आज का राशिफल
दिनांक : 03 अप्रैल 2021
दिन : शनिवार
मेष (Arie)
नाम अक्षर- (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)
Eng calander month-March/April
आज का दिन सफलतादायक रहेगा। यदि आज किसी बैंक से लोन लेने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो उसमें सफलता प्राप्त होगी। नौकरी कर रहे जातको को आज नौकरी में किसी अधिकारी व अपने बास से सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। पुराने मित्रों से आज मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न होगा। भाई बहनों से संबंध मजबूत होंगे। भाई के स्वास्थ्य की चिंता आज आपको सता सकती है। सायंकाल का समय आप किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
वृष (Taurus)
नाम अक्षर-(ई,ऊ,ए,ओ,वा,वी,वू,वे,वो)
Eng calander month-April/May
आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। मानसिक और शारीरिक श्रम थकान महसूस करा सकते हैं। ज्यादा भागदौड़ करनी होगी, लेकिन इसमें सफलता प्राप्त हो सकती है। आप के निर्णय लेने की क्षमता से आज आपको लाभ मिल सकता है। आपके कुछ रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी काम में आज निवेश करना पड़े, तो अवश्य करें। भविष्य में आपको उत्तम लाभ प्राप्त होंगे। आज सायंकाल के समय आप किसी मांगलिक समारोह में व्यतीत कर सकते हैं।
मिथुन (Gemini)
नाम अक्षर- (क,की,कू,घ,ङ,छ,के,को, ह)
Eng calander month-May/June
आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। नौकरी में आज शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आप को नुकसान पहुंचाने की सोच सकते हैं, लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धी से उनके कार्य को सफल नहीं होने देंगे। आप किसी शारीरिक कष्ट से पीड़ित हैं, तो आज वह आपको कष्ट दे सकता है। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की उम्मीद है। यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते है, तो उसके लिए आज आवेदन कर सकते हैं। संतान पक्ष से आज कोई विशेष समाचार सुनने को मिलेगा।
कर्क (Cancer)
नाम अक्षर- (ही,हू,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो)
Eng calander month-June/July
आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। अपने व्यवसाय में लंबे समय से अब तक जो परिश्रम किया है, अब उसके लाभ उठाने का समय आ गया है। संतान के प्रति आपका विश्वास आज और अधिक मजबूत होगा। ननिहाल पक्ष से भी आपको प्रेम व स्नेह मिलता दिख रहा है। अपनी माता जी के स्वास्थ्य का आज आप विशेष ध्यान रखें। आज आप अपनी शान-शौकत के लिए कुछ धन खर्च करेंगे, जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही मुश्किलों के समाधान के लिए आज अपने गुरुजनों से बातचीत करनी पड़ेगी।
सिंह (Leo)
नाम अक्षर (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे)
Eng calander month-July/Aug
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिल सकते हैं, लेकिन आपको अपने गुस्से पर काबू रख कर मधुर वाणी का प्रयोग करना है, नहीं तो रिश्तो में दरार पड़ जाएगी। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट चल रहा है, तो उसमें आज सुधार होगा। व्यवसाय में गति के लिए आज आप कोई नई रणनीति बनाएंगे एवं अपने पिताजी से सलाह लेंगे। संतान के विवाह से संबंधित आज कोई अहम फैसला ले सकते हैं। प्रेम जीवन आनंदमय रहेगा। सायंकाल के समय आप जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं।
कन्या (Virgo)
नाम अक्षर (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो)
Eng calander month-Aug/Sept
आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने माता-पिता से सुख व सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन जीवन साथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। इस वजह से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को आज कुछ नए आर्डर प्राप्त होंगे। आपके अंदर निर्भीकता का भाव रहेगा और आप कठिन से कठिन कार्य को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। परिवार में कोई विवाद फिर से सिर उठा सकता है, लेकिन परेशान ना हो। माता पिता की सलाह से वह शाम तक समाप्त हो जाएगा।
तुला (Libra)
नाम अक्षर-(रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते)
Eng calander month-Sept/Oct
