Karishma Thakur gets important Responsibility In UP Congress Committee : करिश्मा ठाकुर को यूपी कांग्रेस कमेटी में मिली अहम जिम्मेदारी

0

  • उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता, टीवी पैनलिस्ट बनाई गईं करिश्मा ठाकुर
  • कानपुर के गोविंद नगर विस क्षेत्र उपचुनाव में तेजतर्रार व संघर्षशील छवि दिखी



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ


उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अभी से तैयारियों में जुट गई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में युवाओं को तवज्जो दिया जा रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी देश भर में युवाओं एवं छात्र-छात्राओं के बीच उनसे जुड़े मसलों को उठा रहे हैं। ताकि कांग्रेस अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ सके। वहीं, पूरे आक्रामक तेवर अपनाने के लिए कानपुर के गोविंद नगर विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव में उतरी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा रहीं करिश्मा ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी को चुनाव में कड़ी टक्कर दी थी। उन्हें पार्टी ने अहम जिम्मेदारी दी है। अब वह टीवी चैनलों की बहस में पार्टी का पक्ष रखते नजर आएंगी।


करिश्मा ठाकुर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता, टीवी पैनलिस्ट बनाया गया है। गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में हुए उप चुनाव में करिश्मा ने बेहतर चुनाव लड़ा था। उन्होंने कम समय में ही अपने संघर्ष एवं जनता से जुड़े मसलों को उठाकर इस विधानसभा क्षेत्र की जनता के दिलों में जगह बना ली थी। उनकी आमजन के बीच अच्छी पैठ एवं मुद्​दों की समझ की जमकर तारीफ भी होने लगी थी।


भाजपा प्रत्याशी को दी कड़ी टक्कर


करिश्मा ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियाें को उठाया। साथ ही सड़क पर जमकर विरोध भी किया था। आम जनता से जुड़े छोटे-छोटे मसलों को उठाकर जनता के बीच अपनी पैठ भी बनाई थी। यही वजह है कि भाजपा प्रत्याशी को उन्होंने कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि वह चुनाव जीत नहीं सकीं थीं। बावजूद इसके जनता के बीच कांग्रेस की छवि मजबूत विपक्ष के रूम में सामने आई थी।


युवाओं काे तवज्जो का दिया संदेश


कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने करिश्मा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर पार्टी में युवाओं को तवज्जो दिए जाने का संदेश कार्यकर्ताओं के बीच दिया है।


पार्टी में जो काम करेगा, वही आगे बढ़ेगा


कांग्रेस के पदाधिकारियों ने करिश्मा को अहम जिम्मेदारी देते हुए कांग्रेस जनों के बीच यह संदेश भी दिया है कि जो पार्टी में काम करेगा, वही आगे बढ़ेगा। अब सिफारिश की राजनीति नहीं चलेगी। किसी भी नेता को सिफारिश पर पार्टी में पद नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी के इस फैसले से कार्यकर्ताओं के बीच अच्छा संदेश भी गया है। कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने करिश्मा को बधाई दी है।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top