Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा आज आप का दिन (08 अप्रैल 2021)

0

 


आज का राशिफल


दिनांक : 08 अप्रैल 2021, गुरुवार



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

  

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अपने व्यवसाय के फैसलों को लेते वक्त स्पष्ट सोच रखेंगे, जिसका भविष्य में उत्तम लाभ मिलेगा। संतान के भविष्य से संबंधित कोई फैसला आज ले सकते हैं, जिसमें अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी से कुछ अनबन हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। आपको माता व पिता की सेवा का अवसर मिलेगा। आज व्यर्थ के व्यय से बचना होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल के समय आज आपको कुछ थकान महसूस हो सकती है।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्य क्षेत्र में सतर्क रहना होगा, क्योंकि वहां पर चोरी होने की संभावना दिख रही है। आप अपने कारोबार में आज कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसमें आपको पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। मामा पक्ष से धन लाभ होता दिख रहा है। यदि कोर्ट व कचहरी में कोई मामला चल रहा है, तो उसमें आज राहत मिलती दिख रही हैं। बेरोजगार जातकों को आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। सायंकाल के समय अपने भाइयों के साथ कुछ विशेष मुद्दों पर सलाह मशविरा कर सकते हैं।



मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन कुछ निराशाजनक रहेगा। आपने व्यवसाय में जो उम्मीदें संजोकर रखी थीं, उनके पूरा ना होने से आज हताश हो सकते हैं। निजी संबंधों में भी कुछ मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। जिंदगी के कठिन अनुभवों से ही सबक लेकर आगे बढ़ना होगा और मेहनत से ही आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज अनबन हो सकती है। सायंकाल परिवार के छोटे सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज आप अपने को ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी युवाओं को प्रोत्साहित करेंगे, जिससे आपको सफलता प्राप्त होगी। यदि कोई शारीरिक कष्ट है तो वह बढ़ सकता है। अगर कोई निर्णय लेना पड़े तो सोच समझ कर लें, तभी पूरा होगा। आपकी संतान पुण्य कार्य करेगी, जिससे आपको गर्व महसूस होगा। आज आप का राजनीतिक शिखर बढ़ा दिखेगा। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई के लिए कुछ पुस्तकों की आवश्यकता होगी।




सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज निजी संबंधों को प्रेम पूर्ण रुप से निभाएंगे। कारोबार में लाभ होगा, जिसके कारण आप खुलकर खरीदारी करेंगे और मन में शांति का भाव रहेगा। पारिवारिक रिश्तों को अच्छी तरीके से निभाएंगे। बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य आपसे फरमाइश करेंगे, जिन्हें आप खुशी-खुशी पूरा करेंगे। आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा और रुके हुए कार्यों को पूरा करना होगा। सायंकाल परिवार के सदस्यों के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

  



कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके कारोबार में तेजी से बदलाव लेकर आएगा। आप नई-नई योजनाएं बनाएंगे, जो आपको कामयाबी की सीढ़ी चढ़ाएंगी। फैसले लेते वक्त दिल की पुकार को सुनना होगा और दूसरों की कुछ गलतियों को माफ करना होगा। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिलवा सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह पारिवारिक बिजनेस के लिए कारगर साबित होगी। भाई बहन की विवाह का प्रसंग आज प्रबल हो सकता है।   



तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपका एक नया दौर शुरू होने वाला है, जिसमें आप व्यवस्था व परियोजना को पूरा कर लेंगे। वैसे ही आप हल्का व तनाव रहित महसूस करेंगे। व्यवस्था के नए अवसरों के लिए आपको तैयार रहना होगा। कई संभावनाएं ऐसी हैं, जिनको आप को तलाशना होगा। नौकरी में अजातशत्रु आपके कार्य का भार बढ़वा सकते हैं, लेकिन परेशान ना हो। वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से वह कम हो जाएगा। मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए सावधान रहें।



वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन कुछ निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आपको दिखावे व शान शौकत की जिंदगी मैं सुधार लाना होगा, नहीं तो आप अपनी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ कर रख देंगे। निजी व व्यावसायिक मामलों में आपको और ऊर्जावान होकर साहस का परिचय देना होगा। असंभव को संभव करना होगा। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा, जिसके कारण आज आपका मूड खुशनुमा रहेगा। संतान के स्वास्थ्य में कुछ कमी आ सकती है, इसलिए बाहर के खाने पीने से परहेज रखें।


धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन उत्तम सफलता दायक रहेगा। आज मन में नकारात्मक विचारों को लाने से बचना होगा, तभी सफलता की सीढ़ी चढ़ पाएंगे। आपका कोई मित्र आपके बिजनेस के लिए नई डील फाइनल करा सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए अत्यंत लाभदायक रहेगी। शाम के समय माता जी के स्वास्थ्य मे गिरावट आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। आज आपको किसी से वाद-विवाद की स्थिति में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो विवाद कानूनी हो सकता है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन असमंजस की स्थिति पैदा करेगा। हालांकि शाम ढलते-ढलते इसमें सुधार होगा, लेकिन बिल्कुल खत्म नहीं होगा। कार्य क्षेत्र में पुरानी तरकीब और पुराने तौर-तरीकों को सुधारेंगे, तो लाभ होगा। आज कार्य क्षेत्र में किसी को कुछ भी बोलने से पहले सोचना होगा ताकि सामने वाले को आपकी बात बुरी ना लग जाए। निजी संबंधों पर आपकी भावनाएं हावी रहेंगी। आज किसी अधिकारी की मदद से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।



कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। अतीत और भविष्य की योजनाओं में ना पड़ें, इसके बजाय आप वर्तमान में जिएं, अगर आप यह सोचते रहेंगे, तो आप एक सुनहरा अवसर खो देंगे। नौकरी के लिए जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है, लेकिन शत्रु कुछ अड़चनें पैदा करेंगे, फिर भी असफल रहेंगे। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आज कोई बड़ा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की उम्मीद है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को भविष्य के लिए मजबूत कर देगा। संतान आज बिजनेस में हाथ बढ़ाएगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी। जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।




मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन उत्तम रहेगा। कार्य क्षेत्र में बातचीत के जरिए हर समस्या का हल निकालने में कामयाब रहेंगे। परिवार में यदि कोई विवाद होता है, तो उसमें अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में खटास आ सकती है। निजी मामलों को बेहतरीन और रचनात्मक प्रवृत्ति से अंजाम देंगे। आज व्यवस्था और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ संपर्क स्थापित करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार के लिए कुछ यात्राएं भी कर सकते हैं, जो लाभ पहुंचाएंगी।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।


शुभ दिनांक : 8, 17, 26


शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44


शुभ वर्ष : 2024, 2042


ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता


शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी


कैसा रहेगा यह वर्ष


व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top