प्रियंका गांधी और राबर्ट वाड्रा की फाइल फोटो। सौ: सोशल मीडिया। |
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ गई हैं। इसलिए उन्होंने अपना असम का चुनावी दौरा रद कर दिया है। उन्होंने खुद ही ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसलिए प्रियंका गांधी ने अपने सभी कार्यक्रमों को रद कर दिया है। प्रियंका गांधी को शुक्रवार को असम में कई चुनावी सभाओं को सम्बोधित करना था।
कोरोना वायरस के संक्रमित के संपर्क में आने की वजह से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने असम दौरा रद कर दिया है। उन्होंने तत्काल कोरोना जांच कराई, जिसमें उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। डॉक्टर ने उन्हें होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने चुनावी कार्यक्रमों को रद कर दिया है। वह होम क्वारंटाइन में चली गई हैं। चुनाव के समय कोरोना के कहर से कांग्रेस बेहाल हो गई है।
if you have any doubt,pl let me know