दिन उत्तम है, लेकिन यदि किसी बैंक से ऋण लेने का विचार है, तो वह भी आसानी से मिल जाएगा। आज आपकी मान पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिख रही है। शीघ्रता और भावुकता में आज कोई भी निर्णय न ले, नहीं तो भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है। सायंकाल अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर या तीर्थ स्थान के दर्शन कराने के लिए जा सकते हैं। पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और खान-पान पर ध्यान दें।




सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन विशेष रूप से सफलता देने वाला होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। उनकी इच्छा के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे। यदि किसी समस्या से लंबे समय से परेशान हैं तो वह आज ज्यादा पीड़ा दे सकती है। सायंकाल आप अपने दोस्तों के साथ बिताएंगे, लेकिन खान-पान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। आज नौकरी व व्यवसाय दोनों में कड़ी प्रतिस्पर्धा रहेगी। आपके रुके हुए कार्य संपन्न होंगे।

  



कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आज सुखद समय व्यतीत होगा। मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने का भी अवसर मिल सकता है। घर गृहस्थी में कोई समस्या लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, वह आज समाप्त हो सकती है। विपरीत परिस्थितियों में क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। सायंकाल अचानक से धन लाभ हो सकता है। अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।   



तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। आय के नए स्त्रोत मिल सकते हैं, जिसका आप लाभ उठाने की कोशिश करेंगे। अधिक भागदौड़ होने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है और स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। ध्यान रखें, जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं, उनको आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। संतान के विवाह संबंधी कोई मुद्दा आज फिर से सिर उठा सकता है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपको कहीं से अपने रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अपने किसी परेशान मित्र की मदद करने की सोच सकते है। आज दिन में किसी प्रियजन से भेंट होने से खुशी मिलेगी। अपने आस पड़ोस में किसी से विवाद में पड़ने से बचना होगा। वाणी पर नियंत्रण से विपरीत परिस्थितियों का सामना कर पाएंगे। सायंकाल अपने परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे।


धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन खर्चों का रहेगा। घर की जरूरत की चीजों पर धन खर्च करेंगे और भौतिक सुख सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। यदि किसी से रुपये का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें क्योंकि धन फंस सकता है। यदि कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, तो उसमें चक्कर काटने पड़ सकते हैं, तभी विजय प्राप्त होती दिख रही है। आज आपके कुछ शत्रु प्रबल रहेंगे और आप के खिलाफ कुछ रणनीति बनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन वह उसमें नाकामयाब रहेंगे। कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी से बहस में पड़ने से बचना होगा।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन नौकरी और व्यापार में मन के मुताबिक परिणाम देगा, जिससे खुशी मिलेगी। सायंकाल अपने किसी मित्र से उपहार की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थी को आज प्रतियोगिता परीक्षा में भी सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अपने व्यवसाय में कुछ जरूरी बदलाव करने की सोच सकते हैं, जिससे लाभ होगा। परिवार के प्रति सभी दायित्व को आप जिम्मेदारी से निभाएंगे। सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।



कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। शाम के समय कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है। यदि संपत्ति का क्रय विक्रय करने की सोच रहे हैं, तो सभी वैधानिक पहलुओं को जांच लें। आज फालतू के खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो भविष्य में मुसीबत में आ जाएंगे। संतान के संबंधित आज कोई फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी सम्मान मिलता दिख रहा है।




मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज वैवाहिक जीवन में आनंद उठायेंग और आपके साथी का साथ मिलने से सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। बिजनेस की बढ़ती सफलता से खुशी होगी। विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। सायंकाल घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। माता पिता की सलाह उपयोगी रहेगी। विद्यार्थियों को मानसिक व बौद्धिक भार से छुटकारा मिलता दिख रहा है। यदि आज कहीं निवेश करने का सोच रहे हैं, तो भविष्य में उसका लाभ होगा।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।


आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।



शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29


शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036


ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव


शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे


कैसा रहेगा यह वर्ष


किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top