दिनांक : 07 अप्रैल 2021, बुधवार
मेष (Arie)
नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
Eng calander month-March/April
आज का दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को अपने ऑफिस में काम का दबाव झेलना पड़ेगा। ढेर सारी जिम्मेदारियां रहेंगी, जिनको समय रहते पूरा करना होगा। व्यापार कर रहे लोगों को भी आज चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यस्तता के बीच आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में भी कामयाब रहेंगे। आस पड़ोस में आज किसी से वाद-विवाद में ना उलझें।
वृष (Taurus)
नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
Eng calander month-April/May
आज का दिन सुख समृद्धि लेकर आएगा। आपके सभी सोचे हुए कार्य पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं। राजनीति की दिशा में कार्य कर रहे लोगों के प्रतिद्वंदी आज आगे निकलने का प्रयास करेंगे। कोई नया कार्य करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय अनुकूल नहीं है। आज काम जल्दी खत्म करके शाम का समय परिवार के साथ बिताएंगे, जिससे सुकून मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, तो उनके लिए दिन उत्तम है।
मिथुन (Gemini)
नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
Eng calander month-May/June
आज का दिन सामान्य रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आप का मनोबल बढ़ेगा। यदि आप नौकरी करते हैं, तो कार्यक्षेत्र में आज अपने बॉस से प्रशंसा सुनने को मिल सकती है। आपकी नौकरी में प्रमोशन की बात चल सकती है। आय के नए नए साधन बनेंगे। व्यापार के लिए कोई नई डील फाइनल हो सकती है। अपने परिवार में अपने भाई या बहन के विवाह के प्रस्ताव पर चर्चा कर सकते हैं।
कर्क (Cancer)
नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
Eng calander month-June/July
आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। शुभ कार्यों के प्रति दिलचस्पी बढ़ेगी। व्यापार के लिए जो भी निर्णय लेंगे, उसमें आगे चलकर लाभ होगा। अपने व्यवसाय में किसी पर भरोसा करने से पहले एक बार सोचना जरूर। आज कोई संपत्ति लेना चाहते हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को सावधानीपूर्वक जांच लें, नहीं तो धोखा हो सकता है। संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। सामाजिक स्तर बढ़ेगा। कोई ऐसा व्यक्ति, जिसे आप करीबी मानते हैं समस्या उत्पन्न कर सकता है, उससे सावधान रहें। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा।
सिंह (Leo)
नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
Eng calander month-July/Aug
आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आएगा। कुछ कार्य होंगे, जिनकी लंबे समय से प्रतिक्षा कर रहे थे। विरोधीयों के षड्यंत्र असफल होंगे। सभी कार्य समय से पूर्ण होते नजर आ रहे हैं। आज सांसारिक सुख के साधनों पर भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं। कोई नया कार्य करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए फैसला सोच समझ कर लें। परिवार में लंबे समय से चल रही कटुता आज समाप्त होगी। परिवार के सदस्य मिलजुल कर रहेंगे।
कन्या (Virgo)
नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
Eng calander month-Aug/Sept
आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है। आपकी संतान कोई ऐसा कार्य करते हुए दिखेगी, जिससे आपको उसपर गर्व होगा। लंबे समय से आप किसी रुके हुए धन की प्रतिक्षा कर रहे थे, तो वह आज प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। मन धार्मिक कार्यों और पूजा पाठ में अधिक लगेगा। वृद्धजनों की सेवा करेंगे तथा पुण्य कार्य पर धन व्यय करेंगे, जिससे मन हर्षित रहेगा। व्यापार में प्रतिद्वंदी आपका सिरदर्द बन सकते हैं।
तुला (Libra)
नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
Eng calander month-Sept/Oct
आज का दिन संघर्ष वाला रहेगा। भागदौड़ और धन व्यय होगा। आपको मेहनत अधिक करने पर भी आय कम होगी। व्यर्थ की भागदौड़ के कारण आप मानसिक व शारीरिक तरह से परेशान हो सकते हैं। शाम के समय कुछ राहत हो सकती है, इसलिए परेशान ना हो। शाम का समय परिवार के साथ बिताएंगे, तो सारी थकान दूर हो जाएगी और सुकून मिलेगा। जीवन साथी आपके साथ खड़े नजर आएंगे।
वृश्चिक (Scorpio)
नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
Eng calander month-Oct/Nov
आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। नौकरी या व्यवसाय दोनों कार्य करने वाले जातकों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिलेंगे, निराशा होगी। उसके बावजूद निराशा को छोड़कर खुशी से कार्य करना होगा। कार्य ईमानदारी और लगन से करने का भविष्य में लाभ अवश्य मिलेगा। आने वाले समय में आप के वरिष्ठ अधिकारी प्रशंसा करेंगे। सायंकाल मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
धनु (Sagittarius)
नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे)
Eng calander month-Nov/Dec
आज आपके व्यवसाय में सभी कार्य बिना बाधा के दूर होते देखेंगे। शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन आपकी बुद्धि के कारण परास्त होंगे। वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। यदि आप किसी कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह आज किसी मित्र की मदद से पूरा होने का संकेत दे रहा है। कार्य में सफलता मिलेगी। मित्रों से कुछ धन लाभ होता दिख रहा है। सायंकाल आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। व्यापार के लिए आज आपको कुछ यात्रा भी करनी पड़ेगी, जो भविष्य में उत्तम लाभ देंगी।
मकर (Capricorn)
नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)
Eng calander month-Dec/Jan
आज का दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। यदि आप नौकरी करते हैं, तो कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा से मान सम्मान मिलता दिख रहा है। जमीन जायदाद संबंधी कोई मामला चल रहा है, तो वह किसी अधिकारी की मदद से सुलझता हुआ दिख रहा है। सायंकाल के समय स्वास्थ्य में कोई कमी आ सकती है, इसलिए खानपान का ध्यान रखें। सामाजिक कार्य में रुचि बढ़ेगी, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा।
कुंभ (Aquarius)
नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)
Eng calander month-Jan/Feb
आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आपके व्यवसाय में लक्ष्मी जी की कृपा हो सकती है, जिससे धन लाभ होने की उम्मीद है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी। परिवार में लंबे समय से यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। धन निवेश करने के लिए सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। किसी मित्र से मिलकर प्रसंता होगी, जिसका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। सायंकाल का समय अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने जा सकते हैं।
मीन (Pisces)
नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
Eng calander month-Feb/March
आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। चारो ओर से लाभ प्राप्ति के संकेत मिलते दिख रहे हैं, जिससे वातावरण आनंदमय और सुखमय रहेगा। अपने व्यवसाय में अधिक धन लगाने की सोच रहे हैं तो भविष्य में उत्तम लाभ मिलेगा। परिवार के लिए कोई अहम फैसला लेंगे, जिसमें लोगों का भला होगा, सभी छोटे अापनी बातों को मानेंगे और बड़े आपको प्यार देंगे। विद्यार्थी भी अपनी परीक्षा की तैयारी में जुटे रहेंगे।
आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं
दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
शुभ वर्ष : 2023
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।
if you have any doubt,pl let me know