Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन (02 अप्रैल 2021 दिन : शुक्रवार)

0

आज का राशिफल


दिनांक : 02 अप्रैल 2021 दिन : शुक्रवार



मेष(Arie) 

नाम अक्षर- (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)

Eng calander month-March/April 

  

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा।  निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। भाइयों का साथ  मिलेगा।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर-(ई,ऊ,ए,ओ,वा,वी,वू,वे,वो)

Eng calander month-April/May


किसी आनंद उत्सव मैं भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी  वर्ग सफलता हासिल करेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नता पूर्वक व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट संभव है,सावधानरहें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थ यात्रा की योजना बन सकती है।



मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर- (क,की,कू,घ,ङ,छ,के,को, ह)

Eng calander month-May/June


व्ययवृदधि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है,धैर्य रखें।  किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाज ना करें। भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम ना उठाएं।



कर्क (Cancer)

नाम अक्षर- (ही,हू,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो)

Eng calander month-June/July


लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा। कष्ट, भय,चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है। जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे।  कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। 



सिंह (Leo)


नाम अक्षर- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे)

Eng calander month-July/Aug


तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व  स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।



कन्या (Virgo)

नाम अक्षर- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो)

Eng calander month-Aug/Sept


यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।



तुला (Libra) 


नाम अक्षर-(रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते)

Eng calander month-Sept/Oct


अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम प्रसंग में जल्दबाजी ना करें। प्रतिद्वंदिता में वृद्धि होगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें।



वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर- (लो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू)

Eng calander month-Oct/Nov


कोई राजकीय वाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत काम ना करें। विवादों से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें। यात्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तएं संभाल कर रखें।



धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर -(ये,यो,य,मी,मू,धा,फा,ढा,मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


किसी की बातों में ना आएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। नवीन वस्त्र आभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदेही बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे।



मकर (Capricorn)

नाम अक्षर-(मो,जा,जी,ख,खू,खे,खो,गा)

Eng calander month-Dec/Jan


परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन वह मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में ना पड़े। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें।



कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर-(गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)

Eng calander month-Jan/Feb


जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय सोच समझ कर करें। निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।



मीन (Pisces)


नाम अक्षर-(दी,दू,थ,झ,ञ,दे,दो,चा,ची) 

Eng calander month-Feb/March 


किसी अपरिचित की बातों में ना आएं। धन हानि हो सकती है। थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।



जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top