April 8 in history : मंगल पांडे को हुई थी फांसी और सेंट्रल असेंबली में फेंका था बम

0


प्रारब्ध न्यूज डेस्क, लखनऊ


प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजादी की लड़ाई की बहुत ऐसी तारीखें हैं, जिससे हमारी युवा पीढ़ी अनजान है। आए उन्हें उन अनछुए पहलुओं से रूबरू कराएं, ताकि उन्हें अपने समृद्ध इतिहास पर गर्व हो सके। ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ प्रथम स्वतंत्रता संग्राम (1857 की गदर) की चिंगारी भड़काई थी, जो धीरे-धीरे शोला बनती चली गई। अंतत: अंग्रेज भारत छोड़ने के लिए मजबूर हुए। उसकी परिणति के रूप में 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली। आए जानें आठ अप्रैल हुए घटनाक्रम :



अमर शहीद मंगल पांडे


आज की युवा पीढ़ी में कितने लोग मंगल पांडे के बारे में जानते हैं। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अगुवाई करने वाले मंगल पांडे ही थे, वह पहले भारतीय थे, जिन्होंने अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ सिर उठाने का अदम्य साहस किया था। देश ने उनकी अगुवाई में पहला स्वधीनता संग्राम लड़ा, हालांकि उसे अंग्रेजों ने कुचल दिया था। स्वतंत्रता संग्राम की अगुवाई करने वाले मंगल पांडे ने 8 अप्रैल 1857 को हंसते-हंसते अपनी कुर्बानी दे दी, लेकिन अंग्रेजों के आगे सिर नहीं छुकाया।


शहीद भगत सिंह व बटुकेश्वर दत्त


क्या आप आजादी के दीवानों के नाम जानते हैं। कुछ ऐसे नाम हैं, जो अपने जमाने के मेधावी थे, लेकिन वह देश की आजादी से इश्क कर बैठे। उसके लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इसमें शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त का नाम सबसे अग्रणी है। इन दोनों में ही ऐसा साहस था कि अंग्रेजों के सुरक्षा घेरे को ध्वस्त करते हुए दिल्ली की सेंट्रल असेंबली जा पहुंचे और 8 अप्रैल 1929 को बम फेंका था।


कई महत्वपूर्ण घटनाएं हैं, जिनके बारे में शायद आप नहीं जातने हैं। आपको ऐसी ही कई इतिहास में दर्ज घटनाओं के बारे में सिलसिलेवार बताते हैं।


देश दुनिया के इतिहास में आठ अप्रैल

 

1857 : ब्रिटिश हुकुमत के खिलाफ बगावत की चिंगार भड़किाने वाले बैरकपुर रेजीडेंट के सिपाही मंगल पांडे को फांसी दी गई।


1894 : राष्ट्रीय गीत के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का कोलकात्त में निधन।


1929 : अमर शहीद भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली के असेंबली हॉल में बम फेंका, गिरफ्तारी दी।


1950 : भारत और पाकिस्तान के बीच लियाकत-नेहरू समझौता।


1973 : 20 वीं शताब्दी के सबसे प्रभावी स्पेन के चित्रकार पाब्लो पिकासाे का निधन।


2013 : ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गेरेट थैचर का लंदन में निधन। वह ब्रिटेन ही नहीं, किसी भी यूरोपीय देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। 

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top