आज का दिन उत्तम लाभदायक रहेगा। आपके अधिकारों व संपत्ति में आज वृद्धि होगी, जिसे देखकर आपकी संतान व आपके जीवन साथी दोनों प्रसन्न रहेंगे। मित्र की सहायता भी कर सकते हैं। यदि आज किसी नए कार्य में इन्वेस्टमेंट करना पड़े, तो अवश्य करें क्योंकि वह शुभ रहेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। आज परिवार में नन्हे मेहमान का आगमन हो सकता है। रोजगार से जुड़े जातकों को आज रोजगार के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। शाम के समय दोस्तों में रिश्तेदारों से बात करके मन में प्रसन्नता रहेगी।
वृश्चिक (Scorpio)
नाम अक्षर- (लो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू)
Eng calander month-Oct/Nov
आज के दिन आप किसी वजह से कुछ परेशान नजर आएंगे, जिससे मन में अशांति का भाव रहेगा, लेकिन फिर भी व्यापार में वृद्धि के लिए किए गए प्रयास सफलतादायक रहेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें आज सफलता मिलती दिख रही है। जीवन साथी के स्वास्थ्य में आज कुछ कमी आ सकती है, जिसमे भागदौड़ अधिक रहेगी और धन भी व्यय होगा, लेकिन संतान से संबंधित कोई शुभ सूचना आज आपको प्राप्त हो सकती है।
धनु (Sagittarius)
नाम अक्षर -(ये,यो,य,मी,मू,धा,फा,ढा,मे)
Eng calander month-Nov/Dec
आज का दिन आपके स्वास्थ्य में कुछ खराबी लेकर आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि आज आपको पेट दर्द, गैस रोग हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें और खान-पान पर संयम बरतें। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के बुजुर्ग व्यक्तियों की सलाह से कार्य होगा। आज धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि रखकर पूर्ण सहयोग करेंगे। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। सायंकाल के समय यदि पड़ोसी से कोई वाद विवाद होता है, तो उसे बढ़ने ना दें, नहीं तो कानूनी हो सकता है।
मकर (Capricorn)
नाम अक्षर-(मो,जा,जी,ख,खू,खे,खो,गा)
Eng calander month-Dec/Jan
आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज एक तरफ तो आपको कुछ उपहार प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन दूसरी तरफ कुछ अनावश्यक खर्चे भी आएंगे, जो आपको न चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। मामा पक्ष से आज मान सम्मान प्राप्त होता दिख रहा है। जीवन साथी का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए आप समय निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि किसी नए व्यवसाय में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य करें क्योंकि इसका भविष्य में आपको उत्तम लाभ प्राप्त होगा।
कुंभ (Aquarius)
नाम अक्षर-(गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)
Eng calander month-Jan/Feb
आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। बुद्धि व विवेक से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी, जिसे देख कर आप के कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न होंगे, लेकिन परेशान ना हों। वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आय सीमित होगी, इसलिए आवश्यकता अनुसार ही व्यय करें, नहीं तो आर्थिक स्थिति पर संकट आ सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार के लिए यात्रा भी करनी पड़ सकती हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
मीन (Pisces)
नाम अक्षर-(दी,दू,थ,झ,ञ,दे,दो,चा,ची)
Eng calander month-Feb/March
आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। पुत्र व पुत्र से संबंधित यदि कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज हल होगा। आज शाम का समय अपने मित्रों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। आज के दिन आपको सामाजिक सम्मान मिलता दिख रहा है, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और मनोबल बढ़ेगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व है, अन्य व्यक्ति आपसे मित्रता रखने की चेष्टा करेंगे। व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, लेकिन परेशान ना हो। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
जिनका आज जन्मदिन उनको शुभकामनाएं
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी
कैसा रहेगा यह वर्ष
घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का योग है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।
if you have any doubt,pl let me know