BJP MLA from Lucknow West Suresh Srivastava dies from Corona : लखनऊ पश्चिम के भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव का कोरोना से निधन

0

  • दिवंगत विधायक की पत्नी और बेटा भी हैं संक्रमित, अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती


दिवंगत भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव की फाइल फोटाे। 

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ


वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर प्रदेश में थम नहीं रहा है। कोरोना से मौतों का ग्राफ से तेजी से चढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को कोरोना की चपेट में आए लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक सुरेश श्रीवास्तव ने लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में अंतिम सांस ली। उनकी पत्नी और बेटा भी संक्रमित हैं।


लखनऊ पश्चिम से विधायक 76 वर्षीय सुरेश श्रीवास्तव कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनका इलाज राजधानी के संजय गांधी पीजीआई में चल रहा था। जहां वेंटीलेटर पर थे। इलाज के दौरान शुक्रवार को उन्होंने ने दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी मालती श्रीवास्तव एवं छोटा पुत्र सौरभ भी कोरोना संक्रमित है। मां और पुत्र भी राजधानी के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।


विधायक के चलाक भी तोड़ चुका दम


विधायक का चालक भी कोरोना संक्रमित हो गया था। उसकी भी कुछ दिन पहले ही इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, विधायक का संडीला निवासी सेवक भी कोरोना संक्रमित है। उसका भी इलाज चल रहा है।


भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में थे शुमार


विधायक श्रीवास्तव राजधानी के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में शुमार थे। उन्होंने संगठन में भी अहम जिम्मेदारी निभाई। वह महानगर अध्यक्ष समेत कार्यकारिणी में विभिन्न पदाें पर रहे।


वर्ष 1996 में पहली बार विधायक बने


सुरेश श्रीवास्तव वर्ष 1996 में पहली बार लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। उसके बाद वह लगातार दो बार मध्य विधानसभा से ही विधायक निर्वाचित हुए। वर्ष 2012 में परिसीमन के बाद वह पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े और चौथी बार हार गए। हालांकि वर्ष 2017 के विस चुनाव में वह फिर से लखनऊ पश्चिम विधानसभा से विधायक चुने गए। उनके जेष्ठ पुत्र डॉ. शैलेश एवं उनकी पत्नी गोमती नगर के सेंट जोसेफ हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं। उनकी पुत्री वैज्ञानिक हैं, जबकि विधायक की पत्नी महिला कॉलेज में शिक्षक थीं।


मुख्यमंत्री ने जताया शोक


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक सुरेश श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक जताया है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके निधन के समाचार को पीड़ादायक बताया है। कहा है कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी सादगी, सरलता और कर्मठता अपने आप में मिसाल थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री सुनील बंसल नेभी उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 

लखनऊ शहर से विधायक एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेत्रा श्री सुरेश श्रीवास्तव जी के निधान का समाचार बेहद पीड़ादायक है। जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी सादगी, सरलता और उनकी कर्मठता अपने आप में एक मिसाल थी। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ॐ शान्ति!

  • Rajnath Singh (@rajnathsingh)April 23, 2021


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top